ब्रेकिंग
रांची के 4 केंद्रों पर NEET-PG 2026 परीक्षा: 200 मीटर दायरे में धारा 144 लागू; सुरक्षा के कड़े इंतजा... धनबाद के गोल्फ ग्राउंड में डिजनीलैंड मेले पर घमासान: अभ्यर्थियों और स्थानीय लोगों का विरोध, DC ने दि... झारखंड में कैदियों के लिए ओपन जेल व्यवस्था: अच्छे आचरण वाले बंदी परिवार के साथ रहेंगे, बाहर जाकर नौक... IIT (ISM) धनबाद की अनूठी पहल: बोकारो में शुरू हुआ 'सिक्की कला' प्रशिक्षण, ग्रामीण महिलाओं को मिलेगी ... नीलांबर पीतांबर यूनिवर्सिटी में वित्तीय गड़बड़ी पर बवाल: ऑडिट रिपोर्ट में खुलासे के बाद हाईकोर्ट में... झारखंड में आरक्षण सुधार आंदोलन की 5 प्रमुख मांगें: व्यवस्था को पारदर्शी बनाने पर जोर लातेहार में भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा सरहुल सरना स्थल: निर्माण के 2 साल में ही भरभराकर गिरी मंडप की छत... शोऑफ के लिए ₹10 हजार में खरीदा कट्टा: पलामू में आर्म्स एक्ट के तहत आधा दर्जन युवा जेल में, SP की सख्... रायपुर अवधपुरी मैदान में दही हांडी का महामुकाबला; विजेता को ₹10 लाख, महाराष्ट्र-MP की 26 टीमें लेंगी... छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: 24 साल पुराने भ्रष्टाचार केस में दोषी कर्मचारी की अपील खारिज, सजा ...
देश

Bihar Election: RJD में फंस गया श्‍याम रजक का टिकट, दल-बदल की तैयारी में तेज प्रताप के करीबी सहित पांच MLA

पटना। Bihar Assembly Election 2020: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर महागठबंधन (Mahagathbandhan) में सीटों के बंटवारे (Seat Sharing) के बाद अब दल-बदल का दौर शुरू हो गया है। राष्‍ट्रीय जनता दल (RJD) में कई विधायक अपनी सीट कट जाने या टिकट नहीं दिए जाने से नाराज चल रहे हैं। उन्‍हें मनाने की कोशिशें चल रहीं हैं। इस बीच आरजेडी से बड़ी खबर यह है कि हाल ही में जनता दल यूनाइटेड (JDU) से पाला बदल कर आरजेडी में आए श्‍याम रजक (Shyam Rajak) का टिकट फंस गया है। करीब आधा दर्जन विधायक दल-बदल की तैयारी में भी हैं। इनमें तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) के करीबी माने जाने वाले विधायक संजय यादव (Sanjay Yadav) शामिल हैं। इस बीच मिली जानकारी के अनुसार आरजेडी रविवार को पहले चरण के चुनाव के अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर सकता है। बताया जा रहा है कि आरजेडी प्रत्‍याशियाें की सूची चरणवार जारी करेगा।

गठबंधन के सहयोगियों के पास गईं आरजेडी की कई सीटें

विदित हो कि शनिवार को महागठबंधन (Grand Alliance) में सीट शेयरिंग की घोषणा कर दी गई। आरजेडी को 144 सीटें दी गईं। आरजडी की कई सीटें सहयोगी दलों के खाते में चली गईं। इस कारण वहां के विधायक टिकट कटने की आशंका में हैं।

सीपीआइ एमएल को मिली श्‍याम रजक की फुलवारी सीट

हाल ही में जेडीयू ने आरजेडी में आए श्‍याम रजक की फुलवारी सीट भी फंस गई है। गठबंधन में ह सीट भारतीय कम्‍यूनिस्‍ट पार्टी माले के खाते में चली गई है। ऐसे में श्‍याम रजके के पास मसौढ़ी से चुनाव लड़ने का विकल्‍प है, लेकिन वहां से आरजेडी की ही विधायक रेखा देवी हैं।

संजय यादव सहित पांच विधायक छोड़ सकते हैं आरजेडी

रोहतास जिले के काराकाट से सीटिंग विधायक संजय यादव भी इसी श्रेणी में आते हैं। गठबंधन में उनकी काराकाट सीट अब सीपीआइ एम-एल के पास चली गई है। इससे उनका टिकट कटना तय माना जा रहा है। सूत्र बताते हैं कि संजय यादव किसी भी वक्त आरजेडी छोड़ सकते हैं। उनके अलावा ऐसे चार अन्‍य विधायक भी पार्टी छोड़ सकते हैं, जिनका टिकट कट गया है।

Related Articles

Back to top button