ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ बनेगा क्रिटिकल मिनरल्स का हब: लिथियम, REE और 35 रणनीतिक खनिज ब्लॉकों की होगी खोज, GSI ने स... छत्तीसगढ़ में ED का बड़ा एक्शन: पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल के धमतरी आवास पर छापा, कांग्रेस का... बरेली: नीली बत्ती वाली फर्जी महिला IAS का करोड़ों का जॉब स्कैम, फर्जी ज्वाइनिंग लेटर देकर करते थे ठग... IIT में अच्छी रैंक के बाद भी चुना शतरंज: सड़कों पर गुजारी रातें, अब 30 देशों में सिखा रहे हैं चेस; प... गोविंदा-सुनीता के 40 साल पुराने रिश्ते में सुलह: फैमिली कोर्ट पहुंचीं पत्नी सुनीता आहूजा, तलाक की या... केन्या में भीषण हेलिकॉप्टर क्रैश: इक्वाडोर के खुफिया प्रमुख और 5 अमेरिकी नागरिकों सहित सभी 7 लोगों क... माइक्रोफाइनेंस सेक्टर में बड़ा बदलाव: कुल पोर्टफोलियो और कर्जदार घटे, औसत लोन साइज 19% बढ़ा भारत में Starlink की नई छलांग: Gen 2 सैटेलाइट कॉन्स्टेलेशन और D2D सर्विस के लिए नया आवेदन सावन पुत्रदा एकादशी कब है? जानें 23 अगस्त 2026 की सही तिथि, पूजा विधि और संतान प्राप्ति के सिद्ध मंत... ब्रेड से बनाएं ये 5 क्रिस्पी और टेस्टी स्नैक्स: बच्चों और बड़ों के नाश्ते के लिए आसान और हेल्दी रेसि...
देश

जम्मू और कश्मीर के मनकोट में पाक की भारी गोलाबारी, सेना का भी करारा जवाब

श्रीनगर। पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर अपनी नापाक हरकत जारी रखते हुए भारी गोलाबारी की। पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ ज़िले के मनकोट सेक्टर में आज सुबह लगभग 5:15 बजे संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। इसका बीएसएफ के जवानों ने भी मुंह तोड़ जवाब दिया।

भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर पाकिस्तान संघर्ष विराम के उल्लंघन से बाज नहीं आ रहा। जानकारी के अनुसार बुधवार रात भर भी पाकिस्तानी रेंजर्स ने करीब तीन घंटे रुक-रुक कर गोलाबारी की। इसका बीएसएफ के जवानों ने भी मुंह तोड़ जवाब दिया। पाकिस्तानी सेना ने जगुवाल व बिक्के चक पोस्ट से रात दो बजे गोलाबारी शुरू की जो सुबह पांच बजे तक जारी रही। इस दौरान बीएसएफ की मनियारी व सतपाल पोस्ट को निशाना बनाया गया। हालांकि, इसमें किसी तरह के जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। सीमा पर चल रहे सुरक्षा बांध के कार्य को बाधित करने के लिए पाकिस्तान लगातार गोलाबारी कर रहा है। राजोरी जिले के सुंदरबनी सेक्टर के माला क्षेत्र में पाकिस्तानी सेना की गोलाबारी में सेना का जेसीओ गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए हवाई मार्ग से उधमपुर कमान अस्पताल ले जाया गया।

पुलिस के अनुसार बुधवार, देर रात पाकिस्तानी सेना ने संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए सेना की चौकी को निशाने बनाते हुए गोलाबारी की। इसमें सेना की 17 मद्रास रेजिमेंट के जेसीओ राज पल्ली गंभीर रूप से घायल हो गए। उसे वहां से सीमा पर सेना के प्राथमिक उपचार केंद्र में लाया गया, लेकिन हालत नाजुक देखते हुए देर रात हवाई मार्ग से उपचार के लिए कमान अस्पताल उधमपुर ले जाया गया। पाकिस्तानी गोलाबारी का सेना के जवानों ने मुंहतोड़ जवाब दिया। रात भर दोनों ओर से रुक-रुक कर छोटे तथा बड़े हथियारों से गोलाबारी होती रही।

पाकिस्तान ने मेंढर और मनकोट सेक्टर में बुधवार रात से वीरवार सुबह तक रिहायशी इलाकों को निशाना बना कर 120 एमएम के मोर्टार दागे। इस दौरान गांव नाड़ मनकोट में पाकिस्तानी गोला गिरने से एक मकान क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि गांव दबराज में एक किसान की कटाई कर सूखने के लिए रखी गई मक्की की फसल गोला गिरने से बर्बाद हो गई। इससे क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है।

जानकारी के अनुसार गांव नाड़ मनकोट निवासी अब्दुल हमीद के कच्चे मकान की छत को फाड़ते हुए गोला अंदर गिरकर फटा। इससे मकान और सामान क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि गोलाबारी शुरू होते ही अब्दुल हमीद का पूरा परिवार उसी के निचले हिस्से में बनी पशुशाला में जा छुपा था। अगर परिवार वहां होता तो जान को  नुकसान हो सकता था। वहीं इस दौरान वीरवार सुबह गांव दबराज के मकान के पास करीब चार गोले गिरे, जिनमें से एक गोला सुखाने के लिए रखी फसल पर गिरा। गांव के लोगों ने सरकार से पीड़ित किसान को मुआवजा देने की मांग की है।

दूसरी और जम्मू-कश्मीर के पुंछ ज़िले के मनकोट इलाके से पुलिस ने एक किलो हेरोइन के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। इसकी कीमत करोड़ों में है। मेंढर पुलिस ने मनकोट इलाके में नाके के दौरान एक व्यक्ति को पकड़ा, उसके पास से हेरोइन बरामद हुआ।

Related Articles

Back to top button