ब्रेकिंग
Chhattisgarh Road Accident Update: भीषण सड़क हादसे के बाद एनएच पर लगे जाम के हालात, मृतकों की शिनाख्... Ramanujganj Idol Makers News: पुश्तैनी कारोबार से जुड़े मूर्तिकार रंजीत और दीपांकर बोले- लागत निकलना... Bhilai Steel Plant Iron Theft Case: बीएसपी लोहा चोरी मामले में सीबीआई की आधिकारिक एंट्री, दुर्ग-भिला... Korba Murder News: जमीन के बंटवारे के विवाद में भतीजे ने की 85 साल के चाचा की हत्या, मध्य प्रदेश के ... Solid Waste Rules Raipur News: अब चार श्रेणियों में अलग करना होगा कचरा, नियम तोड़ने पर लगेगा पर्यावर... CRPF 205 Cobra Battalion Jawan: बस्तर में नक्सल ऑपरेशन में दे चुके थे सेवाएं, इलाज के दौरान हुआ निधन... Pundag OP Incharge Bravery: पुंदाग थाना प्रभारी संजीव की सूझबूझ से बची युवक की जान, टावर पर चढ़ने से... Jharkhand Road Accident News: एफसीआई गोदाम के पास भारी वाहनों के आवागमन पर रोक की मांग, रातभर मचा रह... Jharkhand Education News: हिंदी साहित्य सम्मेलन मध्यमा प्रमाणपत्र विवाद पर हाईकोर्ट का निर्णय, 8 हफ्... Palamu Road Jam News: झारखंड आंदोलनकारियों ने सड़क पर लेटकर किया प्रदर्शन, पुलिस बल मौके पर मौजूद, ज...
टेक्नोलॉजी

Realme M1 Sonic इलेक्ट्रिक टूथब्रश देगा 90 दिनों की बैटरी लाइफ, जानें संभावित फीचर्स

नई दिल्ली। Realme भारतीय बाजार में 3 सितंबर को अपनी नई स्मार्टफोन सीरीज Realme 7 को लॉन्च करने वाली है। इस सीरीज के तहत कंपनी Realme 7 और Realme 7 Pro को लॉन्च करेगी, जिनका यूजर्स बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस नई सीरीज के साथ ही कंपनी भारत में अपना इलेक्ट्रिक टूथब्रश Realme M1 Sonic भी लॉन्च करने वाली है। जिसका जानकारी कंपनी अपने ट्विटर अकाउंट के साथ ही आधिकारिक वेबसाइट पर भी कर चुकी है। सामने आई जानकारी के अनुसार Realme M1 Sonic इलेक्ट्रिक टूथब्रश 90 दिनों की बैटरी लाइफ देने में सक्षम है और इसमें फास्ट वायरलेस चार्जिंग का उपयोग किया गया है।

कंपनी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक पोस्ट के साथ स्पष्ट किया है कि Realme M1 Sonic इलेक्ट्रिक टूथब्रश भारत में 3 सितंबर को दोपहर 12.30 बजे लॉन्च किया जाएगा और यह कंपनी का पहला इलेक्ट्रिक टूथब्रश है। कंपनी की साइट पर इसके कई खास फीचर्स की भी जानकारी दी गई है। जानकारी के मुताबिक यह इलेक्ट्रिक टूथब्रश सिंगल चार्ज और फास्ट वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ 90 दिनों की बैटरी लाइफ देने में सक्षम है।

Realme M1 Sonic इलेक्ट्रिक टूथब्रश में मिलने वाले फीचर्स की बात करें तो इसमें यूजर्स को चार क्लिनिंग मोड्स की सुविधा मिलेगा। जिसमें Soft Mode for sensitive teeth, Clean Mode for daily use, White Mode for deep cleaning और Polish Mood for shining teeth शामिल हैं। भारत में यह इलेक्ट्रिक टूथब्रश व्हाइट और ब्लू कलर वेरिएंट में लॉन्च होगा। इसमें 3.55mm का थिन मेटल फ्री ब्रश हेड दिया गया है। जो कि प्रति मिनट सोनिक मोटर के साथ 34,000 बार आता है, और 60dB से भी कम शोर करता है। इलेक्ट्रिक टूथब्रश में एंटीबैक्टीरियल ब्रिसल्स दिए गए हैं और कंपनी का दावा है कि Realme M1 Sonic अपने सेगमेंट में दांतों की सबसे अच्छी सफाई की पेशकश करेगा।

Related Articles

Back to top button