ब्रेकिंग
नागपंचमी पर आस्था का महासैलाब: नागलवाड़ी भिलट देव में 4 लाख भक्तों ने टेका मत्था; महाकाल पहुंचे क्रि... निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर: भोपाल से शुरू हुआ 'बेहतर सिटी अभियान', वार्ड-वार्ड जाकर उठाए... सड़क हादसे के बाद AIIMS भोपाल में युवक हुआ ब्रेन-डेड, परिजनों ने लिया अंगदान का फैसला छिंदवाड़ा में खाद वितरण पर लगी अंतरिम रोक: धांधली के आरोपों के बीच किसानों का चक्काजाम, स्टॉक सत्याप... छिंदवाड़ा: सावन-भादों में पलाश के पत्तों से जीवंत हो रही सदियों पुरानी परंपरा, आजीविका और आस्था का अ... श्योपुर के रघुनाथपुर में स्कूल की छत भरभराकर गिरी, शाम का समय होने से टला बड़ा हादसा ग्वालियर SP ऑफिस में कांग्रेस जिला महामंत्री राजेश किरार ने खाया जहर, अस्पताल में मौत; सुसाइड नोट मे... हथियार ढूंढने गई थी पुलिस, अलमारी से निकला 3 करोड़ रुपयों का अंबार; नोट गिनने के लिए मंगवानी पड़ी मश... उज्जैन नागचंद्रेश्वर मंदिर में करंट की अफवाह से मची भगदड़: बैरिकेडिंग टूटने से कई श्रद्धालु घायल, चर... एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा केस में CBI की 636 पेज की चार्जशीट, पति समर्थ और सास पर दहेज हत्या का केस
मनोरंजन

Karan Patel ने उड़ाया कंगना रनोट का मज़ाक, ‘अब समझ आ रहा है तनु वेड्स मनु में पति अपनी बीवी से दूर क्यों भागना चाहता है’

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनोट इन दिनों स्टार्स से खुलकर पंगा ले रही हैं। किसी को नेपोटिज्म के नाम पर, किसी को मूवी माफिया के नाम पर तो किसी को ड्रग्स लेने के आरोप में कंगना बॉलीवुड स्टार्स के खिलाफ खुले तौर पर अपना गुस्सा ज़ाहिर कर रही हैं। कंगना के इस हमले का कुछ स्टार्स जवाब भी दे रहे हैं, कुछ खमोश हैं, तो कुछ उनके बयानों की आलोचना कर रहे हैं। इसी बीच टीवी एक्टर करण पटेल ने कंगना रनोट का मज़ाक उड़ाया है।

करण ने अपनी इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट लिखा है जिसमें उन्होंने एक्ट्रेस का नाम तो नहीं लिखा है लेकिन उनकी दोनों फिल्मों ‘तनु वेड्स मनु’ और ‘तनु वेड्स मनु रिटर्न्स’ का जिक्र किया है। यहां तक की करण ने कंगना के मानसिक संतुलन तक पर सवाल उठा दिया है।

करण ने कंगना पर निशाना साधते हुए लिखा, ‘मैं हमेशा सोचता था कि ‘तनु वेड्स मनु’ 1 और 2, दोनों फिल्मों में जो हीरो है वो अपनी बीवी से दूर क्यों भाग जाना चाहता है? इसका मतलब आज समझ आया, भाई आप उस बीवी के मानसिक संतुलन का प्रदर्शन आज कल न्यूज़ में देख रहे हो ना’। वैसे करण इससे पहले भी नेपोटिज़्म के नाम पर कंगना पर निशाना साध चुके हैं।

टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में करण पटेल ने कहा था, ‘एक अभिनेत्री इन दिनों नेपोटिज़्म पर बात कर रही हैं। अगर मैं गलत नहीं हूं, तो कुछ समय पहले उन्होंने अपना प्रोडक्शन हाउस शुरू किया है, इसलिए अगर वह इतनी बड़ी स्टार हैं तो सुशांत को अपनी फिल्म में क्यों नहीं लिया। उन्होंने पहले सोनू सूद को कास्ट किया और फिर बाद में किसी और को, इसलिए वह सोनू सूद के बारे में भूल गईं।’

आपका अपना खुद का प्रोडक्शन हाउस है और आपके परिवार के सदस्य हैं, आपकी बहन आपका बिजनेस देख रही हैं, तो आपने नए लोगों को नौकरी क्यों नहीं दी, एक बाहरी व्यक्ति के लिए नौकरी के इंटरव्यू की घोषणा करें। आपने किसी ऐसे व्यक्ति को नौकरी क्यों नहीं दी, जिसके पास आपके प्रोडक्शन हाउस की देखभाल करने के लिए एमबीए की डिग्री थी।

Related Articles

Back to top button