ब्रेकिंग
Indore Cancer Hospital: 43 करोड़ की लीनियर एक्सेलेरेटर मशीन बारिश में भीगी, सिविल वर्क अधूरा होने से... Rahul Gandhi Indore Visit: 19 सितंबर को इंदौर आएंगे राहुल गांधी, 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में युव... शाहजहां का मुमताज के नाम दुर्लभ प्रेम पत्र मिला: 4x4 इंच की पर्ची में बयां की महबूब की खूबसूरती Umaria Sabzi Mandi Fire: उमरिया सब्जी मंडी में देर रात भीषण आग, दर्जनों दुकानें जलकर खाक; मची अफरा-त... जन्मदिन की पार्टी के बहाने युवती से रेलवे क्वार्टर में रेप: टिकट निरीक्षक मनोज गुप्ता पर गंभीर आरोप दिग्विजय सिंह निकालेंगे 'सनातन स्वाभिमान यात्रा': उज्जैन से शुरू होकर ओरछा होते हुए अयोध्या पहुंचेगी... Maihar Wild Elephant Alert: बांधवगढ़ का रेडियो कॉलर हाथी पहुंचा मैहर, गोरसरी पहाड़ी पर ट्रेस हुई लोक... सिंधिया राजघराने के 41 हजार करोड़ के संपत्ति विवाद में नया मोड़: प्रतिमा देवी की आपत्ति कोर्ट में स्... सड़कों पर भौकाल नहीं, जिम्मेदारी: दमन कलेक्टर ने थार-फॉर्च्यूनर मालिकों को दिलाई सेफ ड्राइविंग की शप... BRICS Summit 2026: 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए भारत पहुंचे व्लादिमीर पुतिन, पीएम मोदी के साथ द...
मनोरंजन

‘कभी-कभी’ से ‘गुलाबो सिताबो’ तक, ख़ुद की खिंचाई करके अमिताभ बच्चन बोले- क्या थे, क्या बना दिया

नई दिल्ली। अमिताभ बच्चन की फ़िल्म गुलाबो सिताबो अमेज़न प्राइम पर रिलीज़ होने जा रही है। इश फ़िल्म में अमिताभ एक उम्रदराज़ मुस्लिम बुजुर्ग का किरदार निभा रहे हैं। उनका गेटअप भी काफ़ी बदला हुआ है। मुस्लिम पहनावे के साथ नाक लम्बी कर दी गयी है। बिग बी अपने इस किरदार को एंजॉय भी कर रहे हैं और अपने पुराने किरदारों से तुलना करके ख़ुद की खिंचाई भी कर रहे हैं।

अमिताभ ने इंस्टाग्राम पर अपनी दो तस्वीरों का कोलाज पोस्ट किया है। पहली तस्वीर 1976 में रिलीज़ हुई फ़िल्म कभी-कभी की है, जबकि दूसरी गुलाबो सिताबो की। इस तस्वीर के साथ बिग बी ने लिखा- श्रीनगर, कश्मीर… कभी-कभी… कभी-कभी मेरे दिल में ख़्याल आता है गीत के बोल लिखते हुए… और… लखनऊ, मई का महीना… 44 साल बाद (1976 से 2020) गुलाबो सिताबो और गाना चल रहा है- बन के मदारी का बंदर… क्या थे और क्या बना दिया अब।

अमिताभ बच्चन की ह्यूमरस साइड अक्सर उनकी सोशल मीडिया पोस्ट में सामने आती है। यहां भी बिग बी ने अपनी करियर में किरदारों के ट्रांसफॉर्मेशन को बड़ी ख़ूबसूरती के साथ हल्के-फुल्के अंदाज़ में ज़ाहिर किया है।

अमिताभ की इस पोस्ट पर कई लोगों ने कमेंट किये हैं। ख़ासकर कलाकारों की युवा पीढ़ी बिग बी के किरदार से काफ़ी प्रभावित है। भूमि पेडनेकर ने लिखा- 44 साल हो गये और अभी भी हमें इतने यादगार किरदार दे रहे हैं। मैं बता रही हूं कि आप मोस्ट बालर शख्स हैं। मौनी रॉय और अदिति राव हैदरी ने भी उनके लुक की तारीफ़ की है।

12 जून को आएगी गुलाबो सिताबो

गुलाबो सिताबो 12 जून को अमेज़न प्राइम पर प्रीमियर होगी। फ़िल्म का एक गाना 27 मई को रिलीज़ किया गया है। गुलाबो सिताबो को शूजित सरकार ने निर्देशित किया है और फ़िल्में वो पहली बार आयुष्मान खुराना के साथ पेयर अप हुए हैं। अमिताभ मकान मालिक के रोल में हैं, जबकि आयुष्मान उनके किराएदार बने हैं। दोनों के बीच नोकझोंक फ़िल्म की जान है।

Related Articles

Back to top button