ब्रेकिंग
Jabalpur-Bhopal NH-45 Toll News: जबलपुर-भोपाल हाईवे पर शाहपुरा टोल टैक्स वसूली पर रोक; नितिन गडकरी न... Nitin Gadkari Bhopal Visit: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का सख्त रुख; RTO में भ्रष्टाचार पर बोले— 'गा... Mandla CMO Bribe Trap: मंडला में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई; 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़... Rajasthan Mayor Election Results: राजस्थान के नगर निगमों में बीजेपी का ऐतिहासिक परचम; जयपुर, जोधपुर ... UP Assembly Election Prep: टिकट के लिए अब दिल्ली-लखनऊ में लॉबिंग नहीं चलेगी, जिलों से तैयार होगी उम्... UP International Trade Show Greater Noida: 85 देशों के खरीदार होंगे शामिल, जानिए यूपी इंटरनेशनल ट्रे... SIR Process Controversy India: चुनाव आयोग पर उठे सवालों के बाद सड़कों पर उतरी कांग्रेस, CEC ज्ञानेश ... Babulal Marandi on SIR Process: एसआईआर देश हित में; नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का विपक्ष पर तंज, ... Pakur Police Action: पाकुड़ के नयाग्राम में 13 साल के दीनानाथ की निर्मम हत्या; एसडीपीओ कुमार गौरव ने... Jharkhand Voter List SIR Dispute: झारखंड में SIR प्रक्रिया को लेकर घमासान; सीजेपी चलाएगी देशव्यापी आ...
देश

लॉकडाउन में ढील के साथ ही बढ़े संक्रमित, आंकड़ा पहुंचा 8361

लखनऊ। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण के बीच में लॉकडाउन में ढील अब घातक हो रही है। प्रदेश में सोमवार को 296 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। अब कुल कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 8361 पहुंच गया है। वहीं, कुल 222 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना संक्रमितों के स्वस्थ होने की रफ्तार भी तेजी आई है। बीते 24 घंटे में 187 और लोगों के स्वस्थ होने के साथ अब तक कुल 5030 मरीज ठीक हो चुके हैं। यानी 60.1 प्रतिशत रोगी अब तक स्वस्थ हुए हैं जो कि राष्ट्रीय औसत से काफी अच्छा है। नए मिले मरीजों में 123 प्रवासी श्रमिक हैं और अब तक कुल 2288 प्रवासी मजदूर संक्रमित पाए जा चुके है। यह कुल मरीजों का 27 प्रतिशत है। प्रदेश में अब कुल 3109 एक्टिव केस हैं।

सोमवार को 296 नए संक्रमित पाए गए उनमें आगरा में नौ, मेरठ में 12, नोएडा में 27, लखनऊ में 13, कानपुर में तीन, गाजियाबाद में चार, फिरोजाबाद में एक, मुरादाबाद में 10, वाराणसी में पांच, जौनपुर में एक, बस्ती में 17, बाराबंकी में तीन, अलीगढ़ में सात, बुलंदशहर में चार, सिद्धार्थनगर में नौ, अयोध्या में तीन, गाजीपुर में दो, अमेठी में दो, आजमगढ़ में 16, प्रयागराज में तीन, संभल में आठ, बहराइच में दो, संतकबीरनगर में 24, प्रतापगढ़ में एक, सुल्तानपुर में दो, गोरखपुर में 24, मुजफ्फरनगर में छह, देवरिया में तीन, लखीमपुर खीरी में एक, गोंडा में दो, अंबेडकरनगर में चार, इटावा में चार, हरदोई में तीन, फतेहपुर में तीन, महाराजगंज में तीन, कौशांबी में एक, कन्नौज में एक, बलिया में छह, जालौन में एक, सीतापुर में एक, बदायूं में एक, बलरामपुर में एक, भदोही में एक, झांसी में पांच, मैनपुरी में 10, फर्रुखाबाद में एक, उन्नाव में दो, बागपत में एक, श्रावास्ती में तीन, एटा में दो, हाथरस में पांच, मऊ में एक, शाहजहांपुर में तीन, कासगंज में दो और कुशीनगर में सात मरीज मिले हैं।

अभी तक 297903 लोगों के नमूनें जांच के लिए लैब भेजे जा चुके हैं और इसमें से 287806 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। यानी इनमें कोरोना वायरस नहीं पाया गया। वहीं 2456 लोगों की रिपोर्ट आना अभी बाकी है। उधर 3242 संदिग्ध रोगियों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती करवाया गया। इन 11 जिलों में 10 से कम एक्टिव केस ललितपुर में दो, हमीरपुर में एक, सोनभद्र में छह, महोबा में आठ, चंदौली में आठ, बांदा में दो, जालौन में तीन, सीतापुर में तीन, बदायूं में आठ, कौशांबी में आठ और कासगंज में सात एक्टिव केस हैं।

