ब्रेकिंग
जालंधर की डॉक्टर के सोशल मीडिया वीडियो से मचा हड़कंप: LPU छात्रों को लेकर किए सनसनीखेज दावे Punjab Power Crisis: पंजाब में बिजली संकट गहराया, मांग 16,600 मेगावाट पार; जालंधर में सड़कों पर उतरे... Yamunanagar News: टोडरपुर गांव में बंदर को जिंदा निगल गया 15 फीट लंबा अजगर, वन्य जीव विभाग ने किया स... Homemade Soap for Sensitive Skin: घर पर बनाएं नेचुरल नीम-एलोवेरा साबुन, ड्राई स्किन और फंगल इंफेक्शन... Ranchi Crime News: रांची में डॉक्टर से 80.60 लाख रुपये की धोखाधड़ी, रिश्तेदार समेत 6 लोगों पर FIR दर... Ranchi Cyber Crime: बैंक ऑफ इंडिया के फर्जी ऐप से 70 वर्षीय बुजुर्ग से 4.90 लाख की ठगी, 6 आरोपियों प... Khunti Human Trafficking: खूंटी पुलिस ने नाकाम की मानव तस्करी की साजिश, 20 हजार की नौकरी का झांसा दे... Haryana Weather Update: हरियाणा में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 18 सितंबर तक झमाझम बारिश; यमुनानगर में आं... Haryana Sports News: बहादुरगढ़ में 1600 तैराकों का महाकुंभ, मुख्य अतिथि अविनाश चोपड़ा ने की अनिल खत्... How to Deactivate FASTag: पुरानी कार बेच दी है तो तुरंत डिएक्टिवेट करें FASTag, वरना कटता रहेगा आपका...
देश

फिर पटरियों पर दौड़ने लगी Mumbai Local, सिर्फ इन लोगों को मिली यात्रा की इजाजत

मुंबई। मुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेन आज से आवश्‍यक सेवाओं से जुड़े लोगों के लिए शुरु कर दी गई है। गौरतलब है कि कोरोना वायरस लॉकडाउन के कारण काफी समय पहले इस सेवा को बंद कर दिया गया था। ये सेवा सेंट्रल रेलवे की मेन और हार्बर दोनों लाइनों के बीच शुरु की गई है। मिली जानकारी के अनुसार इससे आवश्‍यक सेवाओं से जुड़े लगभग 1.25 लाख लोगों को अपने गंतव्‍य तक पहुंचने में सुविधा होगी। सोमवार सुबह 5 बजकर 30 मिनट पर चर्चगेट से विरार के लिए पहली लोकल ट्रेन रवाना हुई।

कल्याण जंक्शन रेलवे स्टेशन पर पहुंची लोकल ट्रेन। पश्चिम रेलवे (डब्ल्यूआर) ने राज्य सरकार द्वारा निर्धारित आवश्यक कर्मचारियों की आवाजाही के लिए आज अपनी चयनित उपनगरीय सेवाओं को फिर से शुरु किया है।

रेलवे के ट्वीट के अनुसार पश्चिम रेलवे ने निर्णय लिया है कि मुंबई में सोमवार से चुनिंदा रूट पर ही नियम व शर्तों के साथ ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा। सोमवार सुबह 5:30 बजे से ट्रेन चलनी शुरु हो गई है। 15 मिनट के अंतराल के साथ यह ट्रेनें रात 11:30 बजे तक चलाई जाएंगी।

 गौरतलब है कि वीरवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने आवश्यक सेवाओं में लगे लोगों की सुविधा व सुरक्षित आवागमन करने के लिए लोकल ट्रेनों के महत्व पर जोर दिया था। इसके अलावा, सीएम उद्धव ठाकरे ने पहले ही केंद्र से लोकल ट्रेन शुरु करने की बात कही थी।

ज्ञात हो कि आम दिनों में मुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेन में प्रतिदिन लगभग 80 लाख लोग मुंबई के एक कोने से दूसरे कोने तक यात्रा करते हैं। इनमें तीन लोकल लाइन शामिल होती हैं। वेस्टर्न लाइन जो चर्चगेट से विरार तक, सेंट्रल लाइन जो CST से कल्याण के आगे तक जाती है और हार्बर लाइन शामिल है।

Related Articles

Back to top button