ब्रेकिंग
NEET-UG 2026 Paper Leak: सीबीआई की बड़ी कामयाबी, मास्टरमाइंड केमिस्ट्री लेक्चरर पी.वी. कुलकर्णी गिरफ... Punjab Politics: पंजाब में SIR को लेकर सियासी घमासान, चुनाव आयोग की सर्वदलीय बैठक में विपक्ष ने उठाए... Varanasi News: दालमंडी सड़क चौड़ीकरण तेज, 31 मई तक खाली होंगी 6 मस्जिदें समेत 187 संपत्तियां धार भोजशाला में मां सरस्वती का मंदिर, मुस्लिम पक्ष के लिए अलग जमीन… जानें हाई कोर्ट के फैसले में क्य... Ahmedabad-Dholera Rail: अहमदाबाद से धोलेरा अब सिर्फ 45 मिनट में, भारत की पहली स्वदेशी सेमी हाई-स्पीड... Namo Bharat FOB: निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन और सराय काले खां नमो भारत स्टेशन के बीच फुटओवर ब्रिज शुरू Sant Kabir Nagar News: मदरसा बुलडोजर कार्रवाई पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, डीएम और कमिश्नर का आदेश रद्द Patna News: बालगृह के बच्चों के लिए बिहार सरकार की बड़ी पहल, 14 ट्रेड में मिलेगी फ्री ट्रेनिंग और नौ... Mumbai Murder: मुंबई के आरे में सनसनीखेज हत्या, पत्नी के सामने प्रेमी का गला रेता; आरोपी गिरफ्तार Supreme Court News: फ्यूल संकट के बीच सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, वर्चुअल सुनवाई और वर्क फ्रॉम होम ...
खेल

भारत की धीमी शुरुआत, लंच तक एक विकेट पर 77 रन

पुणेः सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल की आत्मविश्वास से भरी पारी के दम पर भारत ने दूसरे क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन रोहित शर्मा का विकेट जल्दी गिरने के बावजूद लंच तक एक विकेट पर 77 रन बना लिये।

अग्रवाल 34 रन बनाकर खेल रहे हैं। चेतेश्वर पुजारा ने 19 रन बना लिये हैं जिन्हें कैगिसो रबाडा की गेंद पर उस समय जीवनदान मिला जब उन्होंने खाता भी नहीं खोला था। दोनों ने दूसरे विकेट की नाबाद साझेदारी में 52 रन जोड़ लिये हैं।

रबाडा ने 10 ओवर में 26 रन देकर एक विकेट लिया। उन्होंने पहले टेस्ट के नायक रोहित (14) को सस्ते में आउट किया। उनकी खूबसरत गेंद पर रोहित के बल्ले का बाहरी किनारा लगा और विकेटकीपर क्विंटोन डिकाक ने कैच लपक लिया।

पुजारा भी उनकी गेंद पर पवेलियन लौट जाते लेकिन तेंबा बावुमा शार्ट लेग पर कैच नहीं लपक सके। अग्रवाल ने तीसरे तेज गेंदबाज एनरिच नोर्जे के आने का इंतजार किया जिन्होंने पांच ओवर में 27 रन दे डाले।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button