ब्रेकिंग
नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित हुई 'मिशन के रूप में नेतृत्व' पर राष्ट्रीय कार्यशाला, नीति आयोग क... देशभर के हवाई अड्डों पर कम होगी सीआईएसएफ जवानों की तैनाती, निजी सुरक्षा एजेंसियों के गार्ड संभालेंगे... बिहार की राजधानी पटना में बहुचर्चित इरफान हत्याकांड का पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा, पत्नी और उसका ... नोएडा के सेक्टर-126 इलाके में कार के भीतर शराब पी रहे युवकों के साथ भीषण हादसा, आग की चपेट में आने स... उत्तराखंड में सड़क हादसों का कहर, महज चौबीस घंटे के भीतर अलग-अलग दुर्घटनाओं में सत्रह लोगों की दर्दन... उत्तर प्रदेश के गोंडा में कथा के दौरान धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का बड़ा बयान, यज्ञ में बाधा और सोशल म... मदुरै तनिष्क शोरूम लूटकांड में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, मुख्य आरोपी निशांत के पास से 6.4 किलो सोन... दिल्ली सरकार का ऐतिहासिक फैसला, राजधानी के ट्रांसजेंडर समुदाय को मिलेगा आयुष्मान भारत योजना का लाभ सर्दियों के मौसम में सेहत का खजाना है आंवला और करीपत्ता की स्वादिष्ट पोडी, जानिए बनाने की आसान विधि मेटा ने इंस्टाग्राम के सुझाव प्रणाली में किए बड़े बदलाव, यूजर्स को अब कम गुणवत्ता और संवेदनशील कंटें...
देश

झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय में कुलपति पद पर नियुक्ति के लिए मांगे गए आवेदन

रांची। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय के उच्चतर शिक्षा विभाग ने झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय में कुलपति नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस पद पर नियुक्ति के लिए प्रतिष्ठित शिक्षाविद होने के अलावा विश्वविद्यालय में प्रोफेसर के रूप में न्यूनतम 10 वर्ष का अनुभव या प्रतिष्ठित अनुसंधान या अकादमिक संगठन में शैक्षणिक तथा प्रशासनिक नेतृत्व का दस वर्ष का अनुभव अनिवार्य है।

अभ्यर्थी की आयु 65 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। नियुक्ति चयन समिति की अनुशंसा के आधार पर की जाएगी। इस पद पर नियुक्ति के लिए आवेदन 30 दिनों के भीतर आवेदन रजिस्ट्री या स्पीड पोस्ट के माध्यम से निर्धारित प्रारूप में मांगे गए हैं। इस संबंध में विस्तृत जानकारी मंत्रालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है। बता दें कि वर्तमान कुलपति नंद कुमार यादव इंदु का कार्यकाल खत्म हो रहा है।

विकास आयुक्त की अध्यक्षता वाली समिति करेगी कुलपति का चयन

राज्य सरकार ने झारखंड रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय में कुलपति नियुक्ति के लिए चयन समिति का पुनर्गठन किया है। उच्च, तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। इसे तहत नई चयन समिति विकास आयुक्त की अध्यक्षता में गठित की गई है। राष्ट्रीय विधि अध्ययन शोध विश्वविद्यालय, रांची के कुलपति तथा भारतीय पुलिस सेवा के सेवानिवृत्त पदाधिकारी बीबी प्रधान इसके सदस्य बनाए गए हैं। यह समिति झारखंड रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय अधिनियम के निर्धारित प्रावधानों तथा यूजीसी के निर्धारित मापदंड के आधार पर कुलपति का चयन कर विभाग को उपलब्ध कराएगी।

Related Articles

Back to top button