ब्रेकिंग
Twisha Sharma Case: रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह CBI की गिरफ्त में; 14 तीखे सवालों से खुलेगा मौत का राज... Ghaziabad Murder Case: खोड़ा में सूर्या चौहान की हत्या पर मायावती का बड़ा बयान; सरकार को दी सख्त चेता... UP Electricity Bill Hike: यूपी में बिजली हुई महंगी; जून के बिल में 10% अतिरिक्त सरचार्ज का झटका, जान... NDA 150th Passing Out Parade: एनडीए की भव्य पासिंग आउट परेड संपन्न; 353 कैडेट्स बने अधिकारी, 18 महिल... IPL 2026 Qualifier 2: रियान पराग ने 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को क्यों डांटा? मैच के बाद वायरल वीडियो... Karuppu Box Office Collection: सूर्या की 'करुप्पु' का धमाका; थलपति विजय की 'सरकार' को पछाड़कर 300 करो... US-Iran Deal: ईरान-अमेरिका तनाव के बीच व्हाइट हाउस में अहम बैठक; ट्रंप ने डील को लेकर रखी अपनी शर्ते... Bank Holidays June 2026: जून में 11 दिन बंद रहेंगे बैंक; घर से निकलने से पहले देखें छुट्टियों की पूर... Instagram Reels New Feature: अब रील्स बनाना होगा और भी आसान; इंस्टाग्राम लाया अपना नया 'टेलीप्रॉम्प्... Adhik Maas Purnima 2026: अधिकमास पूर्णिमा का व्रत आज, स्नान-दान कल; जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
मनोरंजन

जब सुशांत सिंह राजपूत स्वर्गीय मां की कामना पूरी करने के लिए पहुंचे थे बिहार, देखें Video

नई दिल्ली, जेएनएनl दिवंगत फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का एक वीडियो वायरल हो रहा हैl इसमें वह अपनी स्वर्गीय मां की कामना को पूरा करने के लिए बिहार पहुंचे थे। सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद बॉलीवुड में भाई-भतीजावाद को लेकर बहस तेज हो गई है। उनकी मृत्यु के बाद सुशांत के पुराने थ्रोबैक वीडियो फैंस शेयर कर रहे हैं और वह वायरल भी हो रहे हैंl फैंस काफी भावुक भी हो रहे हैं। ऐसा ही एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैl यह पिछले साल का हैl सुशांत बिहार में अपने गृहनगर पहुंचे थे। अपनी सफलता के बावजूद सुशांत जमीन से जुड़े हुए थे।

इस दौरान सुशांत न केवल पूर्णिया जिले के अपने गांव मैडाइन का दौरा किया बल्कि अपने ननिहाल का भी दौरा किया थाl इसके अलावा वह अपना मुंडन कराकर अपनी दिवंगत मां की कामना को पूरा करने के लिए वहां गए थे। तब का एक वीडियो वायरल हो गया है और इसमें सुशांत को कई लोगों से घिरा हुआ देखा जा सकता है और वह उन्हें समझाते है, ‘जब छोटा था, तो मां ने मन्नत मांगी

थीअच्छे से रहे तो फिर यहां र आकर मुंडन कराएंगे। मां से वो प्यार है, बिहार से वो प्यार हैl इसलिए सब छोड़छाड़ के यहां आए हैं।

सुशांत सिंह राजपूत का अंतिम संस्कार 15 जून को मुंबई के पवन हंस श्मशान गृह में किया गया था। इस मौके पर सुशांत के परिवार के सदस्यों के अलावा श्रद्धा कपूर, एकता कपूर, राजकुमार राव, कृति सनोन ने भी अंतिम संस्कार में भाग लिया था। हाल ही में सुशांत सिंह राजपूत की राख को उनके परिवार के सदस्यों ने पटना में गंगा नदी में विसर्जित कर दिया गया है।

सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद मुंबई पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है और कई लोगों के बयान अभी तक दर्ज कर चुकी हैंl इसमें रिया चक्रवर्ती भी शामिल हैंl

Related Articles

Back to top button