ब्रेकिंग
Begusarai Police Action: आबकारी सिपाही भर्ती परीक्षा से पहले नकल गिरोह का पर्दाफाश; 38 वॉकी-टॉकी और ... Diesel Purchase Rules: डीजल खरीद पर सरकार की नई पाबंदी से नोएडा की सोसाइटियों में हड़कंप; बढ़ सकता है ... Saharanpur News: एटीएस और एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई; संदिग्ध गतिविधियों के आरोप में युवक गिरफ्तार Katihar Bus Accident: बिहार के कटिहार में मजदूरों से भरी बस पलटी, 25 घायल; 15 की हालत गंभीर SRMS Bareilly Ragging Case: मेडिकल छात्र की आत्महत्या की कोशिश; सीनियर छात्रों और कॉलेज प्रशासन पर F... Greater Noida GST Office: मीटिंग में फटकार के बाद डिप्टी कमिश्नर की बिगड़ी तबीयत; विभागीय अधिकारियों ... Kushal Tandon Reality Show: 12 साल बाद रियलिटी टीवी में वापसी करेंगे कुशाल टंडन; 'द अलायंस इंडिया' म... Fable 5 & Mythos 5 Controversy: नेशनल सिक्योरिटी का हवाला देकर एंथ्रोपिक के AI मॉडल पर रोक; एआई जगत ... Global Oil Market Impact: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खुलने से क्रूड ऑयल के दाम में गिरावट; क्या भारत में सस्... India vs Afghanistan 1st ODI: विराट-हार्दिक के बिना कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11? जानें संभावि...
देश

दिल्ली में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ्तार, सीएम केजरीवाल ने बुलाई आपात बैठक

महामारी कोरोना वायरस का आतंक थमता हुआ दिखाई नहीं दे रहा है। ​देश की राजधानी दिल्ली पर भी यह जमकर कहर बरपा रहा है। इसी को देखते हुए राज्य के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आपात बैठक बुलाई है, जिसमें कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों पर चर्चा की जाएगी।

सूत्रों के अनुसार यह बैठक सुबह 11 बजे बुलाई गई है, जिसमें स्वास्थ्य मंत्री, मुख्य सचिव और स्वास्थ्य मंत्रालय के सभी आला अधिकारी मौजूद रहेंगे। बता दें कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,544 नये मामले सामने आये जिसके बाद यहां संक्रमितों की कुल संख्या 1.64 को पार कर गयी है जबकि मृतकों की संख्या 4,330 पहुंच गयी है।

दिल्ली स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन में कहा गया है कि मंगलवार को दिल्ली में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 11,998 है जो सोमवार को 11,626 थी । इसमें कहा गया है कि 23 जून को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक दिन का सर्वाधिक मामला सामने आया था। इस दिन 3,947 नये मामले सामने आये थे।

Related Articles

Back to top button