ब्रेकिंग
Delhi Fire News: मायापुरी इंडस्ट्रियल एरिया की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकल की 11 गाड़ियां मौके पर... Tiger Shroff Firing Case: अभिनेता टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में मुंबई पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हरियाण... Afzal Ansari Hospitalized: समाजवादी पार्टी सांसद अफजाल अंसारी की अचानक तबीयत खराब, लखनऊ के मेदांता अ... Uttarakhand News: दलेर मेहंदी कॉन्सर्ट विवाद पर आया सीएम धामी का बयान, मंत्री सुबोध उनियाल के साथ हु... Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar: स्काउट ओपी और लव गिल की नजदीकियों पर भड़कीं गर्लफ्रेंड काश्वी हिरानंदा... TRAI New OTP Rules: फोन पर आने वाले ओटीपी नियमों में जल्द होगा बड़ा बदलाव, ऑनलाइन ठगी रोकने के लिए ट... Delhi News: एमसीडी के 4,000 एमटीएस कर्मचारियों को बढ़ा हुआ वेतन, सीएम रेखा गुप्ता ने दी 52 करोड़ के ... Jharkhand BJP News: रांची में बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का जोरदार स्वागत, कार्यसमिति की बै... Patna News: महिला थाने में हाई-वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी के चक्कर में प्रेमिका ने बचपन की दोस्त की नाक ... Ranchi Dacoity Case Solved: रांची में 60 लाख की डकैती का सनसनीखेज खुलासा, महिला समेत 6 आरोपी गिरफ्ता...
देश

पिछले 24 घंटे में देशभर में कोरोना वायरस के 90,123 नए मामले, 50 लाख के पार पहुंची संक्रमितों की संख्या

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। बुधवार को देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 50 लाख के पार पहुंच गई है। बुधवार को पिछले 24 घंटे में देशभर में 90,123 लोग संक्रमित हो गए हैं। वहीं, इस दौरान 1,290 संक्रमित लोगों की मौत भी हो गई है। बता दें कि करीब 11 दिन पहले ही कोरोना संक्रमितों की संख्या 40 लाख तक पहुंची थी। महज 11 दिन में ये आंकड़ा 50 लाख के पार पहुंच गया है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी की गई जानकारी के अनुसार, देश में कोरोना के एक्टिव केस से ज्यादा ठीक होने वालों की संख्या है।

मंत्रालय के अनुसार, देश में फिलहाल, कोरोना वायरस के 9,95,933 एक्टिव केस हैं। कुल मामलों में से , 39,42,361 संक्रमित लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं, देश में कोरोना से अब तक 82,066 संक्रमित लोगों की मौत हो गई है। इसी के साथ देश में कोरोना वायरस के कुल 50,20,360 मामले हो गए है

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, महामारी से सबसे अधिक प्रभावित महाराष्ट्र है। महाराष्ट्र  में कोरोना वायरस के 2,92,174 एक्टिव केस हैं। इसी के साथ बात करें कर्नाटक की तो कर्नाटक में 98,555 सक्रिय मामले हैं, आंध्र प्रदेश (92,353), उत्तर प्रदेश (67,335), और दिल्ली (29,735)।

इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) के अनुसार, COVID-19 के लिए 5,94,29,115 नमूनों का परीक्षण 15 सितंबर तक किया गया है। इनमें से 11,16,842 नमूनों का कल परीक्षण किया गया।

Related Articles

Back to top button