ब्रेकिंग
Indore Swachh Survekshan: स्वच्छ सर्वेक्षण के ये 200 अंक हैं बेहद खास; अपनी बैकलेन को सुंदर बनाकर फि... Indore Update: इंदौर में लालबाग के पास बनेगा देवी अहिल्याबाई होलकर स्मारक; 150 करोड़ की लागत से सहेज... Indore Metro Update: इंदौर के छोटा गणपति क्षेत्र में मेट्रो का काम रुका; रात में पाइलिंग के शोर से प... Bhopal Airport News: भोपाल एयरपोर्ट पर देर रात 'ऑपरेशन अलर्ट'; ब्लैक कैट कमांडो ने संभाला मोर्चा, जा... Gwalior Trade Fair: ग्वालियर व्यापार मेले के चंद्रशेखर गार्डन में भीषण आग; स्टोर रूम जलकर खाक, दमकल ... Indore Crime: इंदौर में जीआरपी सिपाही पर दुष्कर्म का आरोप, महाराष्ट्र की युवती की शिकायत पर पुलिस ने... Gwalior Weather Update: ग्वालियर में मौसम का यू-टर्न; झमाझम बारिश और आंधी के बाद मई में ठंडक, कई इला... Indore Court Landmark Verdict: आय प्रमाण के लिए ITR ही काफी, कोर्ट ने सुनाया 3 करोड़ से अधिक मुआवजे ... MP Board 2nd Exam 2026: ग्वालियर में माध्यमिक शिक्षा मंडल की दूसरी बोर्ड परीक्षा शुरू, जानें जरूरी न... MP Weather Update: मध्य प्रदेश में 9 मई से फिर शुरू होगी भीषण गर्मी; 5 डिग्री तक बढ़ सकता है पारा, ज...
हरियाणा

Ambala News: जयपुर से अम्बाला छावनी पहुंची बेहद खास मूर्ति; सदर बाजार चौक पर इस दिन होगी स्थापित

चंडीगढ़: हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि हिंदुस्तान के स्वाभिमान के प्रतीक, देशभक्ति को पूरी तरह समर्पित वीर महाराणा प्रताप जी की जयंती पर अम्बाला छावनी के सदर बाजार में उनकी साढ़े 12 फुट ऊंची मूर्ति को स्थापित किया जाएगा।

श्री विज ने पत्रकारों को यह जानकारी देते हुए बताया कि महाराणा प्रताप जी की मूर्ति स्थापित करने के लिए उन्होंने अपने स्वैच्छिक कोष से 50 लाख रुपए की राशि नगर परिषद अम्बाला सदर को दी थी और इसी राशि से यह मूर्ति स्थापित की जा रही है। उन्होंने बताया कि मूर्ति 16 क्विंटल वजनी है और धातु की है। मूर्ति अम्बाला छावनी में पहुंच चुकी है और इसे 9 मई को प्रात: 11 बजे सदर बाजार चौक पर स्थापित किया जाएगा।

वहीं, ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने आज सदर चौक पर मूर्ति स्थापित करने वाले स्थल का अवलोकन किया और मौके पर नगर परिषद अधिकारियों से मूर्ति स्थापित करने को लेकर चर्चा की। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रतिमा के आसपास रोशनी का भी व्यापक प्रावधान होना चाहिए जिससे रात्रि में मूर्ति का आकर्षण रहे। गौरतलब है कि यह प्रतिमा जयपुर के प्रसिद्ध मूर्तिकार महावीर भारती द्वारा बनाई गई है। ऊर्जा मंत्री अनिल विज के प्रयासों से महाराणा प्रताप जी की मूर्ति को स्थापित किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button