ब्रेकिंग
क्या भारत में नागरिकों को हासिल है पूरी आजादी? जानिए संविधान प्रदत्त 11 अधिकारों के साथ जुड़ी अहम का... क्या NDA में होगा बड़ा विस्तार? परिसीमन और महिला आरक्षण बिल के बीच DMK, NCP और अकाली दल के साथ आने क... महाराष्ट्र के सांगली में बड़ा हादसा: रेणावी घाट में दो ST बसों की आमने-सामने भीषण टक्कर स्वतंत्रता दिवस 2026: दिल्ली मेट्रो की विशेष व्यवस्था, लाल किला और जामा मस्जिद के लिए सुबह 4 बजे से ... अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महंत परमहंस रामचंद्र दास के स्मृति समारोह में हुए शामिल 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्र के नाम संबोधन, देशवासि... PM मोदी और विदेश नीति पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: राजनाथ सिंह और एकनाथ शिंदे ने राहुल गांधी को घेरा,... CJI सूर्य कांत विवाद के बाद सुर्खियों में NALSAR यूनिवर्सिटी, BCI ने वापस लिया निलंबन फैसला 4,200 करोड़ के लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब 15 अगस्त को देश मनाएगा 80वां स्वतंत्रता दिवस, लाल किले पर समारोह के दौरान मौसम पर टिकीं निगाहें
देश

मिजोरम की एकमात्र राज्यसभा सीट के लिए कांग्रेस, एमएनएफ और जेडपीएम ने उम्‍मीदवार उतारे

देश में राज्‍यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। सत्तारूढ़ मिजो नेशनल फ्रंट(एमएनएफ) और विपक्षी दलों जोरम पीपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम) एवं कांग्रेस ने मंगलवार को मिजोरम की एकमात्र राज्यसभा सीट के लिए नामांकन दाखिल किया। मिजोरम की इस एक राज्यसभा सीट पर 19 जून को अन्य राज्यों के साथ चुनाव कराये जाएंगे और मंगलवार को नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख थी।

एमएनएफ ने अपनी युवा शाखा के पूर्व अध्यक्ष के वनलालवेना को चुनाव मैदान में उतारा है, जबकि मुख्य विपक्षी दल जेडपीएम ने अपने महासचिव बी लालछानजोवा को प्रत्याशी बनाया है। कांग्रेस ने अपने प्रवक्ता और मीडिया विभाग के अध्यक्ष लल्लियानछुंगा को अपना उम्मीदवार बनाया है।

पूर्व प्रधानमंत्री भी मैदान में उतरे 

 पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा भी इस बार चुनाव मैदान में हैं। कर्नाटक में राज्यसभा की चार सीटों पर 19 जून को होने वाले चुनाव के लिए मंगलवार को एचडी देवेगौड़ा व भाजपा के दोनों प्रत्याशियों इरन्ना कदाडी तथा अशोक गस्ती ने नामांकन दाखिल किया। देवेगौड़ा के साथ उनके बेटे और कर्नाटक के पूर्व सीएम एचडी कुमारस्वामी तो भाजपा प्रत्याशियों के नामांकन के दौरान मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा, उपमुख्यमंत्री लक्ष्मण सावदी एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नलिन कुमार कटील उपस्थित थे। यहां से कांग्रेस प्रत्याशी मल्लिकार्जुन खड़गे सोमवार को ही नामांकन दाखिल कर चुके हैं।

Related Articles

Back to top button