ब्रेकिंग
Palwal Road Accident: हथीन मोड़ के पास अनियंत्रित होकर नाले में गिरी स्कॉर्पियो, हादसे में एक युवक क... Nuh Crime News: नूंह के निजामपुर गांव में खूनी संघर्ष, दो पक्षों के विवाद में गोली लगने से युवक की म... Hansi Encounter: जिम ट्रेनर कपिल हत्याकांड का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, पैर में लगी गोली HERC Chairman Nandlal Sharma Passes Away: निधन से हरियाणा राजनीतिक हलकों में शोक, फरवरी 2024 में संभ... Fatehabad Crime News: फतेहाबाद में दिल दहला देने वाली घटना, कलयुगी पिता ने 5 साल की बेटी को भाखड़ा न... Sirsa News: हरियाणा में पारदर्शी हो रही हैं परीक्षाएं, सीएम सैनी ने विपक्ष पर साधा निशाना; दिए जांच ... Narsinghpur Fair Incident: झूला अचानक बंद होने से मची अफरातफरी, काफी देर हवा में अटकी रहीं बच्चों की... Gwalior High Court News: पारिवारिक विवाद को बंदी प्रत्यक्षीकरण का मामला बनाना गलत, हाईकोर्ट की सख्त ... Bhopal Crime News: एमपी नगर के गैस किट शोरूम में बड़ी चोरी, ताला तोड़कर तीन लैपटॉप और नकदी ले उड़े चोर Ujjain Simhastha 2028: उज्जैन में आठ प्रमुख मार्गों के चौड़ीकरण का रास्ता साफ, मुआवजे के प्रस्ताव को...
देश

गैंगरेप पीड़िता की मौत पर मायावती ने जताया दुख, कहा-पीड़ित परिवार की हर संभव मदद करे सरकार

लखनऊ: हैवानियत का शिकार हुई हाथरस गैंगरेप पीड़िता की दिल्ली के सफदरजंग हास्पिटल में मौत हो गई। दलित युवती की मौत पर बसपा सुुप्रीमो मायावती ने दुख जाहिए किया है। उन्होंने सरकार से मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाने की अपील की है।

PunjabKesari

मायावती ने ट्वीट कर कहा, ‘यूपी के हाथरस में गैंगरेप के बाद दलित पीड़िता की आज हुई मौत की खबर अति-दु:खद। सरकार पीड़ित परिवार की हर संभव सहायता करे व फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाकर अपराधियों को जल्द सजा सुनिश्चित करे, बीएसपी की यह माँग।’

गौरतलब है कि हाथरस में गैंगरेप की शिकार लड़की ने सफदरजंग हॉस्पिटल में दम तोड़ दिया है। जिले के चंदपा क्षेत्र में 14 सितम्बर को सामूहिक बलात्कार की शिकार पीड़िता की दरिंदों ने रीढ़ की हड्डी तोड़ दी थी और जीभ काट दी थी। अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कालेज से उसे गंभीर हालत में दिल्ली के सफदरजंग हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उधर लापरवाही बरतने के आरोप में कोतवाली इंचार्ज को लाइन हाजिर किया गया है।

Related Articles

Back to top button