मुरादाबाद में अरबन हेल्थ को-ऑर्डिनेटर के पॉजिटिव : पीतलनगरी मुरादाबाद की लखनऊ से मिली सैंपल रिपोर्ट में चार लोग पॉजिटिव मिले हैं। इसमें एक सीएमओ कार्यालय का अरबन हेल्थ को-ऑर्डिनेटर शामिल है। उन्हेंं बीते चार दिन से बुखार आ रहा था। अरबन हेल्थ कोऑॢडनेटर के पॉजिटिव आने से सीएमओ कार्यालय में खलबली मची है। यहां सभी से कोऑॢडनेट करने के साथ ही सामान उपलब्ध कराने की भी जिम्मेदारी थी।

बस्ती में 13 नए कोरोना पॉजिटिव : बस्ती में सोमवार को बीआरडी मेडिकल कालेज से बस्ती के 13 नमूनों की जांच रिपोर्ट जारी की गई। सभी कोरोना पॉजिटिव पाए गए। जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या 182 हो गई है। इसमें से पांच की मौत हो चुकी है, जबकि 43 स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं।

संतकबीरनगर में दस  और पॉजिटिव  : संत कबीरनगर जिले में सोमवार को 66 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई और दस नए संक्रमित मिले। यहां संक्रमितों की कुल संख्‍या 93 हो गई है। इनमें से 37 ठीक होकर घर जा चुके हैं।

उन्नाव में दो और संक्रमित : उन्नाव में लगातार दूसरे दिन सोमवार को भी दो कोरोना पाजिटिव केस मिले जिनमें एक बच्ची भी है। बालिका की मां पहले ही कोरोना पाजिटिव मिली थी। दूसरा प्रवासी है जो अरोड़ा रिसार्ट में क्वॉरंटाइन था, जहां उसकी हालत बिगडऩे पर जिला अस्पताल में आइसोलेट किया गया। दोनों के सैंपल शनिवार को जांच के लिए भेजे गए थे जिनकी रिपोर्ट सोमवार को सुबह आई। कोरोना संक्रमित मिली बालिका अपनी मां के साथ छह दिन पहले मुंबई से आई थी। सभी को क्लासिक लान शेल्टर होम में ठहराया गया था। जांच में बालिका की मां और बुआ पहले कोरोना पाजिटिव मिली थी। बालिका सरस्वती मेडिकल कालेज में आइसोलेट है जहां से बिछिया कोविड हास्पिटल भेजा गया है। अरोड़ा रिसार्ट से लाया गया प्रवासी शुगर का मरीज है। हालत गंभीर होने से उसे लोक बंधु अस्पताल लखनऊ भेजा गया है। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 37 हो गई है जिनमें 11 ठीक होकर घर जा चुके हैं।

रविवार को एक दिन में सर्वाधिक 385 संक्रमित

रविवार को कोरोना वायरस से संक्रमित सर्वाधिक 385 नए मरीज मिले। मई में यह तीसरा मौका है जब एक दिन में तीन सौ से ज्यादा मरीज मिले। इससे पहले 21 मई में 341 और उससे पहले 19 मई को 323 रोगी मिले थे। बीते 24 घंटे में जो नए 385 रोगी मिले हैं उनमें आगरा में सात, नोएडा में 49, मेरठ में 15, लखनऊ में 16, देवरिया में 20, कानपुर में दो, गाजियाबाद में 33, फिरोजाबाद में 19, सहारनपुर में एक, मुरादाबाद में चार, वाराणसी में 14, जौनपुर में 13, रामपुर में छह, बस्ती में सात, बाराबंकी में चार, अलीगढ़ में 11, हापुड़ में तीन, अमेठी में 14, गाजीपुर में 19, बुलंदशहर में दो, सिद्धार्थनगर में सात, अयोध्या में पांच, संभल में 13, बिजनौर में पांच, आजमगढ़ में छह, प्रयागराज में एक, सुलतानपुर में आठ, संतकबीरनगर में तीन, गोरखपुर में चार, मथुरा में दो, मुजफ्फरनगर में एक, अंबेडकरनगर में दो, महराजगंज में 10, कन्नौज में दो, बरेली में चार, इटावा में एक, फतेहपुर में तीन, बलिया में सात, शामली में दो, भदोही में चार, बागपत में दो, मैनपुरी में तीन, बदायूं में दो, चित्रकूट में एक, फर्रुखाबाद में एक, उन्नाव में दो, एटा में चार, मऊ में छह, बांदा में एक, शाहजहांपुर में तीन, कासगंज में दो, कुशीनगर में छह, मीरजापुर में दो और सोनभद्र में एक मरीज पाया गया है।

