ब्रेकिंग
West Bengal Politics: टीएमसी छोड़ बीजेपी की ओर बागी सांसद? भूपेंद्र यादव के घर हुई हाई-वोल्टेज बैठक Hajipur Crime News: अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार; हाजीपुर पुलिस ने अमृतपाल सिंह को दबोचा Shocking Incident in Phagwara: गुरुद्वारा साहिब में बच्ची से दरिंदगी; चॉकलेट का लालच देकर आरोपी ने क... Heatwave in Punjab: 45 डिग्री के करीब पहुंचा तापमान; 11 जून तक लू से सावधान रहने की सलाह, जानें मौसम... Abhijay Arora Vuyyuru: पंचकूला से न्यूयॉर्क तक का संघर्ष; जानिए कैसे एक असफल छात्र बना गूगल का इंजीन... Punjab Mayor Election: मेयर चुनाव से पहले पंजाब की राजनीति गरम; पार्षदों की 'बाड़ाबंदी', मोबाइल फोन ब... Ludhiana News: अब कमिश्नर खुद करेंगे सड़कों की चेकिंग; लुधियाना निगम अधिकारियों को फील्ड में उतरने क... Amritsar Crime News: अमृतसर पुलिस का बड़ा प्रहार; अफगान नागरिक समेत 4 गिरफ्तार, 8 हाई-टेक विदेशी हथि... Gurdaspur Election News: नगर निकाय चुनावों के मद्देनजर गुरदासपुर में धारा 163 लागू; हथियार लेकर चलने... Ashwini Sharma on Punjab Govt: चुनावी वादों पर अश्विनी शर्मा का हमला; धरने पर बैठे कर्मचारियों के सम...
देश

चीन के मुद्दे पर बड़ा बहुमत मोदी के साथ, 73 फीसद लोगों ने पीएम पर जताया भरोसा

नई दिल्ली। लद्दाख में चीन के साथ हुई झड़प और विवाद के बीच भी देश का बड़ा बहुमत मानता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्र सुरक्षित है। एजेंसी सी-वोटर के सर्वे के मुताबिक 73 फीसद से अधिक लोग इस मत के हैं। हालांकि साठ फीसद लोगों का यह भी मानना है कि चीन को जितना सबक सिखाया जाना चाहिए अभी वह पूरा नहीं हुआ है।

एलएसी पर विवाद को सुलझाने के लिए भारत और चीन के बीच उच्च स्तर पर वार्ताओं का दौर जारी है। हाल की झड़प में भारत के 20 सैनिक शहीद हुए थे जबकि चीन ने भी माना कि उनके कमांडर सहित कुछ सैनिक मारे गए थे। बहरहाल, देश में राजनीति भी गर्म है। मंगलवार को भी कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की ओर से सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा गया। उससे पहले पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने सवाल खड़े किए थे। हालांकि विपक्ष के बाकी सभी दल सरकार के साथ खड़े हैं। मंगलवार को आए सी वोटर के सर्वे में कुछ और बयां हो रहा है।

पाक के मुकाबले चीन को ज्यादा बड़ी समस्या मानते है लोग

एजेंसी ने 11 हजार से ज्यादा लोगों पर सर्वे किया। सर्वे में रोचक तथ्य आए हैं। यह बताता है कि 68 फीसद लोग पाकिस्तान के मुकाबले चीन को ज्यादा बड़ी समस्या मानते हैं। लोगों से यह सवाल पूछा गया कि क्या चीन को भारत ने सटीक तरीके से जवाब दिया? जवाब में 39 फीसद लोगों ने माना कि केंद्र सरकार ने करारा जवाब दिया। लेकिन 60 फीसद लोगों को अभी कुछ और कार्रवाई की चाहत है। नेतृत्व के चेहरे के मामले में वर्षो से मोदी अव्वल है और चीन विवाद के बावजूद उस पर आंच नहीं आई है।

राष्ट्रीय सुरक्षा पीएम मोदी के हाथ में सुरक्षित

लगभग 73 फीसद लोगों का मानना है कि राष्ट्रीय सुरक्षा पीएम मोदी के हाथ में सुरक्षित है। इसके मुकाबले 14.4 फीसद लोगों ने राहुल गांधी मे भरोसा जताया। दल की बात हो तो पीएम मोदी और भाजपा में 73.6 फीसद लोगों ने अपना मत दिया जबकि विपक्ष के लिए 16.7 फीसद लोगों का मत था। लगभग नौ फीसद लोगों का मानना था कि वर्तमान चीन विवाद को कोई नहीं सुलझा सकता है

68 फीसद चीनी सामान के बहिष्कार के पक्ष में

चीन निर्मित सामान को लेकर भी देश के अंदर विरोध की भावना बलवती होने लगी है। सर्वे ने इसकी पुष्टि की। लगभग 68 फीसद लोगों का मानना था कि भारत मे चीनी सामानों का बहिष्कार किया जाएगा। जबकि 31 फीसद इस मत के हैं कि इसका प्रयोग जारी रहेगा।

Related Articles

Back to top button