ब्रेकिंग
Raipur Crime News: सूने मकानों को निशाना बनाने वाले चोर गिरोह का पर्दाफाश, 7 लाख के जेवरात के साथ 3 ... Bastar Dussehra 2026: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बस्तर में की शिरकत, आदिवासियों से जल-जंगल बचाने क... CM Vishnu Deo Sai on Congress: सीएम विष्णु देव साय का कांग्रेस पर हमला, बोले- आदिवासियों को सिर्फ वो... Power Plant Coal Supply: देश में ऊर्जा संकट से निपटने के लिए रेलवे की रफ्तार तेज, कोयला लदान में भार... Chirmiri Road Accident: बड़ा बाजार में अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, कई लोग घायल; अस्पता... Chhindwara News: आजीविका मिशन ने बदली ग्रामीण महिलाओं की किस्मत, समता समन्वयक दीपिका और देवी बनीं आत... Jabalpur News: नगर निगम स्कूल के गरीब बच्चों ने भरी उड़ान, 85% से ज्यादा अंक लाने पर मिला फ्री हवाई ... MP Weather Update: मध्य प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट; पचमढ़ी म... Sheopur News: जयपुर की रंजिश ने लिया खूनी रूप, मौत के बाद श्योपुर-सवाई माधोपुर हाईवे पर शव रखकर प्रद... Bhopal Road Accident: एयरपोर्ट रोड पर बड़ा हादसा, अनियंत्रित होकर 20 फीट नीचे सर्विस लेन पर गिरा तेज...
देश

झारखंड मॉब लिंचिंगः हिंसा के शिकार युवक की पत्नी को 5 लाख रुपए और नौकरी देगा दिल्ली वक्फ बोर्ड

नई दिल्ली: दिल्ली वक्फ बोर्ड के प्रमुख एवं आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्ला खान ने बृहस्पतिवार को कहा कि बोर्ड झारखंड में भीड़ हिंसा का शिकार हुए 24 वर्षीय तबरेज अंसारी की पत्नी को पांच लाख रुपए और नौकरी देगा। झारखंड के खरसावां सरायकेला जिले में पिछले बुधवार भीड़ ने चोरी के शक में अंसारी को खंभे के साथ कथित रूप से बांधकर लाठियों से पीटा था। बाद में चोट की वजह से शनिवार को उसकी मौत हो गई थी। बाद में वह एक वीडियो में नजर आया जिसमें वह ‘जय श्री राम’ और ‘जय हनुमान ‘के नारे लगाने पर मजबूर होता दिखा। वक्फ बोर्ड के प्रमुख ने यह भी कहा कि वे अंसारी की पत्नी को कानूनी मदद हासिल करने में भी मदद करेंगे।

खान ने कहा कि हम तबरेज की पत्नी को पांच लाख रुपए का चेक भेजने का प्रयास कर रहे हैं। मैं उन्हें यह चेक सौंपने के लिए वहां जा भी सकता हूं। हम उन्हें वक्फ बोर्ड में नौकरी भी देंगे और कानूनी मदद भी मुहैया कराएंगे। इस मामले में अब तक पांच लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि झारखंड में अंसारी की भीड़ द्वारा पीट-पीट कर हत्या किए जाने की घटना ने उन्हें दुखी किया है और दोषियों को कड़ी सजा दी जानी चाहिए लेकिन इस बात पर भी जोर दिया कि देश में हिंसा की सभी घटनाएं चाहे वे झारखंड में हो, बंगाल या केरल में, सभी के साथ समान तरीके से पेश आना चाहिए और कानून को अपना काम करना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button