प्रदेश में अब कुल मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 8144 हो गया है। इसी दौरान एक दिन में सबसे ज्यादा 10604 नमूने भी जांचे गए। इनमें 10226 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इससे पहले एक दिन में नौ हजार तक नमूने जांचे जा चुके हैं। कोरोना संक्रमित चार व्यक्तियों की मौत हो गई। प्रदेश में अभी तक इस वायरस ने कुल 224 लोगों की जान ली है। बीते चौबीस घंटे में 192 और मरीज स्वस्थ होने के साथ अब तक कुल4843 रोगी ठीक हो चुके हैं। यानी अभी तक कुल मरीजों में से 60 फीसद मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। प्रदेश में 97 प्रवासी श्रमिक संक्रमित मिले। यहां अभी तक 2165 प्रवासी मजदूर पॉजिटिव पाए जा चुके हैं, जो कि कुल मरीजों का 27 प्रतिशत है। अब एक्टिव केस 3022 हैं।

देवरिया जिले में कल कोरोना संक्रमण से पहली मौत हुई है। गोरखपुर, आगरा और फिरोजाबाद में भी एक-एक मरीज की मौत हुई है। आगरा जिले में एक रोगी की मृत्यु की पुष्टि जिलाधिकारी प्रभु नाथ सिंह ने की है। यहां अब कुल मृतक 42 हो गए हैैं। फीरोजाबाद जिले में एक रोगी की मृत्यु की पुष्टि सीएमओ डॉ. एसके दीक्षित ने की है। यहां कुल मृतक 13 हो गए हैं।

अभी तक 289892 लोगों के नमूने जांच के लिए लैब भेजे जा चुके हैं। इनमें से 279569 की रिपोर्ट निगेटिव आई है यानी इनमें कोरोना वायरस नहीं पाया गया। वहीं, 2248 लोगों की रिपोर्ट आना बाकी है। उधर, रविवार को 3141 संदिग्ध मरीजों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती करवाया गया। दूसरे राज्यों से आए 1118804 प्रवासी श्रमिकों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। इसमें से 69410 प्रवासी मजदूरों के नमूने जांच के लिए लैब भेजे जा चुके हैं और इसमें से 2165 पॉजिटिव मिले हैं।

लखनऊ में अंतिम संस्कार के बाद पॉजिटिव निकली महिला

लखनऊ में फूलबाग निवासी एक बुजुर्ग महिला को ब्रेन हेमरेज हुआ तो परिवारीजन एक निजी अस्पताल,गोलागंज पहुंचे। यहां आपरेशन की सलाह देकर कोरोना टेस्ट का सैंपल जांच के लिए भेज दिया गया। शनिवार सुबह महिला की घर पर मौत हो गई। दोपहर में शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। वहीं, रात में आई जांच रिपोर्ट में महिला में कोरोना की पुष्टि हुई। उधर, अंतिम संस्कार में कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन नहीं हुआ। सीएमओ की टीम ने रविवार को महिला के परिवार के चार सदस्यों के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे हैैं। इसी क्रम में 20 अन्य लोगों को क्वारंटाइन करने का निर्देश दिया गया है।

आठ जीआरपी व एक आरपीएफ जवान समेत 14 में कोरोना

लखनऊ में रेलवे सुरक्षा से जुड़े 14 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इसमें आठ जीआरपी और एक आरपीएफ का जवान व दो उनके पारिवारिक सदस्य हैं।

अमेठी में प्रसव को आईं तीन महिलाएं कोरोना पॉजिटिव

अमेठी के संयुक्त जिला अस्पताल में प्रसव के लिए गत 27 मई को आईं तीन महिलाएं जांच में कोरोना पॉजिटिव मिलीं हैं। सीएमओ ने जिला अस्पताल की सभी सेवाओं को स्थगित करने का आदेश जारी किया है। तीनों में एक महिला की डिलीवरी आपरेशन से हुई थी। ऐसे में आपरेशन में शामिल अधीक्षक आरके सक्सेना, डॉ. एनके मिश्रा, एनेस्थेटिस्ट व पैरा मेडिकल स्टाफ को क्वारंटाइन किया गया है।

Related Articles

Back to top button