ब्रेकिंग
जंतर-मंतर लाठीचार्ज मामले में सुप्रीम कोर्ट में नई याचिका दायर, दोषी पुलिसकर्मियों पर FIR की मांग Govinda Karisma Kapoor Movies Breakup: क्यों टूटी गोविंदा और करिश्मा कपूर की सुपरहिट जोड़ी? शगुफ्ता ... भारत बनाम जिम्बाब्वे T20I: अभिषेक शर्मा ने गेंद से मचाया तहलका, 14 साल बाद दोहराया सहवाग का ऐतिहासिक... रूस-यूक्रेन युद्ध में भीषण पलटवार, जपोरिज्जिया में 12 और सुमी में 3 लोगों की मौत से बढ़ा तनाव बैंक ग्राहकों के लिए अच्छी खबर, इस सप्ताह सोमवार से शनिवार तक खुले रहेंगे सभी सरकारी और निजी बैंक बच्चों के लिए ज्यादा सुरक्षित होगा ChatGPT, OpenAI ने पेश किए नए 'टीन फीचर्स' और चाइल्ड सेफ्टी ब्लूप... आज आषाढ़ मास का रवि प्रदोष व्रत, जानें प्रदोष काल पूजा विधि और महादेव की कृपा पाने के विशेष उपाय मानसून के मौसम में जन्नत जैसा अहसास कराता है 'बादलों का घर' मेघालय, हरियाली और वादियों का लें मज़ा नोएडा सेक्टर-150 की एल्डिको सोसाइटी में दर्दनाक हादसा, STP टैंक में जहरीली गैस से दो लोगों की मौत Amroha Three Sisters Marriage Law: अमरोहा में 3 बहनों से शादी का मामला; जानिए हिंदू मैरिज एक्ट और BN...
देश

जाति को लेकर जोगी का काउंटर, कहा- मेरे पिता और मुझसे हारने वाले अब मेरी पत्नी के पीछे पड़े

छत्तीसगढ़: जातिगत मामले को लेकर लगातार सुर्खियों में रहने वाले अमित जोगी अब आक्रामक दिखाई दे रहे हैं। मरवाही सीट के संभावित प्रत्याशी डॉक्टर ऋचा जोगी पर भाजपा- कांग्रेस द्वारा जातिगत मामला उठाने को लेकर अमित जोगी ने ट्वीट व फेसबुक के जरिए हमला किया है। जोगी का कहना है कि मेरे स्वर्गीय पिता अजीत जोगी व मुझसे नहीं निपट पा रहे नेता अब मेरी दो महीने के बेटे की मां को पीछे पड़ गए हैं।

अमित जोगी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि जब मेरी धर्मपत्नी डॉक्टर ऋचा जोगी का पैतृक परिवार कम से कम पांच दशकों से अनुसूचित जनजाति वर्ग से सरकारी नौकरियां करते आ रहा है, तब तो किसी को उनकी जाति की याद नहीं आई। आज ऋचा का केवल एक ही दोष है कि वो स्वर्गीय अजीत जोगी जी और डॉक्टर रेनु जोगी जी की बहु, मेरी धर्मपत्नी और मेरे दो महीने बेटे की मां है। जब मेरे स्वर्गीय पिता जी और मुझसे नहीं निपट पा रहे हैं तो अब मेरे दूध पीते बेटे की मां के पीछे हाथ धो के पड़ गए है। कांग्रेस और भाजपा जोगी परिवार के सामाजिक सम्मान की हत्या करने के लिए किसी हद तक भी जा सकती है। अपनी बहू की इज्जत में हाथ डालने वालों का जवाब अब मरवाही देगा।

 आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ की मरवाही सीट आदिवासी उम्मीदवार के लिए आरक्षित है। इस सीट पर अमित जोगी या उनकी पत्नी ऋचा जोगी को जेसीसीजे का संभावित प्रत्याशी माना जा रहा है। लेकिन बीजेपी कांग्रेस ने जोगी के आदिवासी होने को चुनौती दी।

Related Articles

Back to top button