ब्रेकिंग
CJP प्रदर्शनकारियों को खाना खिलाने वाले जुनैद मलिक पहुंचे सुप्रीम कोर्ट! पुलिस पर प्रताड़ना और परिजन... NEET पेपर लीक पर पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का अनोखा प्रदर्शन, सिर पर पट्टी और हाथ में लाठी लेकर पहुं... 'NEET के छात्रों से ऐंठे जाते हैं ₹1.32 लाख करोड़'; सार्वजनिक परीक्षा विधेयक 2026 पर बहस के दौरान प्... शिर्डी में गुरु पूर्णिमा उत्सव का आगाज! MP और गुजरात के भक्तों ने बाबा के चरणों में न्यौछावर किए लाख... दिल्ली में महिलाओं को हर महीने मिलेंगे ₹2500! 'लक्ष्मी योजना' को कैबिनेट की मंजूरी, रक्षाबंधन पर आएग... सिर में नक्सलियों की गोली फंसी होने के बाद भी रोज लगा रहे 10 KM दौड़, पढ़ें हॉक फोर्स के जांबाज शिवक... फतेहपुर के सर्वोदय इंटर कॉलेज में छात्रों का हंगामा! बिजली, शौचालय व पेयजल की मांग को लेकर सड़क पर उ... IIT दिल्ली से घर बैठे सीखें AI और डेटा साइंस! सर्टिफिकेट प्रोग्राम के लिए आवेदन शुरू, जानें अप्लाई क... मसूरी-देहरादून मार्ग पर भारी भूस्खलन! मैगी पॉइंट के पास रेस्टोरेंट हुआ क्षतिग्रस्त, घंटों ठप रहा ट्र... छात्र प्रदर्शनों पर लाठीचार्ज मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश! निर्दोषों को तुरंत रिहा करने के ...
पंजाब

Ludhiana Crime: लुधियाना में सेना के जवान को चोरों ने बनाया निशाना; महत्वपूर्ण सैन्य दस्तावेज और कीमती सामान चोरी

लुधियाना : भारतीय सेना की यूनिट 406 गन मिसाइल रेजिमेंट में तैनात सिपाही मनजीत सिंह 18 अप्रैल को पठानकोट से छुट्टी लेकर अपने साथी हवलदार किरण यादव के साथ टाटा हैरियर कार में सवार होकर घर जा रहे थे। शक्ति नगर स्थित डावर पेट्रोल पंप के पास थकान मिटाने के लिए जब वे रुके, तो किसी शातिर चोर ने गाड़ी के शीशे थोड़े नीचे होने का फायदा उठाकर अगली सीट पर रखा उनका बैग उड़ा लिया। इस बैग में न केवल नकदी और कपड़े थे, बल्कि जवान का आर्मी आई-कार्ड (नंबर 15809210P), आधार कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस जैसे महत्वपूर्ण दस्तावेज भी थे।

शिकायत के बावजूद नहीं हुई कार्रवाई 

हैरानी की बात यह है कि फौजी जवान ने तुरंत इस मामले की सूचना थाना टिब्बा पुलिस को दी, लेकिन इसे गंभीरता से लेने की बजाय ठंडे बस्ते में डाल दिया। एक संवेदनशील ‘आर्मी आई-कार्ड’ का चोरी होना सुरक्षा की दृष्टि से बेहद खतरनाक हो सकता था, फिर भी खाकी 17 दिनों तक किसी बड़ी अनहोनी का इंतजार करती रही।

Related Articles

Back to top button