ब्रेकिंग
सरगुजा-जशपुर की खराब सड़कों पर एक्शन में सरकार; डिप्टी सीएम ने दिए मरम्मत के निर्देश, इन प्रमुख मार्... धमतरी में दोस्त की हत्या के मामले में आरोपी को उम्रकैद: हेलमेट से सिर पर वार कर उतारा था मौत के घाट बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई: पेगड़ापल्ली जंगल से भारी नक्सल डंप और विस्फोटक बरामद सुकमा: पोलमपल्ली पोटाकेबिन में 47 छात्राओं की बिगड़ी तबीयत; दूषित भोजन-पानी की आशंका, अस्पताल में मच... बुंदेली, मालवी और निमाड़ी क्रिएटर्स के जरिए युवाओं तक पहुंचेगी सरकार की योजनाएं; MP बीजेपी का 2028 क... रूढ़ियों को तोड़ा: बुरहानपुर में सॉफ्टवेयर इंजीनियर बेटी ने मां को दी मुखाग्नि, पति के सपोर्ट से निभ... उज्जैन महाकाल मंदिर में श्रावण माह में बना नया कीर्तिमान: पहली बार 1.57 करोड़ से अधिक भक्तों ने किए ... सतना-चित्रकूट में बाढ़ का विकराल रूप: मंदाकिनी नदी उफान पर, चारों तरफ से संपर्क टूटा; NDRF व SDERF क... एम्स भोपाल में स्वास्थ्य सुविधाओं का महा-विस्तार: नवंबर से रोबोटिक सर्जरी, ₹7500 में PET-CT और फेफड़... खंडवा रेलवे स्टेशन पर मंगला एक्सप्रेस में हड़कंप: पेंट्री कार का खाना खाने से 20 बच्चों की बिगड़ी तब...
देश

गृह मंत्री अमित शाह ने किया LNJP अस्पताल का दौरा, डॉक्टरों से हालातों पर ली जानकारी

नई दिल्लीः दिल्ली में कोरोना के मामले लगातार तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। इसी बीच राजधानी में कोरोना से लड़ने के लिए केंद्र और राज्य सरकार एक साथ आ गए हैं। रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उपराज्यपाल अनिल बैजल और मुख्यमंत्री केजरीवाल के साथ मिलकर कोरोना से लड़ने के लिए रणनीति बनाई। गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को यहां एलएनजेपी अस्पताल का दौरा कर कोविड-19 से निपटने की तैयारियों की समीक्षा की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गृह मंत्री ने अस्पताल के सम्मलेन कक्ष में वरिष्ठ चिकित्सकों से मुलाकात की जिन्होंने उन्हें अस्तताल में उपचाररत मरीजों, वहां हुई मरीजों की मौत और दिल्ली के बाहर के भर्ती मरीजों समेत अन्य बिंदुओं पर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि शाह ने अस्पताल में कोविड-19 के मरीजों की मौत, उनके ठीक होने की दर और अन्य विषयों पर जानकारी ली।

ANI

@ANI

Union Home Minister Amit Shah visits Delhi’s LNJP hospital to review preparedness

Embedded video

218 people are talking about this

इससे पहले ऑल पार्टी मीटिंग में शाह ने कहा कि दिल्ली में सभी राजनीतिक दलों को अपने मतभेद भूलकर राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 की लड़ाई में हाथ मिलाना चाहिए। भाजपा, आम आदमी पार्टी, कांग्रेस और बसपा के नेताओं ने इस बैठक में शिरकत की। शाह ने चारों दलों से अपने कार्यकर्ताओं को दिल्ली सरकार के कोरोना वायरस के दिशा-निर्देशों को जमीनी स्तर पर लागू करवाने में मदद करने की अपील करने को कहा।

शाह ने कहा कि इन कदमों से जनता का विश्वास बढ़ेगा और दिल्ली में कोविड-19 की स्थिति में जल्द सुधार होगा। बैठक के बाद उन्होंने कहा कि सभी राजनीतिक दलों को अपने मतभेद भुला देने चाहिए और दिल्ली के लोगों के लिए साथ मिलकर काम करना चाहिए। केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा, ‘‘हमें नए उपाय अपनाकर दिल्ली में कोविड-19 की जांच बढ़ानी है।” दिल्ली में कोरोना वायरस के मामलों में तेजी से हो रही बढ़ोतरी के मद्देनजर यह बैठक की गई।

गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि शाह ने महामारी के प्रसार को रोकने के लिए उठाए जा रहे कदमों के बारे में नेताओं को अवगत कराया और मुद्दे पर उनके विचार जाने। दिल्ली में 41,000 से अधिक लोग संक्रमित हैं और 1,300 से अधिक लोगों की संक्रमण से मौत हो चुकी है।

Related Articles

Back to top button