ब्रेकिंग
ILBS का 'लिवर मिशन': दिल्ली मॉडल से होगा हर नागरिक का फ्री चेकअप, सरकार ने खोला मदद का पिटारा कंगना रनौत की बढ़ी मुश्किलें: किसान आंदोलन पर टिप्पणी मामले में कल बठिंडा कोर्ट में होंगी पेश मराठी कार्ड पर छिड़ा घमासान! भाजपा अध्यक्ष बोले- भाषा के नाम पर जहर न घोलें, वोटिंग से पहले सियासी प... मिसाइल से लेकर माइंडसेट तक... सेना प्रमुख ने समझाया क्या है 'शौर्य संप्रवाह', दुश्मनों के लिए बजाई ख... सावधान! उत्तर भारत में जारी है 'कोल्ड वेव' का कहर; रिकॉर्ड तोड़ रही सर्दी, जानें मौसम विभाग की नई चे... प्रयागराज माघ मेला: श्रद्धालुओं के बीच मची चीख-पुकार, दूसरे दिन भी भड़की आग; आखिर कहाँ है सुरक्षा इं... तनाव के बीच तेहरान से आया राहत भरा मैसेज: 'टेंशन मत लेना...', जानें ईरान में फंसे भारतीय छात्रों का ... शमशान से घर पहुंचने से पहले ही उजड़ गया परिवार! सीकर में भीषण हादसा, एक साथ उठीं 6 अर्थियां राणा बलचौरिया मर्डर केस में SSP मोहाली के बड़े खुलासे, गिरफ्तार शूटरों ने बताए चौंकाने वाले सच घने कोहरे और कड़ाके की ठंड के बीच खुले पंजाब के स्कूल, अभिभावकों ने उठाई छुट्टियां बढ़ाने की मांग
देश

देश में बीते 24 घंटों में रिकॉर्ड 90 हजार मामले आए, 73 हजार ठीक भी हुए

नई दिल्ली। देश में रोजाना कोरोना वायरस (COVID-19) के रिकॉर्ड मामले सामने आ रहे हैं।  शनिवार को देशभर में करीब 90 हजार नए मामले सामने आए। संक्रमितों का आंकड़ा 41 लाख को पार कर गया है। एक दिन पहले यानी शुक्रवार को ही कुल मामलों की संख्या 40 लाख से ज्यादा हुई थी। मात्र 13 दिन के भीतर यह आंकड़ा 30 लाख से 40 लाख हो गया। हालांकि, इस बीच थोड़ी राहत की बात यह है कि रोज रिकॉर्ड संख्या में मरीज ठीक भी हो रहे हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्रालय की तरफ से रविवार को (6 सितंबर 2020) सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में कोरोना के 90 हजार 633 मामले सामने आए और 1,065 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान रिकॉर्ड 73 हजार 642 मरीज ठीक हुए और 10 लाख 92 हजार 654 सैंपल टेस्ट हुए। देश में अब तक कुल 41 लाख 13 हजार 812 मामले सामने आ गए हैं। इनमें से आठ लाख 62 हजार 320 एक्टिव केस हैं। 31 लाख 80 हजार 866 मरीज ठीक हो गए हैं। 70 हजार 626 लोगों की मौत हो गई है। अब तक कुल चार करोड़ 88 लाख 31 हजार 145 सैंपल टेस्ट हुए हैं। रिकवरी रेट 77.32 फीसद है। डेथ रेट 1.72 फीसद है।

जल्द दुनिया का दूसरा सबसे ज्यादा प्रभावित देश बन जाएगा भारत

शनिवार को 90 हजार से ज्यादा मामले सामने आने के बाद भारत जल्द ही कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों की सूची में दूसरे नंबर पर पहुंचने वाला है। वह इस मामले में ब्राजील को पीछे छोड़ देगा। वहीं अमेरिका इस मामले पहले स्थान पर है। समाचार एजेंसी एएनआइ के अनुसार ब्राजील में कोरोना के कुल 41 लाख 23 हजार मामले हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान यहां 30 हजार 168 मामले सामने आए। हालांकि, भारत में मौतें कम हुई हैं। कोरोना के कारण लैटिन अमेरिकी देश में अब तक एक लाख 25 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। अमेरिका में सबसे ज्यादा 62 लाख से ज्यादा मामले सामने आ गए हैं और एक लाख 87 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। दुनियाभर में कोरोना के दो करोड़ 67 लाख से ज्यादा मामले सामने आ गए हैं और आठ लाख 75 हजार लोगों की मौत हो गई है।

महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश में रिकॉर्ड नए मामले

महाराष्ट्र में रिकॉर्ड 20,801 नए केस सामने आए हैं। संक्रमितों की कुल संख्या आठ लाख 83 हजार 862 हो गई है। अब तक 26,276 मरीजों की मौत हो गई है। उत्तर प्रदेश में एक दिन में पहली बार 6,692 नए संक्रमित पाए गए हैं। 30 अगस्त को 62 सौ नए केस मिले थे। संक्रमितों का आंकड़ा दो लाख 60 हजार के करीब पहुंच गया है। 3,843 लोगों की जान भी जा चुकी है।

दक्षिण भारत में तेजी से बढ़ रहे मामले

कर्नाटक में 9,746 नए केस सामने आए है। कुल मामलों की संख्या 3.90 लाख। तेलंगाना में 2,511 नए मामले सामने आए। कुल मामले 1.38 लाख हो गए हैं। तमिलनाडु में 5,870 नए केस मिले। कुल आंकड़ा 4.57 लाख हो गया है। केरल में रिकॉर्ड 2,655 नए मामले सामने आए। कुल संक्रमितों की संख्या 85 हजार पहुंच गई है। आंध्र प्रदेश में 11वें दिन 10 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए। संक्रमितों का आंकड़ा पांच लाख के करीब पहुंच गया है। 4,347 लोगों की मौत हो गई है।

Related Articles

Back to top button