ब्रेकिंग
Political Reset: तमिलनाडु में सत्ता का सस्पेंस खत्म! एक्टर विजय कल बनेंगे नए मुख्यमंत्री, जानें शपथ ... Shashi Tharoor News: शशि थरूर के पर्सनैलिटी राइट्स पर दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला; डीपफेक वीडियो ... West Bengal News: शुभेंदु अधिकारी होंगे बंगाल के नए मुख्यमंत्री; अग्निमित्रा पॉल और निसिथ प्रमाणिक ब... Saharsa Mid Day Meal News: सहरसा में मिड डे मील बना 'जहर'! लगातार दूसरे दिन 80 बच्चे बीमार, बिहार शि... Mumbai Watermelon Case: तरबूज खाकर खत्म हो गया पूरा परिवार! आयशा ने 10वीं में हासिल किए 70% अंक, पर ... NCR Crime News: 30 मुकदमों वाला कुख्यात गैंगस्टर सूरज चिढ़ा गिरफ्तार; दिल्ली-NCR में फैला रखा था जरा... Bulandshahr Accident: बुलंदशहर में भीषण सड़क हादसा; बेकाबू ट्रक ने परिवार को कुचला, पति-पत्नी और 3 म... DMK vs Congress: इंडिया गठबंधन में बड़ी दरार? कनिमोझी ने स्पीकर को लिखा पत्र- 'संसद में कांग्रेस से ... Suvendu Adhikari Agenda: भाषण कम, काम ज्यादा और घोटालों पर कड़ा एक्शन; शुभेंदु अधिकारी ने बताया अपना... Allahabad High Court: सपा सांसद रामजीलाल सुमन को बड़ा झटका; सुरक्षा की मांग वाली याचिका हाईकोर्ट ने ...
देश

योगी सरकार पर मायावती का हमला, प्रदेश की जनता अपराध और महँगाई से परेशान

नई दिल्लीः बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था की लगातार बिगड़ती स्थिति पर और बिजली की दरों में बढ़ोतरी के दायरे में निम्न आय वर्ग के लोगों को शामिल किए जाने पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि राज्य की जनता त्रस्त है।

मायावती ने सोमवार को ट्वीट कर कहा, ‘‘उप्र में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था की बिगड़ी स्थिति के साथ-साथ सर्वसमाज की बहन- बेटियों की जान एवं इज्जत-आबरु के सम्बंध में अराजकता जैसी स्थिति अति-दु:खद और अति-चिन्ता का विषय है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘सरकारी दावों के विपरीत पूरे प्रदेश में हर प्रकार के जघन्य अपराधों की बाढ़ से जनता में त्राहि-त्राहि।’’ मायावती ने उत्तर प्रदेश में बिजली की कीमत बढ़ाये जाने और इसके दायरे में कम आय वर्ग के लोगों को भी शामिल किए जाने की निंदा की।

उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘उप्र की त्रस्त जनता और बीपीएल परिवारों पर भी बिजली की दरों में भारी वृद्धि करके उन्हें तेज झटका देने की सरकार की तैयारी घोर निन्दनीय है।’’ मायावती ने राज्य सरकार से पूछा, ‘‘लोकसभा चुनाव के बाद क्या भाजपा सरकार इसी रुप में उप्र की 20 करोड़ जनता को आघात पहुँचाएगी? क्या यह वृद्धि सौभाग्य को दुर्भाग्य योजना में नहीं बदल देगी?’’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button