ब्रेकिंग
Ram Mandir Donation Scam SIT: सुप्रीम कोर्ट में SIT का खुलासा; राम मंदिर काउंटिंग रूम से चोरी के 105... Delhi High Court PIL: डीटीसी बस हड़ताल से थमीं दिल्ली की रफ्तार; जनहित याचिका पर हाईकोर्ट की पीठ करे... Faridabad CM Flying Raid: तिगांव में अवैध बुलेटप्रूफ कार वर्कशॉप पर CM फ्लाइंग का छापा; 4 लग्जरी गाड... Gurugram MCG Action: भोंडसी में नगर निगम का बड़ा बुलडोजर एक्शन; 6 अवैध भवन सील, 4 ध्वस्त Gurugram Crime News: गुड़गांव की नाथूपुर सब्जी मंडी में हिताची ATM में लगी भीषण आग; मशीन में रखा कैश... Raipur News: रायपुर उत्तर में विधायक पुरन्दर मिश्रा की 8 दिवसीय पदयात्रा; सीएम साय करेंगे आगाज, राज्... Kanker Yuva Udaan Event: '2047 तक विकसित भारत का सपना युवाओं के कंधे पर'; कांकेर में बोले युवा आयोग ... Kanker BSF Camp News: माओवाद के साये से निकलकर वर्दी के सपने; कांकेर के तुमापाल में BSF कैंप में उमड... Raipur News: भाटागांव सब्जी बाजार विवाद में आयुक्त का आश्वासन; 7 दिनों में सामने आएंगे लॉटरी आवंटन क... Chhattisgarh News: कोरबा के पूछपारा में शर्मनाक घटना; नमाजी बुजुर्ग पर हमला कर युवक फरार, मेडिकल कॉल...
झारखण्ड

Dhanbad Crime News: जोड़ापोखर में वर्चस्व की जंग! अवैध लोहा कारोबार को लेकर युवक को मारी गोली, हालत गंभीर

धनबाद: जोड़ापोखर थाना क्षेत्र स्थित जामाडोबा डुमरी नंबर-2 गली में शुक्रवार तड़के गोलीबारी की एक बड़ी घटना से हड़कंप मच गया है। वर्चस्व और अवैध लोहा कारोबार को लेकर हुए इस खूनी संघर्ष में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल रिकी सिंह के सीने में गोली लगी है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए दुर्गापुर रेफर कर दिया गया है। फिलहाल उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

🕙 तड़के सुबह हुई वारदात

जानकारी के अनुसार, घटना शुक्रवार सुबह करीब चार बजे की है। जामाडोबा पेट्रोल पंप के समीप डुमरी नंबर-2 गली में अचानक गोली चलने की आवाज से स्थानीय लोग दहशत में आ गए। बाहर निकलने पर परिजनों ने रिकी सिंह को खून से लथपथ हालत में पाया। रिकी की पत्नी चंदा कौर ने आरोप लगाया कि उनके पति सुबह शौच के लिए निकले थे, तभी वहां मौजूद कुछ संदिग्ध युवकों ने उन पर हमला कर दिया। उन्होंने गोपू और उनके साथियों पर गोली चलाने का आरोप लगाया है।

🔎 पुलिस की जांच और बरामदगी

सूचना मिलते ही जोड़ापोखर थाना पुलिस और सिंदरी एसडीपीओ प्रकाश चंद्र महतो ने घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने मौके से एक खोखा और रोपवे का कटा हुआ तार बरामद किया है। पुलिस मामले को अवैध लोहा कटिंग, चोरी और आपराधिक गिरोह के एंगल से देख रही है। एसडीपीओ ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है और आरोपियों की पहचान के लिए छापेमारी जारी है।

🚫 अवैध कारोबार पर प्रशासन की सख्ती

प्राथमिक जांच में यह मामला पूरी तरह अवैध लोहा कारोबार से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि जिले में अवैध कारोबार करने वालों के खिलाफ अभियान और तेज किया जाएगा। फिलहाल, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। इस घटना के बाद से जामाडोबा इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और लोगों में दहशत का माहौल है।

Related Articles

Back to top button