ब्रेकिंग
दलबदल कानून की व्यावहारिक कमजोरी: लोकसभा में लटकीं अयोग्यता याचिकाएं; सुप्रीम कोर्ट के 3 महीने के नि... क्या भारत की राजनीति पलट देगी जेन जी? 38 करोड़ युवा वोटरों को साधने में जुटीं पार्टियां, जानें चुनाव... गृह मामलों की संसदीय स्थायी समिति की बैठक में हंगामा: पैलेट गन और लाठीचार्ज पर तकरार जर्जर स्कूलों पर सरकारों का बड़ा फैसला: राजस्थान में ₹12,500 करोड़ और UP में ₹604 करोड़ का बजट, जेन ... डूंगरपुर: सत्तु देवकी स्कूल में भरभराकर गिरी कमरे की छत, 120 बच्चे थे मौजूद; बंद कमरा होने से टला बड... रक्षा मंत्रालय का बड़ा फैसला: DRDO की पारंपरिक मिसाइल तकनीक भारतीय उद्योगों को होगी ट्रांसफर मुंबई में ऑटो चालकों की मराठी परीक्षा पर नया विवाद: 'सिलेबस से बाहर के सवाल पूछ रहा RTO', यूनियन ने ... इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की स्कूल में हिजाब पहनने की याचिका: फैसले को चुनौती देगा AIMPLB; कोर्ट बो... सिंगरौली में फायर ब्रिगेड के पानी से धोई गई BJP विधायक की गाड़ी: कमिश्नर आवास का वीडियो वायरल, सवालो... कानपुर में कूड़े के ढेर से एक्सपायरी टॉफी-चॉकलेट लूटने की मची होड़: वीडियो वायरल होने के बाद खाद्य व...
देश

नीरव मोदी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, स्विट्जरलैंड में 283 करोड़ रुपये किए जब्त

पीएनबी घोटाले के मुख्य आरोपी नीरव मोदी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। स्विट्जरलैंड सरकार ने नीरव मोदी और उसकी बहन पूर्वी मोदी से जुड़े चार बैंक खातों को सीज़ कर दिया है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की अपील के बाद नीरव मोदी के खिलाफ  यह कार्रवाई की गई।

इस मसले पर स्विस बैंक की तरफ से एक रिलीज भी जारी किया गया है, जिसमें बताया गया  कि भारत की मांग पर उन्होंने नीरव और पूर्वी मोदी के चार खाते सीज कर लिए हैं। इन खातों में करीब 283.16 करोड़ रुपये जमा थे।

बता दें कि नीरव मोदी पंजाब नेशनल बैंक से करीब दो अरब डॉलर तक की धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में आरोपी है। 31 जनवरी 2018 को इस  मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद सीबीआई ने नीरव मोदी की तलाश शुरू की थी, मगर बावह लंदन भाग गया।  नीरव मोदी ने मुकदमा दर्ज होने से पहले ही दिसंबर 2017 में देश छोड़ दिया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button