ब्रेकिंग
कांग्रेस को बड़ा झटका: पार्षद सहित कई नेता BJP में हुए शामिल Punjab Politics: बीजेपी कार्यालयों पर हमले को लेकर बरसे अश्विनी शर्मा; बोले— 'डराने-धमकाने की राजनीत... Ludhiana News: बुड्ढा दरिया में गंदगी फेंकने पर फूटा लोगों का गुस्सा; डेयरी संचालकों पर लगाए प्रदूषण... Balachaur News: बलाचौर भाजपा कार्यालय में भारी हंगामा; 'आप' विधायक पर बदसलूकी और मारपीट के आरोप, माह... Punjab Weather Update: पंजाब में अगले 48 घंटे भारी; 11 मई से तूफान और गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट,... Punjab Politics: सुनील जाखड़ की अरविंद केजरीवाल को बड़ी चेतावनी; बोले— "पंजाब को ममता का बंगाल नहीं ... Diljit Dosanjh Politics Entry: राजनीति में एंट्री की खबरों पर दिलजीत दोसांझ ने तोड़ी चुप्पी; 'X' पर ... Haryana News: ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने सपरिवार किए माता मनसा देवी के दर्शन; प्रदेश की खुशहाली और सुख... SYL Canal News: SYL नहर में मगरमच्छों का आतंक; वाइल्ड लाइफ विभाग का रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू, ग्रामीणों ... Palwal Crime News: पलवल में खूनी संघर्ष; दो पक्षों में मामूली विवाद के बाद चली ताबड़तोड़ गोलियां, 3 ...
हरियाणा

Jind News: जींद पुलिस का सख्त एक्शन; रंगदारी मांगने वाले बदमाशों का निकाला जुलूस, अब मांग रहे माफी

नरवाना: जींद जिले के नरवाना में दुकानदार से हर महीने 1 लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाले बदमाशों पर नरवाना पुलिस ने ऐसा शिकंजा कसा कि कुछ ही घंटों में पूरा गैंग सलाखों के पीछे पहुंच गया। थाना शहर नरवाना पुलिस और CIA स्टाफ की ताबड़तोड़ कार्रवाई में पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। जिसके बाद व्यापारियों ने राहत की सांस ली है।

मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार पांचों आरोपियों की पहचान अमरजीत उर्फ बच्ची, प्रवेश, मयंक, राहुल और सचिन निवासी गांव काब्रच्छा जिला जींद के रूप में हुई है। आरोपियों ने व्यापारी नरेश जैन की दुकान पर पहुंचकर खुद को गैंग से जुड़ा बताते हुए हर महीने 1 लाख रुपये “सुरक्षा राशि” देने की धमकी दी थी। बदमाशों ने कहा था कि पैसे नहीं दिए तो गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे।

बाद में कार्रवाई के दौरान पुलिस ने बदमाशों का जनता में बना डर खत्म करने के लिए उनका सिर मुंडवाकर बाजार में पैदल घुमाया। इस दौरान बदमाश व्यापारी नरेश जैन के सामने हाथ जोड़कर माफी मांगते नजर आए और दोबारा ऐसी हरकत न करने की कसम खाई। बाजार में यह दृश्य देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ जुट गई।

थाना शहर नरवाना प्रभारी निरीक्षक पूर्णदास ने बताया कि आरोपी राहुल, सचिन, मयंक और प्रवेश को अदालत में पेश कर जिला जेल भेज दिया गया है, जबकि मुख्य आरोपी अमरजीत उर्फ बच्ची का पुलिस रिमांड लेकर पूछताछ जारी है।

Related Articles

Back to top button