ब्रेकिंग
Jalandhar Dasehra Security: जालंधर में दशहरा पर्व पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, पुलिस कमिश्नर के निर्दे... Ludhiana Factory Fire: लुधियाना के बहादुरके इलाके में प्रिंटिंग फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप Malerkotla News: पंजाब के पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा ने जताई जान को खतरा, परिवार को मिल रही धमकियो... Sidhu Moosewala Younger Brother: सिद्धू मूसेवाला के छोटे भाई का वीडियो वायरल, ‘ठायं-ठायं’ करने पर बढ... Parvinder Jhota Murder Case: परविंदर सिंह झोटा की हत्या के 7 दिन बाद भी अंतिम संस्कार नहीं, CBI जांच... Ludhiana School Crime News: लुधियाना के निजी स्कूल में शर्मनाक हरकत, प्यून ने 16 साल की छात्रा से की... Punjab Drug Control Staff Shortage: पंजाब में फार्मा नशे पर लगाम लगाने के लिए सिर्फ 51 ड्रग इंस्पेक्... Parvinder Jhota Murder Case: परविंदर झोटा की हत्या के विरोध में एकजुट हुए पंजाबी कलाकार, सिद्धू मूसे... Amit Shah Mansa Visit: मानसा दौरे का शेड्यूल तय, गृह मंत्री अमित शाह 20 अक्टूबर को पहुंचेंगे— परविंद... Haryana Weather Update: हिसार समेत प्रदेश में लुढ़का दिन-रात का पारा, मौसम विभाग ने जताई बारिश की सं...
हरियाणा

Indian Railways New Rule: ट्रेन में फोन पर तेज बात करना या स्पीकर पर रील देखना पड़ेगा भारी, रेलवे एक्ट के तहत होगी सख्त कार्रवाई

Indian Railways News: ट्रेन में सफर के दौरान कई यात्री फोन का स्पीकर ऑन करके बात करने लगते हैं, तेज आवाज में रील देखते हैं या गाने व वीडियो चलाते हैं, जिससे दूसरे यात्रियों को काफी परेशानियां होती हैं. अब दक्षिण रेलवे इस चीज को लेकर पूरी तरह सख्त हो गया है. अब ऐसा करके दूसरे यात्रियों के लिए परेशानियां पैदा करना बहुत महंगा पड़ सकता है और फोन पर तेज आवाज में बात करने पर भी कार्रवाई की जा सकती है.

दक्षिण रेलवे ने ऐसे मामलों में रेलवे एक्ट की धारा 145 (2) के तहत कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं. ‘जन विश्वास (प्रावधानों में संशोधन) एक्ट’ के अनुसार, ट्रेन या रेलवे परिसर में उपद्रव मचाने वालों पर 1000 रुपये का जुर्माना लगाया जा सकता है. इसके अलावा संबंधित व्यक्ति को ट्रेन या रेलवे परिसर से बाहर भी हटाया जा सकता है और उसका टिकट भी जब्त किया जा सकता है.

⚖️ छह माह की कैद और पांच हजार तक का जुर्माना, रेल मदद ऐप पर की जा सकती है शिकायत

अगर कोई व्यक्ति रेलकर्मी या अधिकारी की चेतावनी के बावजूद अपना उपद्रव जारी रखता है, तो उसे छह माह की कैद और पांच हजार रुपये तक का जुर्माना हो सकता है, या फिर ये दोनों सजाएं एक साथ भी दी जा सकती हैं. दक्षिण रेलवे ने अपने निर्देश में कहा है कि सभी स्टेशनों पर नियमित रूप से घोषणाएं की जाएं और यात्रियों को जागरूक किया जाए, क्योंकि रेलवे अधिनियम का यह प्रावधान देश भर में लागू है.

कई बार यात्री प्यार से किसी को आवाज कम करने के लिए कहते हैं, लेकिन सामने वाला नाराज होकर बहस करने लगता है, जिससे स्थिति तनावपूर्ण बन जाती है. ऐसे में रेलवे की मदद लेना ही बेहतर है. अगर आपको ट्रेन में सफर के दौरान तेज आवाज से परेशानी हो, तो आप तुरंत टीटीई के पास शिकायत कर सकते हैं. इसके अलावा, आधिकारिक ‘रेल मदद ऐप’ पर भी अपनी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है. दक्षिण रेलवे ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे सफर के दौरान धीमी आवाज में बातचीत करें ताकि सहयात्रियों को कोई असुविधा न हो.

Related Articles

Back to top button