ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: 'कमजोर कड़ी' से ग्लोबल ग्रोथ इंजन तक; 2012 से 2026 के बीच कैसे बदली भारत की तस्वी... 9/11 आतंकी हमले के 25 साल पूरे: पीएम नरेंद्र मोदी ने पीड़ितों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि Vellore Church Collapse: वेल्लोर में निर्माणाधीन चर्च की छत गिरने से 3 मजदूरों की मौत, 14 घायल; NDRF... हिमाचल के पहाड़ी रास्तों पर पर्यटकों को बड़ी राहत: देवड़ और हनोगी सुरंगें यातायात के लिए शुरू Neem Karoli Baba Film: नीम करोली बाबा पर बनी ‘हनुमान अंश’ की बंपर सफलता, स्वामी कैलाशनंद गिरी से मिल... MP Politics News: 'विकास के लिए आस्था से समझौता न हो', उमा भारती ने उज्जैन के 170 साल पुराने हनुमान ... महिला किसानों को बड़ी सौगात: झारखंड में जल्द शुरू होगी 'महिला किसान खुशहाली योजना' Bank Strike News: झारखंड में 30 हजार बैंक कर्मियों की हड़ताल से कामकाज ठप, 11 से 30 सितंबर तक 4 दिन ... साहिबगंज में गंगा ने तोड़ा 4 साल का रिकॉर्ड: 28.72 मीटर पहुंचा जलस्तर, तटीय इलाकों में दहशत Sahibganj News: साहिबगंज में अनोखी शादी; पति ने 8 साल पुराना रिश्ता तोड़ खुद कराई पत्नी की उसके प्रे...
देश

आज जेपी नड्डा व CM नीतीश की जनसभाएं, BJP उम्‍मीदवार को बताया पेटू व शराबी

पटना।  बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Election 2020) को लेकर माहौल गर्म हो चुका है। पक्ष-विपक्ष की बयानबाजी चरम पर है तो नेताओं की वर्चुअल के साथ एक्‍चुअल जनसभाएं भी जोर पकड़ चुकी हैं। गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा (JP Nadda) रोहतास व औरंगाबाद में चुनावी सभाएं करने जा रहे हैं। अगले कुछ दिनों के भीतर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) एवं अमित शाह (Amit Shah) की जनसभाएं भी होने वाली हैं। आज मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) भी चकाई विधानसभा क्षेत्र के लिए पैरा मटिहान, सूर्यगढ़ा विधानसभा क्षेत्र के लिए अमरपुर, बरबीघा विधानसभा क्षेत्र के लिए शेखोपुर सराय तथा पालीगंज विधानसभा क्षेत्र के लिए पालीगंज में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। आज कांग्रेस (Congrss) के दूसरे चरण के प्रत्‍याशियों के नाम की घोषणा भी हो सकती है। बिहार में पल-पल के चुनावी घटनाक्रम की जानकारी के लिए लगातार बने रहिए हमारे साथ।

10.15 बजे: बक्सर से बीजेपी उम्मीदवार परशुराम चतुर्वेदी को कांग्रेस उम्‍मीदवार संजय तिवारी ने बताया पेटू व शराबी। बोले- 12 जोड़ी पूरी खाने वाले का दिनभर भक्क-भक्क मुंह चलता है। बीजेपी उम्‍मीदवार ने दिया जवाब- किसान का बेटा हूं, मेहनत कर खाता हूं, भ्रष्‍टाचार का पैसा नहीं खाता हूं। जो शराब की तस्करी करता हो, उसे यह कहने का हक नहीं है।

09.45 बजे: आज पटना की बांकीपुर सीट से बीजेपी के नितिन नवीन दाखिल करेंगे।

09.15 बजे: जेपी नड्डा आज शाम 4.30 बजे रोहतास के जमुहार स्थित गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के सभागार में राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की बैठक में शामिल होंगे। बैठक में बीजेपी जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी, सांसद, विधानसभा प्रत्याशी, विधानसभा प्रभारी, विधानसभा विस्तारक, विधानसभा संयोजक, विधानसभा प्रवासी, जिला पदाधिकारी के अलावा एनडीएके घटक दलों के विधानसभा से पांच-पांच प्रमुख प्रतिनिधि शामिल रहेंगे।

08.45 बजे: कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक बुधवार को दिल्‍ली में हुई। इसमें दूसरे व तीसरे चरण के प्रत्‍याशियों का फैसला हो जाने की बात कही जा रही है। संभव है कि आज दूसरे चरण के प्रत्‍याशियों के नाम की घोषणा कर दी जाए।

 08.15 बजे: बीजेपी अध्‍यक्ष जेपी नड्डा दोपहर 12:30 बजे काराकाट के राजकीय इंटर कॉलेज मैदान, बिक्रमगंज में होने वाली जनसभा को वे संबोधित करेंगे। अपराह्न 2.30 बजे वे गोह के गांधी मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। बीजेपी अध्यक्ष पहले चरण में पांच दिन चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।

07.30 बजे: मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार आज चकाई विधानसभा क्षेत्र के लिए पैरा मटिहान में मध्य विद्यालय के मैदान, सूर्यगढ़ा विधानसभा क्षेत्र के लिए अमरपुर में उच्चतर हाई स्कूल के मैदान, बरबीघा विधानसभा क्षेत्र के लिए नीमी कॉलेज के मैदान शेखोपुर सराय तथा पालीगंज विधानसभा क्षेत्र के लिए पालीगंज में हाई स्कूल के मैदान में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे।

Related Articles

Back to top button