ब्रेकिंग
Ujjain Murder Case: 10 साल के मासूम बेटे की गवाही से खुला पिता की हत्या का राज, मां समेत तीन को उम्र... Madhya Pradesh Action: आदिवासी छात्रों से अभद्रता करने वाले टीआई पर गिरी गाज, सीएम मोहन यादव के निर्... MP Industrial Development: महाकौशल और विंध्य क्षेत्र के विकास को मिलेगी रफ्तार, 3 लाख युवाओं को मिले... Uttarakhand News: कार दुर्घटना में महिला समेत दो की दर्दनाक मौत, घायलों का अस्पताल में इलाज जारी Muralpura Police Station News: जयपुर में अनियंत्रित बस ने कई वाहनों को मारी टक्कर, मची अफरा-तफरी Supreme Court Action: महाराष्ट्र में मराठी भाषा नहीं जानने पर लाइसेंस रद्द करने का नियम! सुप्रीम कोर... BJP Booth Strategy Uttar Pradesh: ए, बी, सी और डी कैटेगरी में बंटेंगे बूथ, सरल ऐप से होगा फीडबैक और ... Allahabad High Court News: आजम खान और अब्दुल्ला आजम के दो पैन कार्ड मामले में फैसला सुरक्षित, सजा बढ... Health Minister Irfan Ansari: झारखंड के चार जिलों में खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज, स्वास्थ्य मंत्री ने क... Jharkhand CM News: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निभाई पारंपरिक रस्में, नेमरा गांव में माता की स्मृति म...
मनोरंजन

ड्रग्स लेने के बाद देश विरोधियों के साथ खड़ीं होती हैं दीपिका, बिगाड़ी इंडस्ट्री की छवि:मनोज तिवारी

मुंबई: दिवंग्त एक्टर सुशांत सिंह राजपूत केस की गुत्थी दिन-ब-दिन उलझती जा रही है। इस केस में पहले नेपोटिज्म का मुद्दा उठा वहीं अब ये मामला बॉलीवुड में ड्रग्स के इस्तेमाल की ओर मुड़ चुका है, जिसमें लगातार इंडस्ट्री के बड़े स्टार्स के नाम सामने आ रहे हैं।

ड्रग्स के इस्तेमाल मामले में लेटेस्ट नाम ए लिस्टर एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण का आया है। दीपिका का नाम सामने आते ही पहले कंगना रनौत ने और अब मनोज तिवारी ने अपना रिएक्शन दिया।

भोजपुरी स्टार और सांसद मनोज तिवारी ने ड्रग्स मामले में आए दीपिका का नाम सामने आने के बाद उन पर तीखा निशाना साधा है। एक न्यूज चैनल से बात करते हुए मनोज तिवारी ने कहा- कुछ लोग भारत के बॉलीवुड पर सवाल खड़े कर रहे हैं। हमें उनकी साजिश में नहीं आने चाहिए। जो लोग इस मामले में शामिल हैं उनके खिलाफ
जांच हो और कड़ी से कड़ी सजा हो क्योंकि ऐसे लोगों ने बॉलीवुड पर धब्बा लगा दिया। बॉलीवुड में बड़े स्टार्स भी परेशान हो गए हैं इन जैसे लोगों से जो ड्रग्स में हैं। ये आने वाली पीढ़ी को गलत मैसेज दे रहे हैं।”

मनोज तिवारी ने इस दौरान दीपिका के जेएनयू के कथित टुकड़े टुकड़े गैंग को सपोर्ट करने की ओर निशाना साधा। उन्होंने तंज भरते हुए कहा- ‘दीपिका पादुकोण ड्रग्स लेती हैं और ड्रग्स लेने के बाद असर ये होता है कि वह देश विरोधी लोगों के साथ खड़ी हो जाती हैं। अब ये खोज करना पड़ेगा कि क्या ड्रग्स लेने के बाद विचार भी देश विरोधी हो जाता है।’

बता दें कि एक तरफ जहां नरकोटिक्स ब्यूरो सारा अली खान, श्रद्धा कपूर और रकुल प्रीत सिंह को समन भेजने की तैयारी में है। वहीं नई चैट जिसमें N, J, S,D और K के बीच ड्रग्स को लेकर बात हुई है, उसमें D का मतलब दीपिका पादुकोण है।  टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक NCB अब अगले हफ्ते दीपिका को भी पूछताछ के लिए समन भेजने वाली है। ड्रग चैट में दीपिका पादुकोण ‘माल’ यानी ड्रग्स की मांग कर रही हैं। दीपिका के सवाल पर करिश्मा कहती हैं, ‘मेरे पास है लेकिन घर पर है। मैं बांद्रा में हूं।’

Related Articles

Back to top button