ब्रेकिंग
Indian Stock Market: कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बाद भी बाजार पर संकट, 'सुपर अल नीनो' से क्यों... WhatsApp New Feature: अब नंबर देने की जरूरत नहीं! वॉट्सएप पर अपना यूजरनेम बनाने की सुविधा शुरू Draupadi Panchali: पांचाली क्यों कहलाईं द्रौपदी? पांडवों से विवाह के पीछे का पौराणिक कारण Bilaspur News: टेंट लगाने के दौरान मजदूर की करंट से दर्दनाक मौत, होटल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवा... मनेंद्रगढ़: गंभीर मामलों में फंसाने की धमकी देने वाली महिला गिरफ्तार, पुलिस ने बीएनएसएस की धाराओं मे... Rudreshwar Corridor Dhamtari: धमतरी को मिली बड़ी सौगात, 20 करोड़ की लागत से विकसित होगा रुद्रेश्वर धाम Rath Yatra Special Train: गोंदिया-पुरी के बीच चलेगी रथयात्रा स्पेशल ट्रेन, जानें टाइम-टेबल और रूट Dhamtari News: धमतरी के सत्यांशु दीप का स्पेशल ओलंपिक फुटबॉल टीम में चयन, स्वीडन में करेंगे भारत का ... एमसीबी हत्याकांड: तिहरे हत्याकांड के दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग, मनेन्द्रगढ़ पहुंचे करणी सेना ... रायपुर: सुपरवाइजर और सेल्समैन बनाने का झांसा देकर ठगी, पुलिस ने फर्जी नियुक्ति पत्र जारी करने वाले ग...
खेल

50 लाख करोड़ के पैकेज का चौथा चरण, वित्त मंत्री ने ‘मेक इन इंडिया’ पर दिया जोर

20 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज को लेकर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आए ​दिन बड़ी घोषणाएं कर रही हैं। उन्होंने लगातार चौथे दिन राहत पैकेज को लेकर ब्यौरा पेश करते हुए कहा कि हमें आत्मनिर्भर भारत बनाना है। वित्त मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आत्मनिर्भर भारत बनाने की बात की है, हमें कड़ी प्रतिस्पर्धा के लिये खुद को तैयार करना होगा और वैश्विक मूल्य श्रृंखला की चुनौतियों का सामना करने के लिये तैयार रहना होगा। जानें राहत पैकेज के चौथा चरण में क्या हुए बड़े ऐलान:-

भारत को बिजनेस फ्रेंडली देश बनाना है 

  • दुनिया भारत पर भरोसा करती है। हमें अपने उत्पाद विश्वसनीय बनाने होंगे।
  • हमने बैंकिंग सिस्टम में सुधार किए, आज भारत निवेश के लिए पहली पसंद है।
  • निवेश के लिए भारत को आकर्षक बनाना है, 8 क्षेत्रों में आज रिफॉर्म की घोषणा की जाएगी।
  • भारत को बिजनेस फ्रेंडली देश बनाने की दिशा में कोशिश होगी।

PunjabKesari

कोयला क्षेत्र को 50 हजार करोड़

  • कोयला खनन में एकाधिकार खत्म होगा।
  • निजी क्षेत्र को कोयला खनन की इजाजत मिलेगी।
  • कोयला खनन में राजस्व साझा होगा।
  • कोयला खनन के लिए 50 ब्लॉक की निलामी होगी।

PunjabKesari

‘मेक इन इंडिया’ पर जोर

  • रक्षा उत्पादन में FDI की सीमा 49 प्रतिशत से बढ़ाकर 74 प्रतिशत की गई।
  • डिफेंस उत्पान में मेक इन इंडिया पर जोर दिया जाएगा।
  • आयात न किए जाने वाले उत्पादों की लिस्ट बनेगी।
  • सेना को आधुनिक हथियारों की जरूरत है, उनका उत्पादन भारत में होगा।

PunjabKesari
हवाई क्षेत्र में तीन बड़े कदम

  •  PPP मॉडल से होगा एयरपोर्ट का विकास
  • एयरस्पेस का होगा विस्तार, बचेंगे 1 हजार करोड़ रुपए
  • 6 एयरपोर्ट्स की नीलामी होगी। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया करेगी यह काम।

PunjabKesari

अंतरिक्ष क्षेत्र में प्राइवेट कंपनियों को मौका

  • केंद्र शासित प्रदेशों में बिजली कंपनियों का निजीकरण होगा। इससे विद्युत उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा।
  • अंतरिक्ष के क्षेत्र में प्राइवेट कंपनियों को मौका दिया जाएगा।
  • ISRO की सुविधाओें का प्रयोग भी निजी कंपनियां कर पाएंगी।

Related Articles

Back to top button