ब्रेकिंग
पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दि... दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बो... सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को ख... देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IM... इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बन... द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन ...
देश

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस इस साल होगा अलग, बनाई जा रही है खास योजना

अमेरिका में योग प्रेमी कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के कारण इस साल अपने घरों में ही छठा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने की योजना बना रहे हैं। अमेरिका में भारत के राजदूत तरणजीत सिंह संधू ने 21 जून को होने वाले कार्यक्रम के मद्देनजर कहा कि  इस साल हम ‘घर में योग’ थीम के साथ छठा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मना रहे हैं।

 योग गुरु बाबा रामदेव अमेरिकी लोगों को ऑनलाइन आयोजित एक कार्यक्रम में विभिन्न आसनों, प्राणायाम और ध्यान लगाने की विधि के साथ-साथ योग के सामान्य नियमों के बारे में बताएंगे। ह्यूस्टन में भारतीय वाणिज्य दूतावास विभिन्न सामुदायिक संगठनों के साथ मिलकर यह ऑनलाइन कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। हालांकि मुख्य ऑनलाइन कार्यक्रम अमेरिका में भारतीय राजदूत के वाशिंगटन डीसी स्थित आवास से लाइव प्रसारित किया जाएगा।

वाशिंगटन डीसी और उसके आसपास पिछले पांच वर्षों में हजारों योग प्रेमी ऐतिहासिक नेशनल मॉन्यूमेंट या यूएस कैपिटोल के परिसर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाते रहे हैं, लेकिन इस बार कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के कारण डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए घर में ही इसे मनाने का फैसला किया है। संधू ने कहा कि जैसा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि योग तंदरुस्ती का एक जरिया है। कोविड-19 वैश्विक महामारी ने हमारे जनजीवन को बाधित किया है। इस संदर्भ में स्वस्थ जीवन के लिए योग और अधिक प्रासंगिक हो गया है। मैं उम्मीद करता हूं कि और अधिक लोग प्रेरित होंगे तथा योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाएंगे।

संधू ने एक अध्ययन के हवाले से कहा कि योग अमेरिका में लोकप्रिय है और 3.6 करोड़ से अधिक लोग योग करते हैं। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मद्देनजर दूतावास में भारतीय संस्कृति के शिक्षक मोक्ष राज डिजिटल कार्यक्रम आयोजित कराने के लिए स्वास्थ्य और शैक्षिक संस्थानों के साथ ही विभिन्न सांस्कृतिक और सामुदायिक संगठनों के साथ समन्वय कर रहे हैं। भारतीय दूतावास ने ‘‘माय लाइफ माय योग” वीडियो ब्लॉग प्रतियोगिता भी शुरू की है।

Related Articles

Back to top button