ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
देश

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के खिलाफ अभद्र कमेंट करने पर कांग्रेस नेता भार्गव पर FIR

विदिशा: कांग्रेस विधायक शशांक भार्गव केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पर अमर्यादित टिप्पणी करके मुश्किलों से घिर गए। इसे लेकर उनके खिलाफ सिटी कोतवाली में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज हुआ है। एफआईआर दर्ज होने के कुछ देर बाद ही गुस्साए बीजेपी नगर पालिका अध्यक्ष मुकेश टंडन और उनके साथियों पर भार्गव की फैक्ट्री में पथराव करने का आरोप है। इस हमले में विधायक शशांक भार्गव के कमरे का कांच तोड़ने का आरोप है। मामला बढ़ा तो सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस भार्गव के फैक्ट्री पर पहुंच गई, तब जाकर कहीं बीजेपी कार्यकर्ताओं को शांत कराया।

दरअसल, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार हो रही बढौतरी को लेकर गुरुवार को कांग्रेस ने सड़कों उतर कर साइकिल रैली निकाल विरोध प्रदर्शन किया था। इसी दौरान मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस विधायक ने स्मृति ईरानी के खिलाफ अमर्यादित और अशोभनीय भाषा का इस्तेमाल किया था। उन्होंने कहा था कि कांग्रेस सरकार में पेट्रोल-डीजल के दामों के जरा-सी बढ़ोतरी पर एक महिला मंत्री सरकार को चूड़ियां भेंट करने पहुंच जाती थीं, अब मौका आया है कि वह देश के प्रधानमंत्री को चूड़ियों के साथ कुछ और पेश कर दें।

कांग्रेस विधायक भार्गव के इस बयान के बाद बीजेपी कार्यकर्ता भड़क उठे। इसे विवादित टिप्पणी को लेकर विदिशा से बीजेपी के नगर पालिका अध्यक्ष मुकेश टंडन अपने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सिटी कोतवाली में उनके खिलाफ FIR की मांग की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने भार्गव के खिलाफ धारा 294, 504B के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मुकेश टंडन ने कहा भार्गव के बयान से केंद्रीय महिला मंत्री और  देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चरित्र का हनन हुआ है। ये सरासर महिलाओं का अपमान है। इसको लेकर उनके खिलाफ एफआईआर करवाई है।

Related Articles

Back to top button