ब्रेकिंग
Kolkata Blast 1993: सुप्रीम कोर्ट ने दोषी मोहम्मद राशिद खान की रिहाई पर लगाई रोक, जारी किया नोटिस Shala Praveshotsav 2026: गुजरात में शिक्षा का महाकुंभ; सीएम भूपेंद्र पटेल ने किया 'निपुण गुजरात' कार... Bhawanipur Election Case: ममता बनर्जी की याचिका पर कलकत्ता हाई कोर्ट का बड़ा आदेश; सुरक्षित रखे जाएंग... Jammu News: अमरनाथ यात्रियों के लिए तैयार हुआ आधार शिविर; भगवती नगर यात्री निवास में सुरक्षा और सुवि... Coaching Center Fire Safety: लखनऊ हादसे के बाद दिल्ली के कोचिंग सेंटरों का रियलिटी चेक; दांव पर है ह... Bharat Bhushan Tiwari Encounter: बिहार मानवाधिकार आयोग सख्त; प्रशासन से तलब की रिपोर्ट, पुलिस ने मान... Maharashtra Anti-Drug Drive: नशा तस्करों पर सीएम फडणवीस का बड़ा एक्शन; 254 करोड़ से ज्यादा का ड्रग्स... Dr. Syama Prasad Mookerjee: भाजपा नेता तरुण चुघ ने की बलिदान से जुड़े रिकॉर्ड सार्वजनिक करने की मांग Indore News: एंबुलेंस में न्याय मांगने पहुंची 80 वर्षीय बुजुर्ग; गांधी नगर में संपत्ति हड़पने का सनसन... Uttarakhand News: सीएम धामी की उच्चस्तरीय बैठक; चारधाम और हेमकुंट साहिब आने वाले पर्यटकों से की शांत...
खेल

करीब आ रही है Income Tax Return दाखिल करने की आखिरी तारीख, इन योजनाओं में निवेश कर पा सकते हैं छूट

नई दिल्ली। कोरोना वायरस महामारी के संक्रमण को रोकने के लिए 25 मार्च से लॉकडाउन लागू हो जाने के चलते भारत सरकार ने आयकर रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तिथि को 30 जून तक बढ़ाकर करदाताओं को बड़ी राहत प्रदान की थी। अब इस अंतिम तिथि में सिर्फ 11 दिन और बचे हैं। अब अगर आप टैक्स में छूट चाहते हैं, तो आपके पास कहीं निवेश करने का यह अंतिम मौका होगा। आज हम आपको कुछ ऑनलाइन टैक्स सेविंग निवेश विकल्पों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके माध्यम से आयकर अधिनियम की धारा 80 सी के अंतर्गत आयकर में छूट प्राप्त की जा सकती है।

पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF)

पीपीएफ में निवेश करके भी आयकर में छूट प्राप्त की जा सकती है। भारतीय स्टेट बैंक, एचडीएफसी बैक, आईसीआईसीआई बैंक जैसे सभी बड़े बैंक अपने ग्राहकों को ऑनलाइन पीपीएफ अकाउंट खोलने की सुविधा देते हैं। निवेशक ऑनलाइन माध्यम से ही अपने बैंक अकाउंट से पैसा पीपीएफ अकाउंट में ट्रांसफर कर सकते हैं। निवेशक पीपीएफ अकाउंट स्टेटमेंट जनरेट कर सकते हैं और टैक्स सेविंग के लिए उसे इन्वेस्टमेंट प्रूफ के रूप में जमा करा सकते हैं। निवेशक पीपीएफ अकाउंट में एक साल में 500 रुपये से लेकर 1.5 लाख रुपये तक निवेश कर सकते हैं।

टैक्स सेविंग बैंक एफडी

अगर आप इस आखिरी समय में टैक्स बचाने का सोच रहे हैं, तो टैक्स सेविंग बैंक एफडी में भी निवेश कर सकते हैं। यह पांच साल की लॉक-इन अवधि के साथ आती है। यह एफडी इस समय 5.50 से 6 फीसद तक रिटर्न की पेशकश कर रही है। इस एफडी से प्राप्त ब्याज आय कर योग्य होती है।

नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS)

टैक्स सेविंग के लिए एनपीएस टियर-1 अकाउंट को ऑनलाइन भी खुलवाया जा सकता है। ग्राहक अपने बैंक की ऑनलाइन बैंकिंग सुविधा के माध्यम से एनपीएस अकाउंट खुलवा सकते हैं। रजिस्ट्रेशन प्रोसेस के दौरान बैंक द्वारा आपकी केवाईसी वेरिफिकेशन पूरी कर ली जाएगी। अकाउंट खुल जाने के बाद निवेशक इंटरनेट बैंकिंग, क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड के माध्यम से निवेश कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button