कोरोना से महाराष्ट्र, दिल्ली और तमिलनाडु में बुरा हाल, अकेले 1.14 लाख मामले

महाराष्ट्र, गुजरात, दिल्ली और तमिलनाडु में बढ़ते मामलों के चलते संक्रमितों का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। अब तक 1.98 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हैं। लेकिन अच्छी बात ये है कि स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। देश में कोरोना वायरस के 97,581 एक्टिव केस हैं, अब तक 95,526 लोग स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि कुल 5,598 लोगों की जान जा चुकी है। कोरोना से सबसे प्रभावित महाराष्ट्र में संक्रमितों का आंकड़ा 70 हजार को पार कर गया है। भारत कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित शीर्ष 10 देशों की लिस्ट में 7वें स्थान पर आ गया है। कोरोना वायरस से जुड़ी पल-पल की अपडेट के लिए हमारे साथ जुड़े रहिए…
-
09:59 AM
महाराष्ट्र, दिल्ली और तमिलनाडु में बुरा हाल
महाराष्ट्र, दिल्ली और तमिलनाडु में बढ़ते मामलों के चलते देश मे कोरोना वायरस के आंकड़े तेजी से बढ़ रहे हैं। महाराष्ट्र में कोरोना के 70 हजार से ज्यादा मामले हैं, तमिलनाडु में 23 हजार से आधिक और दिल्ली में 20 हजार मामले हैं। महाराष्ट्र, तमिलनाडु और दिल्ली को मिलाकर कोरोना वायरस के कुल 1.14 लाख लामले है।
-
09:41 AM
हिमाचल में अंतरराज्यीय परिवहन सेवाएं बंद
हिमाचल प्रदेश के परिवहन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने बताया कि अंतरराज्यीय परिवहन सेवाओं को बंद कर दिया गया है, लेकिन राज्य के भीतर बसों का संचालन जारी रहेगा। उन्होनें कहा कि राज्य में लगभग दो हजार HRTC बसें चल रही हैं, और इसकी साप्ताहिक समीक्षा की जाएगी। मैं हर 15 दिनों में स्थिति की समीक्षा करूंगा।
-
09:17 AM
24 घंटे में 204 लोगों की मौत
देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस के 8,171 नए मामले सामने आए हैं, जबकि इस दौरान 204 लोगों की मौत हुई है: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय
-
09:15 AM
देश में मरीजों की संख्या 1.98 लाख के पार

देश में कोरोना वायरस के कुल मामलों की संख्या 1 लाख 98 हजार 706 हो गई है। इसमें से 97,581 एक्टिव केस हैं, अब तक 95,526 लोग स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि कुल 5,598 लोगों की जान जा चुकी है: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय
-
09:00 AM
कोरोना वारियर्स के लिए स्पेशल योगा कैंप

मुरादाबाद के पुलिस लाइन ने पुलिस कर्मियों और उनके परिवारों के लिए एक स्पेशल योगा कैंप का आयोजन किया गया है। इंद्रवीर सिंह (पुलिस लाइन इंचार्ज) ने बताया, पुलिसकर्मी कोरोना वारियर्स के रूप में काम कर रहे हैं इसलिए उनकी इम्यूनिटी मजबूत करने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।
-
08:42 AM
अब नहीं मिलेगा मुफ्त राशन
कोरोना महामारी के बीच लॉकडाउन के प्रतिबंधों में ढील के बाद इंदौर नगर निगम ने मुफ्त राशन वितरण को रोकने का फैसला किया है। नगर आयुक्त प्रतिभा पाल का कहना है, हमने 21-22 लाख खाने के पैकेट वितरित किए हैं। अब औद्योगिक गतिविधियां फिर से शुरू हो रही हैं और अनलॉक 1 शुरू हो गया है, इसलिए अब इसकी जरूरत नहीं है।
-
08:10 AM
मिजोरम के जोरम मेडिकल कॉलेज में कोरोना वायरस के 12 नए मामलों की पुष्टि हुई है।
12 new #COVID19 positive cases confirmed at Zoram Medical College: Mizoram CM Zoramthanga.
18 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं -
07:59 AM
मंगोर हिल में दो कोरोना पॉजिटिव
गोवा की स्वास्थ्य सचिव नीला मोहनन ने बताया कि दो लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद गोवा के मंगोर हिल को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है।
-
07:48 AM
आज से दिल्ली के सभी बॉर्डर सील
दिल्ली पुलिस को जवान दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर वाहनों की जांच कर रहे हैं। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को दिल्ली की सीमाओं को अगले एक हफ्ते के लिए सील करने का ऐलान किया था। इस दौरान सिर्फ आवश्यक सेवाओं को ही छूट दी जाएगी।
Delhi: Police personnel check vehicles at Delhi-Gurugram border, amid vehicular movement on the route. Delhi CM Arvind Kejriwal yesterday announced that Delhi borders will be sealed for the next one week and only essential services will be exempted.
24 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं -
07:22 AM
महाराष्ट्र में 70 हजार से ज्यादा संक्रमित
महाराष्ट्र में संक्रमितों की संख्या 70 हजार को पार कर गई है। सोमवार को 2,361 नए मामले मिले है। राज्य में अब तक 2,362 लोगों की मौत भी हो चुकी है। राजधानी दिल्ली में भी 990 नए मामले सामने आए हैं और संक्रमितों का आंकड़ा 20 हजार को पार करते हुए 20,834 पर पहुंच गया है। राष्ट्रीय राजधानी में 523 लोगों की अब तक मौत भी हो चुकी है। गुजरात में 423 नए मामले मिले हैं और संक्रमितों की संख्या बढ़कर 17,217 हो गई है
-
07:13 AM
1.90 लाख लोग अब तक कोरोना संक्रमित
महाराष्ट्र, गुजरात, दिल्ली और तमिलनाडु में बढ़ते मामलों के चलते संक्रमितों का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। अब तक 1.90 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं। लेकिन अच्छी बात ये है कि सक्रिय मामलों से ज्यादा स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या है।







