ब्रेकिंग
Supreme Court News: चुनाव आयोग के कामकाज और EVM तकनीक की जांच की मांग, सुप्रीम कोर्ट में दाखिल हुई न... Delhi Air Pollution News: प्रदूषण के स्रोतों का लगेगा सटीक पता, दिल्ली में लॉन्च हुई Real-Time Sourc... Jammu and Kashmir Politics: एलजी मनोज सिन्हा से मिले मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, जल्द शपथ लेंगे नए मं... Samba News: जम्मू-कश्मीर के सांबा में मिला संदिग्ध कबूतर, पैर में कोड रिंग, उर्दू नोट और पाकिस्तानी ... Churu Road Accident: तारानगर रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा, कार और ट्रेलर की भिड़ंत में एक ही परिवार के ... Ravi Shankar Prasad PC: रामलीला मैदान में प्रस्तावित रैली की तारीख को लेकर विवाद, बीजेपी ने राहुल गा... Noida News: सेक्टर-125 के कैफे में लगी भीषण आग, गैस रिसाव के चलते चार दुकानें चपेट में आईं Budaun Crime News: शराब के नशे में खूनी संघर्ष, पिता ने कुल्हाड़ी से गला काटकर की बेटे की बेरहमी से ... Gwalior News: नीट की तैयारी कर रही नाबालिग से लिफ्ट के बहाने रेप, वीडियो बनाकर 10 महीने तक किया ब्लै... Rajasthan Cyber Crime: ऑनलाइन गोल्ड ट्रेडिंग के नाम पर 12 करोड़ की ठगी का खुलासा, मुख्य आरोपी विशाखा...
देश

Microsoft बंद करेगी दुनियाभर में अपने सभी रिटेल स्टोर्स, जानें वजह

नई दिल्ली। टेक्नोलॉजी की दुनिया में दिग्गज कंपनी Microsoft ने एक बड़ी घोषणा करते हुए सभी को चौंका दिया है। कंपनी ने घोषणा की है कि वह जल्द ही दुनियाभर में अपने सभी रिटेल स्टोर्स को बंद करने जा रही है। इन्हें बंद करने के बाद कंपनी की रिटेल टीम मेंबर्स कस्टमर्स सर्विस, सेल्स, ट्रेनिंग और सपोर्ट जैसी सर्विसेज से जुड़े रहेंगे। हालांकि कंपनी ने यह जानकारी शेयर नहीं की है कि ये रिटेल स्टोर्स कब से बंद होंगे। आइए जानते हैं Microsoft ने आखिर रिटेल स्टोर्स को बंद करने का फैसला क्यों लिया?

Microsoft ने अपने न्यूजरूम पर सभी रिटेल स्टोर्स को बंद करने की घोषणा के साथ ही जानकारी दी है कि अब डिजिटल स्टोर्स पर फोकस करेगी। कंपनी का कहना है कि वह केवल उन चार स्टोर्स को खुला रखेगी जिनमें अब प्रोडक्ट्स की सेल नहीं होती और इनका उपयोग केवल एक्सपीरियंस सेंटर के तौर पर ही होता है। साथ ही कंपनी का कहना है कि वह Microsoft.com पर अपने डिजिटल स्टोरफ्रंट में निवेश करना जारी रखेगी। साथ ही Xbox और Windows में जारी रहेंगे। कंपनी एक्टिव यूजर्स की संख्या 190 बाजारों में हर महीने 1.2 बिलियन से अधिक से अधिक है। कंपनी लंदन, एनवाईसी, सिडनी और रेडमंड कैंपस जैसे स्थानों पर Microsoft Experience Centers को संचालित करेगा।

कंपनी का कहना है कि रिटेल स्टोर्स पर मिलने वाली सभी सुविधाएं यूजर्स को अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी उपलब्ध होंगी। कंपनी ने न्यूजलेटर में यह भी कहा रिटेल स्टोर्स की तुलना में हमारी ऑनलाइन बिक्री में लगातार इजाफा हो रहा है और हमारी टीम वर्चुअल तौर पर कस्टमर्स को बेहतर सर्विसेज प्रदान कर रही है।

Microsoft ने अपने रिटेल स्टोर्स को बंद करने की घोषणा के साथ ही यह भी कहा कि ‘हमने एक ऐसी टीम का निर्माण किया है जिसमें मल्टीटैलेंटेड लोग है और दुनिया के किसी भी कोने से काम करने में सक्षम है। हमारी टीम में ऐसे लोग हैं जो कि 120 से अधिक भाषाओं को जानते हैं और यह टीम पहले कहीं अधिक मजबूत है।’

Related Articles

Back to top button