ब्रेकिंग
Jantar Mantar Protest: दिल्ली में SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ MCIM का बड़ा प्रदर्शन, कई सांसद होंगे श... BJP News: 'सार्वजनिक जीवन में रखें शुचिता', पार्टी नेताओं को महंगे तोहफों से बचने की सलाह; चुनावी रा... Hyderabad Crime: मणिकोंडा के फ्लोटिला अपार्टमेंट में 'चड्डी गैंग' का धावा, महिला पर हमला कर लाखों की... Mumbai Illegal Construction: मुंबई में 14 फीट से ऊपर बने मकानों पर घमासान, कांग्रेस और शिवसेना UBT न... Kanpur Flood News: पांडु नदी के उफान में फंसा गर्भवती महिला का परिवार, 25 मिनट में NDRF ने किया सुरक... UP Politics: यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों का सियासी गणित, 8 वोटों की खातिर क्या फिर होगी क्रॉस वोटि... Agra News: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पैतृक घर पर कांग्रेस का हंगामा, दीवार पर पोती कालिख; ... Traffic Challan Recovery: नहीं भरा ट्रैफिक चालान तो कट जाएगी बिजली! सुप्रीम कोर्ट का बिजली बिल से जो... Barapullah Phase 3 Inauguration: दिल्ली को मिली बड़ी सौगात, अमित शाह कल करेंगे बारापुला फेज-3 का उद्... UP Crime News: फतेहपुर के मलवां कस्बे में भीषण सिलेंडर विस्फोट, मकान मलबे में तब्दील; सीएमओ ने की 4 ...
देश

पंजाब के शहीद सैनिकों के परिजनों को सरकारी नौकरी और मुआवजे का ऐलान

चंडीगढ़: गलवान घाटी में टकराव में शहीद 4 पंजाबी सैनिकों के परिवारों के साथ अफसोस जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री कै. अमरेंद्र सिंह ने शहीदों के वारिस को सरकारी नौकरी के साथ एक्सग्रेशिया मुआवजा का ऐलान किया है।
उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा की खातिर दिए बलिदान को भुलाया नहीं जाएगा। कै. अमरेंद्र ने कहा कि परिवारों को हुए नुक्सान का मूल्यांकन नहीं किया जा सकता और न ही भौतिक चीजों के साथ भरपाई की जा सकती है परंतु मुआवजा और नौकरियां कुछ दुख- तकलीफें घटाने में सहायक होंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि अंतिम संस्कार पैतृक गांवों में किया जाएगा और कैबिनेट मंत्री राज्य सरकार का प्रतिनिधित्व करेंगे। उन्होंने संबंधित जिलों के प्रशासन को भी शहीद सैनिकों के शवों को पूर्ण सत्कार के साथ प्राप्त करने के लिए सभी प्रबंध करने के आदेश दिए।

सूबेदार मनदीप व सतनाम के परिजनों को 12-12 लाख तथा सिपाही गुरतेज व गुरविंदर को 10-10 लाख का मुआवजा 
सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि नायब सूबेदार मनदीप सिंह और नायब सूबेदार सतनाम सिंह के विवाहित होने के कारण नीति मुताबिक 12-12 लाख का मुआवजा दिया जाएगा। मनदीप सिंह पटियाला जिले के गांव सील के निवासी थे जबकि सतनाम सिंह गुरदासपुर जिले के गांव भोजराज से संबंधित थे। 2 अविवाहित शहीदों में मानसा जिले की तहसील बुढलाडा के गांव बीरे वाला डोगरा के सिपाही गुरतेज सिंह और संगरूर जिले के गांव तोलेवाल के सिपाही गुरविंदर सिंह के परिवारों को 10-10 लाख रुपए मुआवजा (एक्सग्रेशिया के तौर पर 5 लाख रुपए और जमीन के एवज में 5 लाख रुपए) दिए जाएंगे। सिपाही गुरविंदर सिंह & पंजाब रैजीमैंट से संबंधित थे।

Related Articles

Back to top button