Breaking
नोट गिनते-गिनते जली मशीनें, थक गए अधिकारी…झारखंड में ED की मैराथन रेड के बाद मंत्री सचिव और नौकर गिर... दिल्ली अक्षरधाम मंदिर में नई प्रतिभाओं का संगम, केशव काव्य कलरव का गूंजा स्वर सरकार बदलेगी, तब पता चलेगा निष्पक्ष चुनाव कैसे होते हैं… बदायूं में अधिकारियों पर भड़के शिवपाल मोदी और BJP की नीयत से भेदभाव झेल रहा देश… वोटिंग के बीच सोनिया गांधी का हमला जम्मू-कश्मीर में मारा गया लश्कर का टॉप कमांडर बासित अहमद डार, 10 लाख का था इनामी ‘मराठी न करें अप्लाई’, एचआर की जॉब पोस्ट देख भड़क गए लोग, कहने लगे ‘ये तो भेदभाव है’ ‘मुस्लिमों को आरक्षण’ पर लालू यादव के बदले सुर, कहा- धर्म के आधार पर रिजर्वेशन नहीं आसमान से कंचनजंगा के नजारे देख रोमांचित हो रहे लोग… 7 साल बाद पैराग्लाइडिंग की शुरुआत कानपुर: बीच सड़क उतारने लगी कपड़े, पुलिस को दी गाली… नशे में धुत महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा रामदेव को SC से झटका, अगली सुनवाई में पेशी से छूट की मांग खारिज, IMA के अध्यक्ष को भी नोटिस

ऑस्ट्रेलिया ने दूसरा टी20 मैच तीन विकेट से जीता

ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मैच कंगारू टीम ने तीन विकेट से अपने नाम किया। इसके साथ ही एरोन फिंच की अगुआई वाली टीम ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त ले ली है। सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच 11 जून को पल्लेकल में खेला जाएगा। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने नौ विकेट खोकर 124 रन बनाए थे और ऑस्ट्रेलिया ने सात विकेट खोकर 13 गेंद रहते लक्ष्य हासिल कर लिया।

ऑस्ट्रेलिया के लिए मैथ्यू वेड ने सबसे ज्यादा 26 रन बनाए और मैन ऑफ द मैच बने। वहीं, श्रीलंका के लिए चरिथ असालंका ने 39 रन की पारी खेली। ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज केन रिचर्डसन ने चार और जाय रिचर्डसन ने तीन विकेट लिए। श्रीलंका के वनिंदू हसरंगा ने चार विकेट झटके। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंकाई टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। सात रन के स्कोर पर टीम के दोनों सलामी बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके थे। इसके बाद चरिथ असालंका और कुशल मेंडिस ने तीसरे विकेट के लिए 66 रन की साझेदारी कर अपनी टीम की वापसी कराई। असालंका ने 39 और मेंडिस ने 36 रन बनाए। इन दोनों के अलावा कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। 14 रन बनाने वाले कप्तान शनाका टीम के तीसरे सबसे बड़े स्कोरर रहे। अंत में श्रीलंका ने 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 124 रन बनाए।

नोट गिनते-गिनते जली मशीनें, थक गए अधिकारी…झारखंड में ED की मैराथन रेड के बाद मंत्री सचिव और नौकर गिरफ्तार     |     दिल्ली अक्षरधाम मंदिर में नई प्रतिभाओं का संगम, केशव काव्य कलरव का गूंजा स्वर     |     सरकार बदलेगी, तब पता चलेगा निष्पक्ष चुनाव कैसे होते हैं… बदायूं में अधिकारियों पर भड़के शिवपाल     |     मोदी और BJP की नीयत से भेदभाव झेल रहा देश… वोटिंग के बीच सोनिया गांधी का हमला     |     जम्मू-कश्मीर में मारा गया लश्कर का टॉप कमांडर बासित अहमद डार, 10 लाख का था इनामी     |     ‘मराठी न करें अप्लाई’, एचआर की जॉब पोस्ट देख भड़क गए लोग, कहने लगे ‘ये तो भेदभाव है’     |     ‘मुस्लिमों को आरक्षण’ पर लालू यादव के बदले सुर, कहा- धर्म के आधार पर रिजर्वेशन नहीं     |     आसमान से कंचनजंगा के नजारे देख रोमांचित हो रहे लोग… 7 साल बाद पैराग्लाइडिंग की शुरुआत     |     कानपुर: बीच सड़क उतारने लगी कपड़े, पुलिस को दी गाली… नशे में धुत महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा     |     रामदेव को SC से झटका, अगली सुनवाई में पेशी से छूट की मांग खारिज, IMA के अध्यक्ष को भी नोटिस     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें