ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बेंगलुरु के अधूरे हाउसिंग प्रोजेक्ट के 4,500 घर खरीदारों को फ्लैट मिलने... दिल्ली सरकार ने छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए लॉन्च की 'EHSAAS 2026' पॉलिसी, मुख्यमंत्री रेखा ग... मलेशिया के इपोह में भारत और मलेशिया की सेनाओं के बीच संयुक्त युद्धाभ्यास 'हरिमाउ शक्ति-6' शुरू, दोनो... गुटबाजी से जूझ रही पंजाब कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, राजपुरा से दो बार के विधायक हरदयाल सिंह कंबोज भा... दिल्ली में सार्वजनिक परिवहन को मिलेगी नई रफ्तार, डीटीसी के बेड़े में जल्द शामिल होंगी 100 नई इलेक्ट्... खरगोन के बड़वाह से भाजपा विधायक सचिन बिरला का पत्र सोशल मीडिया पर वायरल, बिना अनुशंसा खनन अनुमति न द... झारखंड के सिमडेगा में कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा के खिलाफ रची गई साजिश का पर्दाफाश, पुलिस ने एक आरोप... नोएडा के सेक्टर-50 स्थित पॉश सोसायटी में करोड़ों की चोरी का पर्दाफाश, पुलिस ने वैगनआर कार और फर्जी न... कानपुर में टैक्स चोरी के खिलाफ राज्य कर विभाग की बड़ी कार्रवाई, पान मसाला फर्म पर छापेमारी के बाद मौ... आगरा में निर्वाचन आयोग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, पांच मंडलों के आला अधिकारियों के साथ चुनावी तैयार...
मध्यप्रदेश

Instagram Fake Profile Case: इंस्टाग्राम पर रईस दिखने वाला निकला पुताई करने वाला मजदूर; कॉलेज छात्रा को झांसा देकर भगाया

शहडोल: सोशल मीडिया की चकाचौंध के पीछे छिपा असली चेहरा कितना खतरनाक हो सकता है, इसका एक बड़ा उदाहरण मध्य प्रदेश के शहडोल में सामने आया है। इंस्टाग्राम पर महंगी गाड़ियों और आलीशान बंगलों की तस्वीरें डालकर खुद को ‘रईस’ बताने वाला एक युवक असल में दूसरों के घरों में पुताई करने वाला मजदूर निकला। इस युवक ने एक कॉलेज छात्रा को अपने जाल में फंसाकर उसका अपहरण किया, लेकिन पुलिस की सतर्कता से सच्चाई सामने आ गई।

📱 कैसे बिछाया झांसा?

शहडोल के जैतपुर थाना क्षेत्र की एक 18 वर्षीय छात्रा की दोस्ती इंस्टाग्राम पर ‘करण राजपूत’ नाम के युवक से हुई। युवक ने अपनी प्रोफाइल को इस तरह सजा रखा था कि वह किसी बड़े घराने का चिराग लगे। धीरे-धीरे बातों का सिलसिला प्यार में बदल गया और युवक ने फिल्म अंदाज में छात्रा को घर से भागने के लिए तैयार कर लिया। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया।

🕵️ साइबर सेल ने खोली पोल

पुलिस की साइबर सेल ने जब छात्रा के मोबाइल की CDR और लोकेशन खंगाली, तो पता चला कि वह ग्वालियर के एक युवक के संपर्क में है। शहडोल पुलिस की टीम ने सटीक इनपुट के आधार पर मुरैना के एक सुदूर गांव में दबिश दी। पुलिस ने छात्रा को तो बरामद कर लिया, लेकिन शातिर आरोपी करण धनक मौके से फरार होने में कामयाब रहा।

🛠️ ‘पुताई’ के दौरान करता था शूटिंग

जांच में जो खुलासा हुआ, वह सोशल मीडिया इस्तेमाल करने वाले हर व्यक्ति के लिए एक बड़ी सीख है। आरोपी करण धनक जब भी बड़े-बड़े मकानों में पुताई या पुट्टी का काम करने जाता था, तो वहीं की महंगी गाड़ियों और आलीशान बैकग्राउंड के साथ रील बना लेता था। इसी आधार पर वह खुद को सोशल मीडिया पर रईस दिखाता था। यह मामला साफ़ करता है कि डिजिटल दुनिया में दिखने वाली हर तस्वीर सच नहीं होती।

Related Articles

Back to top button