ब्रेकिंग
Jabalpur-Bhopal NH-45 Toll News: जबलपुर-भोपाल हाईवे पर शाहपुरा टोल टैक्स वसूली पर रोक; नितिन गडकरी न... Nitin Gadkari Bhopal Visit: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का सख्त रुख; RTO में भ्रष्टाचार पर बोले— 'गा... Mandla CMO Bribe Trap: मंडला में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई; 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़... Rajasthan Mayor Election Results: राजस्थान के नगर निगमों में बीजेपी का ऐतिहासिक परचम; जयपुर, जोधपुर ... UP Assembly Election Prep: टिकट के लिए अब दिल्ली-लखनऊ में लॉबिंग नहीं चलेगी, जिलों से तैयार होगी उम्... UP International Trade Show Greater Noida: 85 देशों के खरीदार होंगे शामिल, जानिए यूपी इंटरनेशनल ट्रे... SIR Process Controversy India: चुनाव आयोग पर उठे सवालों के बाद सड़कों पर उतरी कांग्रेस, CEC ज्ञानेश ... Babulal Marandi on SIR Process: एसआईआर देश हित में; नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का विपक्ष पर तंज, ... Pakur Police Action: पाकुड़ के नयाग्राम में 13 साल के दीनानाथ की निर्मम हत्या; एसडीपीओ कुमार गौरव ने... Jharkhand Voter List SIR Dispute: झारखंड में SIR प्रक्रिया को लेकर घमासान; सीजेपी चलाएगी देशव्यापी आ...
खेल

टीम इंडिया के क्वारंटाइन की अवधि कम करने की मांग को ठुकरा सकता है ऑस्ट्रेलिया

सिडनी। भारतीय क्रिकेट टीम के लिए ब्रिसबेन में क्वारंटीन की अवधि कम करने की बीसीसीआइ अध्यक्ष सौरव गांगुली की अपील खारिज होने की संभावना है। सिडनी मार्निंग हेराल्ड की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। कोरोना वायरस महामारी के कारण खिलाड़ियों को मैदान पर उतरने से पहले दो सप्ताह क्वारंटीन में रहना होता है।

ऑस्ट्रेलियाई अखबार की रिपोर्ट में लिखा गया है कि क्वींलैंड स्वास्थ्य अधिकारी क्रिकेट के सबसे ताकतवर देश को कड़े राष्ट्रीय प्रोटोकॉल से छूट नहीं देंगे। इसके ब्यौरे के इंतजार में ही क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अभी तक सीरीज के संशोधित कार्यक्रम की घोषणा नहीं की है। भारतीय क्रिकेट बोर्ड चाहता है कि क्वारंटीन की अवधि कम की जाए और उसके खिलाड़ी होटल के कमरों में बंद रहने की बजाय बायो बबल (खिलाड़ियों के लिए बनाए गए विशेष माहौल) में अभ्यास कर सकें।

गांगुली ने जुलाई में कहा था कि हम उम्मीद करते हैं कि क्वारंटाइन की अवधि कुछ कम की जाएगी। हम नहीं चाहते कि खिलाड़ी दो सप्ताह तक होटल के कमरों में ही बैठे रहे। यह काफी निराशाजनक होगा।’

भारतीय बोर्ड ने यूएई में 10 नवंबर को आइपीएल फाइनल के बाद ऑस्ट्रेलिया दौरे पर खिलाड़ियों, कोचों, सहयोगी स्टाफ और परिवार के सदस्यों की सूची में विस्तार की अनुमति मांगी है। इस पर गौर किया जा रहा है। भारतीय टीम 23 से 25 खिलाड़ियों के साथ ऑस्ट्रेलिया जाएगी। टेस्ट विशेषज्ञ चेतेश्वर पुजारा और हनुमा विहारी, मुख्य कोच रवि शास्त्री के साथ सहयोगी स्टाफ दुबई में छह दिन क्वारंटाइन पर रहेंगे। समझा जाता है कि दोनों टीमें पहले सीमित ओवरों की सीरीज खेलेगी जिसके बाद टेस्ट खेले जाएंगे।

Related Articles

Back to top button