ब्रेकिंग
JPSC कंबाइंड सिविल सर्विसेज प्री परीक्षा 2025 में धांधली की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, कें... अयोध्या में सावन में मछली भोज पर बवाल: सीएम योगी बोले- 'राम-राम चिल्लाते हैं और दावत उड़ाते हैं', अज... दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से आफत: सड़कें बनीं तालाब, ट्रैफिक जाम और 7 उड़ानें जयपुर डायवर्ट भरत तिवारी के घर पहुंचे पावर स्टार पवन सिंह: भतीजी ने बांधी राखी, परिजनों ने लगाई निष्पक्ष जांच की ग... झारखंड में नौकरी अभ्यर्थियों के प्रदर्शन पर पुलिस का कड़ा एक्शन: गिरिडीह और हजारीबाग में 3 नई FIR, 9... तनाव के बीच पाक सेना प्रमुख असीम मुनीर का तेहरान दौरा: क्या 'मक्का डिफेंस पैक्ट' में शामिल होगा ईरान... गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने ली खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या की जिम्मेदारी: लीक ऑडियो में... EPF में गलत जॉइनिंग या एग्जिट डेट से रुक सकती है पेंशन और ट्रांसफर: जानिए ऑनलाइन ठीक करने का आसान तर... अमरावती जिला महिला अस्पताल के बेबी वार्ड में भीषण आग: वेंटिलेटर ब्लास्ट से 3 नवजातों की दर्दनाक मौत ED का बड़ा एक्शन: मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद और फरीदाबाद में 9 ठिकानों पर छापेमारी, ₹19.91 करोड़ का फर्जी...
खेल

IPL 2020: कुंबले के गुरु मंत्र से RCB के खिलाफ सफल हुए रवि बिश्नोई, युवा स्पिनर को दी अहम सलाह

दुबई। किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) के युवा स्पिनर रवि बिश्नोई का कहना है कि टीम के मुख्य कोच अनिल कुंबले ने उन्हें एक गेंदबाज के तौर पर हमेशा शांत रहने और अपने कौशल पर ध्यान देने की सलाह दी है। 20 साल के इस स्पिनर ने गुरुवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के खिलाफ चार ओवर में 32 रन देकर तीन विकेट लिए और टीम को 97 रनों से जीत दिलाने में अहम योगदान दिया।

रवि ने मैच के बाद कहा कि अनिल सर ने मुझे बहुत कुछ करने की कोशिश न करने और मैदान पर हमेशा शांत रहने की सलाह दी है। वह इस मैच में विराट कोहली और एबी डिविलियर्स जैसे बड़े बल्लेबाजों के खिलाफ गेंदबाजी करते हुए काफी सहज दिखे। इसे लेकर जब उनसे सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि हमने आइपीएल से पहले एक लंबा कैंप किया। इस दौरान मैं खुद को मानसिक रूप से तैयार कर रहा था। यहां सभी का स्किल लेवल एक जैसा है। इसलिए मेरा मुख्य फोकस मानसिक रूप से मजबूत होने पर था। मैंने निश्चिय किया कि मैं ढीली गेंद नहीं करूंगा, जिससे उन्हें मुझ पर अटैक करने का मौका मिलेगा। हमने यहां टूर्नामेंट से पहले अपने शिविर में अच्छी तैयारी की। हम मानसिक तौर पर मजबूत होने पर कमजोर गेंद न करने पर ध्यान दे रहे थे।

मैच में आरसीबी की टीम 109 रनों पर ऑलआउट हो गई। इसे लेकर रवि ने कहा कि हम उन्हें जल्द से जल्द आउट करने की कोशिश कर रहे थे। हम मैदान पर आए तो हम सोच रहे थे कि हमें 180 रनों के लक्ष्य बचाव करना है। टीम के कप्तान केएल राहुल ने इस मैच में 69 गेंदों पर नाबाद 132 रनों की शानदार  पारी खेली। बिश्नोई ने अपने कप्तान के पारी को लेकर कहा कि वह तकनीकी तौर काफी मजबूत बल्लेबाज हैं। हर कोई उनकी शॉट्स को बार-बार देखना चाहता है। मैच में कोहली ने राहुल के दो कैच छोड़े, जो काफी महंगा साबित हुआ। इसे लेकर उनके साथी खिलाड़ी युजवेंद्र चहल ने कहा कि इस मैदान पर गेंद को स्पॉट करना मुश्किल हो रहा था। अभ्यास के दौरान भी ऐसा हुआ। अन्य मैदानों की तुलना में यहां थोड़ी मुश्किल हुई।

Related Articles

Back to top button