ब्रेकिंग
Haryana PGT Seniority List Revised: हरियाणा में दिव्यांग श्रेणी के 19 पीजीटी शिक्षकों की वरिष्ठता सू... Haryana Road Safety Initiative: हरियाणा में सड़क किनारे खड़े अनुपयोगी बिजली खंभों को हटाने का अभियान... HPSC HCS Final Result 2026: हरियाणा सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, अभिषेक सरोहा ने किया टॉ... बेटी से छेड़खानी करने वाले का हाथ काटने वाले को 2 लाख का इनाम देंगे सांसद पप्पू यादव Kasganj Crime News: कासगंज में डेढ़ माह के मासूम बच्चे की खरीद-फरोख्त का खुलासा, मां समेत पांच आरोपी... Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ में शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे कर सकती है सरेंडर, पुल... कुरुक्षेत्र के पास जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर पथराव, सीएम उमर अब्दुल्ला ने जताई नाराजगी साधारण परिवार की बेटी से कैसे अंडरवर्ल्ड और माफिया के संपर्क में आई श्रद्धा दुबे? जानिए पूरी क्राइम ... आंध्र प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग, जगन ने नायडू सरकार पर लगाया ‘जंगल राज’ का आरोप ग्वालियर सड़क हादसे पर सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन, सीएसपी हटाए गए और 3 थाना प्रभारियों समेत 8 पुलि...
देश

24 जून 2020 का राशिफल: तुला राशि वालों को नई नौकरी मिल सकती है, संतान के दायित्व की पूर्ति होगी

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: बुधवार, आषाढ़ मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया का राशिफल।

आज का दिशाशूल: उत्तर।

आज का राहुकाल: दोपहर 12:00 बजे से 01:30 बजे तक।

आज की भद्रा: रात्रि के 09:32 बजे से 25 जून को प्रात: 08:48 बजे तक।

राशिफल

मेष: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा श्रम सार्थक होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। प्रयास सार्थक होंगे।

वृष: दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। बहुप्रतीक्षित कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

मिथुन: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। पिता या संबंधित अधिकारी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। संयम बरतें।

कर्क: आर्थिक मामलों में सुधार होगा। पिता या संबंधित अधिकारी का सहयोग मिलेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।

सिंह: शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। चली आ रही समस्या का समाधान होगा। व्यावसायिक मामलों में सचेत रहने की आवश्यकता है। संयम बरतें और सचेत रहें।

कन्या: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी, लेकिन सतर्क रहें।

तुला: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। नई नौकरी या नए अनुबंध की दिशा में चल रहा प्रयास सार्थक होगा।

वृश्चिक: महिला अधिकारी से सहयोग मिलेगा। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। नए संबंध बनेंगे।

धनु: यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद व उत्साहवर्धक होगी, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। चल या अचल संपत्ति के मामले में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा।

मकर: व्यावसायिक प्रयास सार्थक होंगे। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव में वृद्धि होने का योग है।

कुंभ: व्यावसायिक मामलों में आशातीत सुधार होगा। यद्यपि आर्थिक तनाव रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। रचनात्मक कार्यों में मन लगाएं।

मीन: जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा, लेकिन संतान के कारण चिंतित हो सकते हैं। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में अधिक श्रम की आवश्यकता है।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।

Related Articles

Back to top button