ब्रेकिंग
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद में वर्चस्व की लड़ाई तेज, असली संगठन बताने को लेकर आमने-सामने आए दोनों गुट LADC नीति के विरोध में गर्माया वकीलों का आंदोलन, 27 जुलाई को लुधियाना कोर्ट परिसर में 89 अधिवक्ता बै... महिला इंस्पेक्टर से दुष्कर्म के आरोपी SI साहिबमीत सिंह पर बड़ा खुलासा, दादा और पिता भी रह चुके हैं प... मानसा में 17 वर्षीय नाबालिग लड़की से गैंगरेप, परिजनों की शिकायत पर 5 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज बरनाला लाठीचार्ज के विरोध में 27 जुलाई को 'पंजाब बंद' का ऐलान, जालंधर में वाल्मीकि समाज का बड़ा फैसल... श्री माता वैष्णो देवी यात्रा पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, जयकारों के साथ भवन की ओर बढ़े भक्त पंजाब में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल जारी, बिजली मंत्री के साथ 6 घंटे की मीटिंग रही पूरी तरह बेनतीज... मालिक की फोटो लगाकर 2.50 करोड़ की साइबर ठगी, लुधियाना पुलिस ने जोधपुर से आरोपी को किया गिरफ्तार लुधियाना के फेस-5 फोकल पॉइंट में अज्ञात युवक का शव मिलने से फैली सनसनी, मौके पर पहुंची पुलिस लुधियाना के 100 फुटी रोड पर युवक पर जानलेवा हमला, बातचीत के बहाने बुलाकर तेजधार हथियारों से किया लहू...
देश

जम्मू-कश्मीरः बांदीपोरा की मस्जिद में लगी भीषण आग

श्रीनगरः जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में शनिवार को एक मस्जिद में भीषण आग लग गई। जिसके कारण मस्जिद को भारी क्षति हुई। सूत्रों ने बताया कि बांदीपोरा के मुख्य बाजार नौपोरा में स्थित ‘जिला मरकज़ तबलीगी जमात’ नामक मस्जिद की तीसरी मंजिल पर सुबह चार बजे अचानक आग लग गयी। इससे पहले कि दमकल विभाग की गाड़यिां घटना स्थल पर पहुंचतीं, आग पूरी मस्जिद में फैल चुकी थी। मस्जिद का ज्यादातर हिस्सा लकड़ी से निर्मित था इसलिए आग के कारण उसे भारी क्षति हुई है।

आग पर काबू पाने के लिए शहर के विभिन्न हिस्सों से दमकल वाहनों को बुलाया गया। स्थानीय लोग और पुलिस ने भी आग बुझाने में अपना सहयोग दिया और कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। सूत्रों ने बताया कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है और आग लगने के कारण का पता लगाया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button