ब्रेकिंग
Ayodhya Ram Mandir Controversy: 'राम मंदिर कर्मचारियों की हो CDR जांच', अखिलेश यादव बोले- 99% लोग BJ... Old Delhi Redevelopment: 'शाहजहानाबाद पुनर्विकास निगम' का बदला नाम, अब 'इंद्रप्रस्थ विरासत पुनर्विका... Datia By-Election: दतिया में ASP के दामोदर यादव ने भरा नामांकन, क्षत्रिय समाज ने किया BJP का समर्थन Datia By-Election: नरोत्तम मिश्रा ने उपचुनाव से पहले दिखाई ताकत, सैकड़ों महिलाओं-युवाओं को दिलाई BJP... Chhattisgarh Police Transfer: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 15 इंस्पेक्टर और 1 SI का तबादला, आदेश जार... Rajasthan Oil Production: बाड़मेर में खोदे जाएंगे 1000 नए तेल कुएं, 3 लाख बैरल प्रतिदिन क्रूड ऑयल उत... Yamuna Jal Pariyojana: शेखावाटी के लिए खुशखबरी! सीकर में खुलेंगे 3 नए कार्यालय, 46 पदों को भी मंजूरी Pakistan Water Crisis: पानी के लिए भारत पर आरोप लगाने वाले पाकिस्तान की खुली पोल, खुद की गलती से जल ... Haryana Super 100 Scheme: नायब सरकार ने बढ़ाईं 100 सीटें, 9 जुलाई से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया PM Modi in Melbourne: मेलबर्न में गूंजा 'भारत माता की जय', पीएम मोदी ने किया 'ऑपरेशन सिंदूर' का जिक्...
खेल

PM Kisan का रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरने में हो गई है कोई चूक, तो बहुत आसानी से किया जा सकता है दुरुस्त; जानें क्या है प्रोसेस

नई दिल्ली। आपने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM Kisan) स्कीम के तहत लाभ प्राप्त करने के लिए रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरा है लेकिन उसमें किसी तरह की चूक हो गई है तो परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है। पीएम किसान के ऑनलाइन पोर्टल से अगर आपने यह फॉर्म भरा है तो आप खुद इस रजिस्ट्रेशन फॉर्म में जरूरी तब्दीली कर सकते हैं। इसकी प्रक्रिया काफी आसान है और आप घर बैठे इसे कर सकते हैं। हालांकि, इस प्रक्रिया के तहत आप अपने आधार नंबर में किसी तरह का संशोधन नहीं कर सकते हैं क्योंकि फॉर्म में किसी तरह का सुधार आधार नंबर प्रविष्ट करने के बाद ही किया जा सकेगा।

PM Kisan Scheme के रजिस्ट्रेशन फॉर्म में ऐसे कर सकते हैं सुधार

1. सबसे पहले पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर लॉग ऑन करें।

2. इसके बाद आपको ‘Farmers Corner’ पर जाना है।

3. यहां आपको ‘Updation of Self Registration’ के लिंक पर क्लिक करना होगा।

4. अब आपके समक्ष एक नया पेज खुलकर आएगा।

5. इस पेज पर आपको आधार कोड के साथ कैप्चा कोड डालने के बाद सर्च बटन पर क्लिक करना होगा।

6. इसके बाद जो नया पेज आएगा, उसमें आप अपने विवरण में तब्दीली कर पाएंगे।

7. आप इसके तहत बैंक खाते से जुड़े विवरण, पता जैसे विवरण में सुधार कर पाएंगे।

पीएम किसान योजना (PM Kisan Scheme

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि केंद्र सरकार की अत्यंत महत्वाकांक्षी योजना है। इस स्कीम का लक्ष्य देश के अन्नदाताओं की आमदनी में बढ़ोत्तरी करना है। इस स्कीम के तहत केंद्र सरकार किसानों को हर साल 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराती है। सरकार यह राशि तीन बराबर किस्त में सीधे किसानों के खाते में हस्तांतरित करती है।

हालांकि, यहां ध्यान रखने वाली बात यह है कि आपको इस स्कीम का लाभ तभी प्राप्त होगा, अगर आप सरकार द्वारा तय पात्रता शर्तों के अंतर्गत आते हैं। इसके मुताबिक अगर आप डॉक्टर, वकील और इंजीनियर जैसे प्रोफेशनल हैं लेकिन खेती करते हैं तो आपको इस स्कीम का लाभ नहीं मिलेगा। इसके अलावा अगर आप किसी संसदीय पद पर हैं या रह चुके हैं तो भी आपको इस स्कीम के तहत लाभ नहीं मिलेगा।

Related Articles

Back to top button