ब्रेकिंग
Gwalior News: ग्वालियर में लिफ्ट में फंसे मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, 10-15 म... Madhya Pradesh Local News: छिंदवाड़ा को सूखाग्रस्त घोषित करने और मुआवजे की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट प... MP Education Department Update: वर्ष 2001 से पहले नियुक्त शिक्षाकर्मियों को बड़ा फायदा, हाईकोर्ट ने ... Kanker Patwari Strike: कांकेर में पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल से धान खरीदी और फसल सर्वे का काम... सूर्य नगर में आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा की नई सुविधा, ‘आयु आरोग्य’ के जरिए स्थानीय लोगों को मिल... Bilaspur Political News: बिलासपुर में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, कांग्रेस भवन में हंगामे को लेकर पुल... Kawardha Police Action: सरेआम धारदार हथियार लेकर घूम रहे थे बदमाश, सिटी कोतवाली पुलिस ने दबोचा Chhattisgarh News: कोरबा में पटवारी संघ ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, 13 अक्टूबर से उग्र आंदोलन का ऐला... Latehar News: चंदवा के ब्रजमोहन राम बने ओडिशा के राज्यपाल, झारखंड और पलामू में जश्न का माहौल SIR Voter List Jharkhand: 30 नवंबर तक होगा अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन, एक दस्तावेज देकर दर्ज कराएं...
खेल

इस बार CPL में नहीं दिखेंगे क्रिस गेल के तूफानी तेवर, निजी कारणों से छोड़ी लीग

नई दिल्ली। वेस्टइंडीज की टीम के तूफानी सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल ने मंगलवार 23 जून को एक बड़ा फैसला किया है। क्रिस गेल ने कैरेबियन प्रीमियर लीग यानी सीपीएल के इस सीजन में खेलने से इनकार कर दिया है। गेल ने उस समय पर सीपीएल खेलने से मना किया है, जब एक दिन बाद लीग के खिलाड़ियों का ड्राफ्ट तैयार होना था। क्रिस गेल ने निजी कारणों की वजह से अपने ही देश की लीग से अपना नाम वापस ले लिया है।

सीपीएल 2020 का सीजन 18 अगस्त से 10 सितंबर के बीच त्रिनिदाद एंड टोबैगो में खेला जाना था, जिसके लिए सरकार से मंजूरी अभी मिलनी थी। ईएसपीनक्रिकइंफो की रिपोर्ट में कहा है, “यह समझा जाता है कि अपने ईमेल में गेल ने बताया कि लॉकडाउन के कारण, वह अपने परिवार और अपने छोटे बच्चे से नहीं मिल पाए हैं जो सेंट किट्स में हैं, जबकि वह जमैका में रहे हैं। गेल ने कहा कि उन्हें एक ब्रेक की जरूरत है और वह अपने युवा परिवार के साथ समय बिताना चाहते हैं।”

40 वर्षीय क्रिस गेल को अप्रैल में सेंट लुसिया जोक्स ने 1 लाख 30 हजार से 1 लाख 1 लाख 60 हजार अमेरिकी डॉलर के प्राइस ब्रैकेट में रखा था, जो कि इस लीग के एक मार्की प्लेयर हैं। क्रिस गेल इससे पहले जमैका थलावाज और सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रिओट्स के लिए खेल चुके हैं। उन्होंने दो बार सीपीएल का खिताब जमैका की टीम के साथ जीता है, जबकि साल 2017 में उन्होंने पैट्रिओट्स के लिए कैरेबियन प्रीमियर लीग का फाइनल खेला था।

गौरतलब है कि पिछले महीने यूनिवर्स बॉस के नाम से जाने-जाने वाले क्रिस गेल ने जमैका थलावाज के सपोर्ट स्टाफ पर संगीन आरोप लगाए थे और कहा था कि टीम के सपोर्ट स्टाफ का हिस्सा पूर्व दिग्गज कैरेबियाई खिलाड़ी रामनरेश सरवन उनके लिए कोरोना वायरस से भी घातक हैं। यही कारण था कि उन्होंने जमैका की टीम को छोड़ दिया था। क्रिस गेल ने देश के लिए 103 टेस्ट और 301 वनडे इंटरनेशनल मैच खेले हैं।

Related Articles

Back to top button