ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
खेल

चोट के कारण विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में नहीं जा सकेंगे भालाफेंक खिलाड़ी नीरज

नई दिल्लीः भारत के भालाफेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा रांची में गुरुवार से शुरू हो रही 59वीं नेशनल ओपन एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में हिस्सा नहीं लेंगे।

भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) ने बुधवार को पहले ट्वीट कर जानकारी दी थी कि नीरज इस चैम्पियनशिप में हिस्सा लेंगे। नीरज चोट के कारण विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में भी नहीं जा सके थे।

एएफआई ने बुधवार सुबह ट्वीट किया था, ‘‘हर किसी के सुपर स्टार नीरज चोपड़ा वापसी कर रहे हैं। नीरज 59वीं नेशनल ओपन सीनियर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में मैदान पर उतरने को तैयार हैं।’’

अब हालांकि यह बात सामने आई है कि 21 साल के इस खिलाड़ी से नाम वापस लेने को कहा गया है क्योंकि प्रशिक्षकों को लगता है कि वह अभी पूरी तरह से ठीक नहीं हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसी कारण नीरज ने अपना नाम वापस ले लिया है।

एएफआई द्वारा जारी विज्ञप्ति में चोपड़ा ने कहा, ‘‘मैं दोबारा टूर्नामेंट खेलना चाहता हूं। चूंकि यह सीजन का आखिरी टूर्नामेंट है इसलिए मैं इसका अहसास करना चाहता हूं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने अपने डॉक्टर्स से बात की है। और उन्होंने कहा कि मैं खेलने के लिए तैयार हूं। मैं अच्छा महसूस कर रहा हूं। मैंने कुछ सप्ताह पहले पटियाला में अभ्यास करना शुरू किया था और मेरी थ्रो अच्छी जा रही थीं।’’ चोपड़ा ने राष्ट्रमंडल खेलों और एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक अपने नाम किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button