ब्रेकिंग
CJP प्रदर्शनकारियों को खाना खिलाने वाले जुनैद मलिक पहुंचे सुप्रीम कोर्ट! पुलिस पर प्रताड़ना और परिजन... NEET पेपर लीक पर पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का अनोखा प्रदर्शन, सिर पर पट्टी और हाथ में लाठी लेकर पहुं... 'NEET के छात्रों से ऐंठे जाते हैं ₹1.32 लाख करोड़'; सार्वजनिक परीक्षा विधेयक 2026 पर बहस के दौरान प्... शिर्डी में गुरु पूर्णिमा उत्सव का आगाज! MP और गुजरात के भक्तों ने बाबा के चरणों में न्यौछावर किए लाख... दिल्ली में महिलाओं को हर महीने मिलेंगे ₹2500! 'लक्ष्मी योजना' को कैबिनेट की मंजूरी, रक्षाबंधन पर आएग... सिर में नक्सलियों की गोली फंसी होने के बाद भी रोज लगा रहे 10 KM दौड़, पढ़ें हॉक फोर्स के जांबाज शिवक... फतेहपुर के सर्वोदय इंटर कॉलेज में छात्रों का हंगामा! बिजली, शौचालय व पेयजल की मांग को लेकर सड़क पर उ... IIT दिल्ली से घर बैठे सीखें AI और डेटा साइंस! सर्टिफिकेट प्रोग्राम के लिए आवेदन शुरू, जानें अप्लाई क... मसूरी-देहरादून मार्ग पर भारी भूस्खलन! मैगी पॉइंट के पास रेस्टोरेंट हुआ क्षतिग्रस्त, घंटों ठप रहा ट्र... छात्र प्रदर्शनों पर लाठीचार्ज मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश! निर्दोषों को तुरंत रिहा करने के ...
लाइफ स्टाइल

Banarasi Kachori Sabji Recipe: घर पर बनाएं बनारस का प्रसिद्ध नाश्ता; कचौड़ी-सब्जी बनाने की आसान विधि

बनारस: बनारस की गलियों में मिलने वाली टमाटर चाट, मलईयो और लस्सी के साथ-साथ ‘कचौड़ी-सब्जी’ का नाश्ता वहां के पर्यटकों और स्थानीय लोगों का सबसे पसंदीदा है। खस्ता पूरियां और आलू, कद्दू, काले चने की चटपटी सब्जी का मेल किसी का भी मन मोह ले। फूड इंफ्लुएंसर रीति मिश्रा द्वारा शेयर की गई इस ऑथेंटिक रेसिपी से आप भी घर बैठे बनारसी नाश्ते का आनंद ले सकते हैं।

🍲 बनारसी स्टाइल सब्जी बनाने की विधि

  • तड़का: सबसे पहले सरसों का तेल गरम करें और उसमें पंच फोरन (सौंफ, मेथी दाना, जीरा, राई, कलौंजी) का तड़का लगाएं।

  • मसाले: इसमें हींग, साबुत धनिया, बारीक कटी अदरक, सूखी लाल मिर्च और हरी मिर्च डालें।

  • सब्जी: 250 ग्राम कटा हुआ कद्दू डालकर अच्छी तरह मिलाएं। फिर लाल मिर्च पाउडर, कश्मीरी लाल मिर्च, हल्दी, धनिया पाउडर और थोड़ा पानी डालकर ढककर पकाएं।

  • मिक्स करें: कद्दू थोड़ा मुलायम होने पर 3 उबले आलू (टुकड़ों में तोड़े हुए) और ½ कप उबले काले चने मिलाएं।

  • फिनिशिंग टच: अंत में नमक और पानी डालें। सब्जी गाढ़ी होने तक पकाएं। अंत में अमचूर पाउडर, गरम मसाला, कसूरी मेथी और हरा धनिया डालकर मिलाएं।

🥟 खस्ता कचौरी का आटा और स्टफिंग

  • आटा: 1 कप गेहूं का आटा, 1 कप मैदा, नमक, अजवाइन और 1 बड़ा चम्मच तेल मिलाएं। पानी डालकर नरम आटा गूंथ लें।

  • स्टफिंग: ½ कप भीगी हुई उड़द दाल, अदरक और 2 हरी मिर्च को दरदरा पीस लें। कढ़ाई में जीरा, सौंफ और हींग का तड़का लगाकर पिसी हुई दाल को 5-6 मिनट भूनें। इसमें नमक और कसूरी मेथी मिलाएं।

🔥 कचौड़ी बनाने का फाइनल स्टेप

तैयार स्टफिंग को ठंडा होने दें। आटे की छोटी लोई बनाकर उसमें दाल का मिश्रण भरें और हल्की मोटी बेल लें। मीडियम फ्लेम पर कचौड़ियों को सुनहरा होने तक तलें।

Related Articles

Back to top button