ब्रेकिंग
MP Scooty Yojana 2026: सीएम मोहन यादव ने सरकारी स्कूलों के 7500 टॉपर्स को बांटी ई-स्कूटी; 1.20 लाख त... Ujjain Politics: उज्जैन महापौर मुकेश टटवाल को बीजेपी रथ से उतारा; बाबा साहेब प्रतिमा के पास बैठ जताय... Sanctioning Russia and Iran Act: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नए कानून से भारत पर मंडराया भार... Houthi Attacks on Saudi Arabia: सऊदी अरब पर हूती विद्रोहियों के हमलों की भारत ने की कड़ी निंदा, क्षे... North Korea Nuclear Tests Impact: उत्तर कोरिया के परमाणु परीक्षणों से दहल रहा माउंट मंटाप, लगातार बढ... National News: रोजगार मेले में बोले पीएम नरेंद्र मोदी— 'नागरिक देवो भव:' के भाव से काम करें नवचयनित ... Delhi Police Action: केशवपुरम और स्वरूप नगर में सनसनीखेज वारदातें, दुष्कर्म और हत्या के मामलों में आ... Delhi Fire Accident: मोतीनगर में मकान में लगी भीषण आग, एलपीजी सिलेंडर फटने से एक शख्स की मौत Bahadurgarh News: घंटों लाइन में खड़े रहने को मजबूर लोग, आधार अपडेशन के लिए टोकन सिस्टम लागू करने की... Punjab Singer R Nait: कमालपुर में हुई थी शूटिंग, हथियारों वाला वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने शुर...
मनोरंजन

Himanshi Khurana का कोरोना वायरस टेस्ट आया पॉजिटिव, 2 दिन पहले किसान प्रदर्शन में लिया था हिस्सा

नई दिल्ली। बिग बॉस फेम सिंगर और एक्ट्रेस हिमांशी खुराना का कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव आया है। एक्ट्रेस ने किसान प्रदर्शन में हिस्सा लेने के बाद कोरोना वायरस टेस्ट करवाया था, जिसके बाद सिंगर की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सिंगर ने इंस्टाग्राम पर इसकी जानकारी दी है और बताया है कि जो भी लोग उनके संपर्क में आए थे, वो अपना टेस्ट करवा लें और प्रदर्शन में आवश्यक ध्यान रखें।

हिमांशी ने अपने इंस्टाग्राम पर फोटो के जरिए एक नोट शेयर किया है। इस नोट में एक्ट्रेस ने लिखा है- ‘मैं आपको यह जानकारी देना चाहती हूं कि सभी एहतियात बरतने के बाद मेरे कोरोना वायरस टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। आप सभी जानते हैं कि मैंने कल विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया था और वहां काफी भीड़ थी, इसलिए मैंने अपने अपनी शूटिंग शुरू करने से पहले कोरोना वायरस टेस्ट करवाने के बारे में सोचा था।’

आगे सिंगर ने लिखा, ‘मैं आपको यह जानकारी देना चाहती हूं कि जो लोग मेरे संपर्क में आए हैं, वो अपना टेस्ट करवा लें और प्रदर्शन में जरूरी एहतियात बरतें। इसलिए मेरी प्रदर्शन कर रहे लोगों से अपील है कि वो यह ना भूलें कि हम एक महामारी के दौर से गुजर रहे हैं। अपना ध्यान रखें।’ इससे पहले सिंगर की प्रदर्शन में हिस्सा लेने की तस्वीर भी सामने आई थी, जिसमें वो किसानों के बीच बैठी थीं।

बता दें कि एक्ट्रेस लंबे समय से किसानों का समर्थन कर ही हैं और सोशल मीडिया पर किसानों को लेकर पोस्ट कर रही हैं। हिमांशी का कहना है कि जो किसान साल भर मेहनत करते हैं, सरकार उनके साथ नहीं हैं। साथ ही उन्होंने किसानों के कई मुद्दों को उठाया, जिन्हें लेकर किसान प्रदर्शन कर रहे हैं। कई पंजाबी सिंगर्स ने भी किसानों का समर्थन किया है।

Related Articles

Back to top button