ब्रेकिंग
Deep Narayan Singh Yadav: सपा के पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव की बढ़ी मुश्किलें, लखनऊ-झांसी में... Narmada Award Dispute: 4 राज्यों के बीच हुआ ऐतिहासिक समझौता, अमित शाह की मौजूदगी में सुलझा सालों पुर... Alliance Reality Show: कुशाल टंडन से भिड़ीं उर्फी की बहन डॉली जावेद, शो में मचा बवाल Monsoon Car Care Tips: बारिश में अपनी कार को जंग और हादसों से कैसे बचाएं? अपनाएं ये आसान टिप्स Ram Mandir Trust: SBI खातों के संचालन के लिए 3 सदस्यीय समिति गठित, बिना हस्ताक्षर नहीं निकलेगा पैसा PM Modi in Indonesia: 'भारत मदर ऑफ डेमोक्रेसी', इंडोनेशिया की संसद में पीएम मोदी ने पेश किया 'गंगा-म... Welcome to the Jungle Budget: 250 करोड़ नहीं, डायरेक्टर अहमद खान ने बताया फिल्म का असली बजट Ramayana Movie Rights: करण जौहर ने 250 करोड़ में खरीदे 'रामायण' के डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स, दिवाली पर ... Prabhas Fauzi Update: प्रभास की 'फौजी' में होगा हाई-वोल्टेज एक्शन, 10 जुलाई से शुरू होगी इंटरवल सीन ... Akshay Kumar 2016 Movies: 'एयरलिफ्ट' से 'रुस्तम' तक, जब अक्षय कुमार ने 8 महीने में दी थीं लगातार 3 स...
देश

देश में तेजी से बढ़ रही मरीजों के स्वस्थ होने की संख्या, जांच बढ़ाने पर है सरकार का ज्यादा जोर

नई दिल्ली। कोरोना संक्रमण की चपेट में आए मरीजों के स्वस्थ होने की दर में लगातार सुधार हो रहा है। स्वस्थ हुए मरीजों और सक्रिय मामलों के बीच तेजी से फासला बढ़ रहा है। कुल 3.20 लाख संक्रमितों में से 1.62 लाख से ज्यादा मरीज पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं। जबकि, 1.49 लाख सक्रिय केस हैं। हालांकि, बड़ी संख्या में नए मामले भी लगातार सामने आ रहे हैं।

राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों से विभिन्न स्रोतों से रविवार शाम पौने सात बजे तक मिले आंकड़ों के मुताबिक 5,526 नए मामले सामने आए और संक्रमितों का आंकड़ा 3,20,922 हो गया है।  रविवार को 109 लोगों की जान गई, जिसमें तमिलनाडु में 38, आंध्र प्रदेश में दो और ओडिशा में एक मौत शामिल है।

हालांकि, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से रविवार सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के मुताबिक संक्रमितों का आंकड़ा 3.20 लाख को पार कर गया है और अब तक 9,195 लोगों की मौत हुई है। पिछले चौबीस घंटे के दौरान 311 लोगों की मौत हुई है और 11,929 नए मामले सामने आए हैं। लगातार तीसरे दिन 10 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 8,049 लोग स्वस्थ भी हुए हैं। अब तक 1,62,378 लोग पूरी तरह से स्वस्थ हो चुके हैं और सक्रिय मामले 1,49,348 ही रह गए हैं। इस तरह स्वस्थ होने की दर 50 फीसद से ज्यादा हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय और राज्यों से मिले आंकड़ों में अंतर का कारण राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को डाटा मिलने में देरी है। इसके अलावा समाचार एंजेंसियां राज्यों से सीधे डाटा जुटाती हैं।

वहीं, जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के डाटा के मुताबिक मौतों के मामले में भारत दुनिया का नौवां देश बन गया है। जबकि संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत चौथे स्थान पर पहुंच गया है। भारत से ज्यादा मामले सिर्फ अमेरिका, ब्राजील और रूस में ही हैं।

जांच बढ़ाने पर ज्यादा जोर

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आइसीएमआर) कोरोना मरीजों का पता लगाने के लिए जांच क्षमता बढ़ाने की कोशिशों में जुटी है। 893 प्रयोगशालाओं में कोरोना की जांच की जा रही है। इसमें 646 सरकारी और 247 निजी प्रयोगशाला शामिल हैं। अब तक 56,58,614 सैंपल की जांच की गई है। पिछले चौबीस घंटे के दौरान डेढ़ लाख से ज्यादा सैंपल की जांच की गई।

तमिलनाडु में करीब दो हजार नए केस

तमिलनाडु में लगातार दो हजार के करीब नए मामले सामने आ रहे हैं। मरने वालों की संख्या भी बढ़ रही है। रविवार को राज्य में 1,974 नए केस मिले और संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 44,661 हो गया है। अब तक 435 लोगों की मौत हो चुकी है। आंध्र प्रदेश में 294 नए मामले सामने आए हैं और मरीजों की संख्या 6,152 हो गई है। राज्य में 84 लोगों की मौत हुई है।

ओडिशा में करीब चार हजार संक्रमित

ओडिशा में 186 नए संक्रमित पाए गए हैं। इनको मिलाकर राज्य में अबतक सामने आए मरीजों की संख्या बढ़कर 3,909 हो गई है। राज्य के गंजम जिला प्रशासन ने बढ़ते मामलों को देखते हुए लॉकडाउन को 30 जून तक बढ़ा दिया है।

पूर्वोत्तर में तेजी से बढ़ रहे मामले

पूर्वोत्तर के राज्यों में भी तेजी से मामले बढ़ रहे हैं। नगालैंड, मिजोरम, त्रिपुरा और असम में लगातार संक्रमित बढ़ रहे हैं। 43 नए मामलों के साथ असम में मरीजों की संख्या 3,943 हो गई है, जबकि 45 केस के साथ त्रिपुरा में संक्रमितों का आंकड़ा 1,043 हो गया है। नगालैंड में अब तक 168 और मिजोरम में 112 संक्रमित अब तक सामने आ चुके हैं।

Related Articles

Back to top button