ब्रेकिंग
National Unity Day 2026: सरदार पटेल जयंती पर पीएम नरेंद्र मोदी का बड़ा बयान, वैश्विक ऊर्जा संकट और द... Alwar News: राजस्थान के अलवर में उपसरपंच चुनाव के दौरान भारी बवाल, ग्रामीणों के पथराव में डीएसपी देश... Noida Police Encounter: नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, 50 हजार का इनामी बदमाश अमन उर्फ म... Bihar MLC Election Results: बिहार विधान परिषद चुनाव के बाद बीजेपी को मिली बड़ी मजबूती, दो निर्दलीय ए... Sultanpur School Lift Collapse: सुल्तानपुर के जीडी गोयनका स्कूल में टूटी लिफ्ट, जनगणना ट्रेनिंग ले र... Rahul Gandhi on CEC Gyanesh Kumar: 'इंडिया' गठबंधन के जन महाभियोग कार्यक्रम में राहुल गांधी का बड़ा ... Filmmaker Sanjay Gupta Passes Away: 'काबिल' और 'शूटआउट एट वडाला' फेम निर्देशक का अचानक हुआ निधन, वर्... जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सोशल मीडिया के माध्यम से पत्रकार निधि राजदान के साथ अपन... Delhi Traffic Advisory: दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली आज, मध्य दिल्ली में भारी ट्... Azam Khan ED Custody News: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान पर मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी का...
देश

कोरोना वारियर्स ऑनलाइन पेंटिंग प्रतियोगिता में झारखंड के 10 प्रतिभागियों ने जीता गोल्‍ड मेडल

रांची। द कोरोना वारियर्स राष्ट्रीय ऑनलाइन चित्रकला प्रतियोगिता में झारखंड के 10 प्रतिभागियों ने गोल्‍ड मेडल जीता है। इसके अलावा 19 प्रतिभागियों ने सिल्‍वर और 23 ने ब्रांज मेडल हासिल किया। कलाकृति आर्ट फाउंडेशन एवं कलाकृति स्कूल ऑफ़ आर्ट्स के द्वारा कोरोना महामारी के बारे में जागरूकता फ़ैलाने एवं लॉक डाउन के समय में घर बैठे बच्चों को एक मंच प्रदान करने हेतु “दा कोरोना वारियर्स” नामक राष्ट्रीय स्तर ऑनलाइन चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था  है |

एक महीने तक चले इस प्रतियोगिता में में देश के 28 राज्यों और 6 केंद्र शासित प्रदेशों से 1233 प्रतिभागियों ने अपनी प्रविस्तियाँ भेजी जिसमे जम्मू कश्मीर, पश्चिम बंगाल, नागालैंड, त्रिपुरा, असाम, ओडिशा, महाराष्ट्र, गुजरात, तमिलनाडु, कर्णाटक, उत्तर प्रदेश, हरयाणा एवं झारखण्ड से सबसे अधिक प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं | इस अवसर पर देश के हर हिस्से से विभिन्न वर्ग के प्रतिभागियों ने घर बैठे अपनी चित्रकला के माध्यम से कोरोना से लड़ाई में देश को जागरूक रहने का सन्देश दिया |

इस प्रतियोगिता में अलग अलग वर्गों में स्कूल, कॉलेज के छात्र एवं पेशेवर चित्रकार चित्रकारों ने भाग लिया | ग्रुप ए में अगरतला त्रिपुरा से दिगंता दास को बेस्ट इन नेशन पुरस्कार प्राप्त हुआ | ग्रुप बी में कोल्लम केरला से भद्रा एस.,  ग्रुप सी से इचलकरंजी महाराष्ट्र से सुशांत विष्णु पोवार, प्रोफेशनल केटेगरी में सिलचर असाम से सुभोम एश ने अपने अपने ग्रुप में बेस्ट इन नेशन का पुरस्कार जीता | इसके अलावा प्रतेक ग्रुप में 10 गोल्ड मेडल , 15 सिल्वर मेडल एवं 20 ब्रोंज़ मेडल प्रदान किये गये | इसके अलावा सोशल मीडिया में सबसे अधिक लाइक्स पाने वाले 10 प्रतिभागीओं को भी पुरस्कृत किया जायेगा | प्रतिभागी प्रतियोगिता की विस्तृत रिजल्ट संस्था के वेबसाइट www.kalakritisoa.com से प्राप्त कर सकते हैं | लॉक डाउन के उपरांत सभी प्रतिभागीओं के प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार उनके गंतव्य स्थान तक डाक एवं कूरियर के माध्यम से भेज दिए जायेंगे |  साथ ही साथ सभी प्रतिभागियों को रास्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता प्रभागिता प्रमाणपत्र डिजिटल स्वरुप में प्रदान की जाएगी |

प्रतियोगिता के विषय पर कलाकृति स्कूल ऑफ़ आर्ट्स एवं कलाकृति आर्ट फाउंडेशन के फाउंडर एवं युवा चित्रकार धनंजय कुमार ने कहा की उनकी संस्था ने लोगों को कोरोना महामारी हेतु जागरूकता लाने और बच्चों में सृजनात्मकता के साथ ही घर पर रहकर अध्यन और लॉकडाउन के स्ट्रेस दूर करने के उद्देश्य से छात्रों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है । कोरोना महामारी हेतु बच्चों को जागरूक करने के लिए इस तरह की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था | इस प्रतियोगिता में विजयी चित्रों की ऑनलाइन प्रदर्शनी भी आयोजित की जाएगी | प्रतियोगिता शुल्क को कोरोना महामारी के समय जरुरतमंदों एवं गरीब लोगों की मदद की जाएगी |

Related Articles

Back to top button