ब्रेकिंग
पन्ना के 50 करोड़ के 'हीरे' का राज़ खुला! खनिज अधिकारियों की टीम ने सुलझाया सस्पेंस, क्या था पूरा रह... धार में चमत्कार! रातों-रात अरबपति बना आम शख्स, खाते में आ गई 2800 करोड़ से ज़्यादा की रकम झारखंड में बड़ा स्वास्थ्य घोटाला: थैलेसीमिया पीड़ित 5 बच्चों को चढ़ा HIV संक्रमित ब्लड, रिपोर्ट पॉजि... CM मोहन यादव का तत्काल एक्शन! गंभीर BJP नेता मुकेश चतुर्वेदी को ग्वालियर वेदांता में कराया एयरलिफ्ट,... समाज के लिए आस्था! 8 साल से छठी मैया का व्रत रख रही बलिया की किन्नर, बेहद दिलचस्प है उनके त्याग और भ... असिन के पति हैं ₹1300 करोड़ के मालिक, एक्ट्रेस असिन की संपत्ति जान उड़ जाएंगे आपके होश! रात में बल्ब के पास मंडराने वाले कीटों से हैं परेशान? अपनाएं ये 5 अचूक घरेलू उपाय, तुरंत मिलेगी राहत हमास से हुआ सीजफायर, फिर क्यों गाजा में अभी भी हमले कर रहा इजराइल? क्रिएटर्स को बड़ी राहत! Reels के दीवानों के लिए आया नया फीचर, अब ये दिक्कत नहीं आएगी सामने वास्तु शास्त्र: भूलकर भी घर की छत पर न रखें ये 5 चीजें, हो सकते हैं कंगाल, तुरंत हटा दें।
देश

Coronavirus Cases in India: देश में अब तक 52 लाख लोग हुए ठीक, बीते 24 घंटों में 86 हजार नए मामले

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। बीते 24 घंटों में देश में कोरोना के 86 हजार से अधिक मामले सामने आए हैं। इस दौरान एक हजार से अधिक लोगों की मौत भी हुई है। हालांकि, देश में कोरोना से ठीक हुए लोगों की संख्या 52 लाख से अधिक हो गई है जो राहत की बात है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 86,821 मामले सामने आए हैं। इस दौरान देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या 1181 रही।

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में कोरोना वायरस के अब तक कुल 63 लाख 12 हजार 585 मामले सामने आ चुके हैं। फिलहाल देश में कोरोना के 9 लाख 40 हजार 705 सक्रिय(एक्टिव) मामले हैं। देश में ठीक होने वाले लोगों की तादाद भी तेजी से बढ़ रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब तक 52 लाख 73 हजार 202 मरीज ठीक हो चुके हैं। देश में कोरोना से मौत का आकड़ा बढ़कर 98,678 हो चुका है।

बीते 24 घंटों की बात करें तो देश में कोरोना से 85,376 लोग ठीक हुए हैं, जिसको मिलाकर कोरोना की रिकवरी दर बढ़कर 83.53% हो गई है। देश में कोरोना से मौत की दर 1.56% है तो वहीं देश में एक्टिव(सक्रिय) मामलों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। भारत की कोरोना एक्टिव केस की दर 14.90% है।

अगस्त में 33.32% के मुकाबले सितंबर तक 14.90% फीसद रह गए एक्टिव केस

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक एक अगस्त को कुल मामलों में 33.32 फीसद सक्रिय केस थे। 30 सितंबर को यह संख्या घटकर 14.90 फीसद रह गई। इस तरह दो महीने के भीतर सक्रिय मामलों में आधे से अधिक की कमी आई है।

महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 2.60 लाख सक्रिय मरीज

मंत्रालय के मुताबिक 76 फीसद से अधिक सक्रिय मामले महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, ओडिशा, असम, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में हैं। सबसे ज्यादा सक्रिय मरीज अकेले महाराष्ट्र में हैं।

Related Articles

Back to top button