ब्रेकिंग
Team India Asian Games News: एशियन गेम्स के लिए नागोया जा रही पुरुष क्रिकेट टीम को हुई परेशानी, जानि... Bollywood Actress Karishma Tanna News: बेटे को जन्म देने के बाद डिलीवरी और मदरहुड पर बोलीं करिश्मा त... Tarique Rahman Government News: भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में तनाव? चटगांव और मोंगला पोर्ट के सम... RBI Bank Holiday List: अगले हफ्ते अलग-अलग राज्यों में कई दिन बंद रहेंगे बैंक, चेक करें पूरी छुट्टियो... TRAI New Rules on Spam Calls: स्पैम और फर्जी कॉल्स से मिलेगी राहत, ट्राई ने बनाए बेहद सख्त नियम Parsva Ekadashi 2026: भाद्रपद शुक्ल पक्ष की परिवर्तिनी एकादशी की तिथि, मुहूर्त और धार्मिक मान्यता Cesarean Delivery Care Tips: सी-सेक्शन के बाद टांके ठीक होने में कितना समय लगता है? जानें महिलाओं की... Jashpur News: जशपुर के ऐतिहासिक रानीसती (डोंगा) तालाब का बदलेगा स्वरूप; ₹4.17 करोड़ से होगा जीर्णोद्... Raipur Minor Rescued: चलती ट्रेन में मिला मौदहापारा का लापता नाबालिग जीशान; रायपुर पुलिस और RPF का ब... Korba Fertilizer Crisis: दावों की खुली पोल! कोरबा में DAP और NPK खाद की भारी किल्लत, लक्ष्य से आधा भ...
मनोरंजन

सुहाना खान की कॉलेज टाइम की फोटो आई सामने, कुछ यूं मस्ती करती दिखीं

नई दिल्ली। बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान उन स्टार किड्स में से हैं, जो सबसे ज्यादा खबरों में रहती हैं। सुहाना खान की थ्रौबैक और लेटेस्ट फोटो अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। वहीं, सुहाना भी अब सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं और अपनी तस्वीरों के साथ ही सामाजिक मुद्दों पर भी अपनी राय भी देने लगी हैं। इसी बीच सुहाना खान की एक थ्रौबैक तस्वीर शेयर हो रही है, जो उनके कॉलेज डेज की बताई जा रही है।

अपनी फोटो में इंटेंस लुक देने वाली सुहाना खान इस फोटो में मस्ती मूड में नज़र आ रही हैं। वहीं, सुहाना के फैंस को यह फोटो काफी पसंद आ रही है। बताया जा रहा है कि दो साल पुरानी फोटो है, जब सुहाना लंदन में पढ़ाई कर रही थीं। इस फोटो में सुहाना टीशर्ट और शॉर्ट्स में मस्ती के मूड में नज़र आ रही हैं और अपनी दोस्त के साथ पोज दे रही हैं। बॉलीवुड हंगामा की ओर से शेयर की गई तस्वीर में सुहाना काफी खुबसूरत भी लग रही हैं।

सुहाना खान के नाम से इंस्टाग्राम पर कई अकाउंट हैं और पहले उनपर काफी सुहाना की कई तस्वीरें शेयर होती रहती थीं। इसके बाद एक अकाउंट वेरिफाइड हो गया है, जिसमें सुहाना खान लगातार अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। पिछले कुछ दिनों से सुहाना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और लगातार अपनी एक्टिविटी और थ्रोबैक तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 9 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स भी हैं, जो उनकी फोटो को काफी पसंद करते हैं।

बता दें कि हाल ही में सुहाना खान ने हिंदुस्तान यूनिलीवर के सौंदर्य उत्पादों से ‘फेयर’ शब्द हटाने के फैसले का स्वागत किया है। शाहरुख खान खुद फेयर एंड हैंडसम के ब्रांड एंबेसडर हैं। वहीं, सुहाना ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘यह अच्छी बात है। यह वह बदलाव है जिसके लिए हमने इंतजार किया है।’ वहीं, सुहाना के रिएक्शन के बाद सोशल मीडिया पर लोग शाहरुख खान को ट्रोल करने की कोशिश कर रही हैं।

Related Articles

Back to top button